Skip to main content

Earth Day: संभल जाओं वरना तुम भी न बचोगें

 

Earth Day: इसे आज की विंडम्बना कहें या इंसान का दोगलापन किन्तु सच्चाई यहीं है। प्रकृति ने जिस इंसान को जीवन यापन करने के लिए  सबकुछ दिया। उस का ही वो आज दुश्मन बन बैठा है। जिस पर वो अत्याचार की सारी हदें पार कर रहा है। अपने हित के लिए वो कभी जंगल को कांट रहा है। तो कभी धरती को चीरते पानी निकल उसे लहुलहुहान कर रहा है।


जब इसे भी उसका जी न भरा, तो वो विकास के नाम पर मिलियन टन प्लास्टिक का कचरा उस पर रख रहा है। बदलते फैशन के साथ खुद को अपडेट करने के चलते, खुद को सम्भल आज वो इंसान पृथ्वी (Earth) को बीमारु बना रहा है। 

ये हाल बदलना होगा

आज जहां एक तरफ Climate Change के चलते मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। गर्मी के मौसम में पानी गिरना आज सामान्य सा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ आज जनसंख्या के विस्फोट के चलते, प्रकृति संसाधनों का शोषण हद से ज्यादा हो रहा है। जहां न जल बच रहा है न जंगल। 

ऐसे में अगर सबकुछ जानकर भी ये इंसान मौन रहा, तो वो दिन दूर नहींं है। जब इस प्रकृति के विनाश का कारण केवल वो ही होगा। जिस के लिए उसे आने वाली पीढ़ियां कभी माफ न करेंगी। 

हमें बदलना होगा, अपनी उस सोच को खत्म करना होगा

आज हमें अपनी उस सोच को खत्म करना होगा। जहां हमें घर में सफाई, गार्डन में हरियाली, घर में साफ जल,शुद्ध हवा तो चाहिए। किन्तु दूसरी तरफ घर में सफाई कर प्लास्टिक का कचरा इधर उधर फेंक देने की हमारी आदत है। अपने गार्डन में चाहे जितने पेड़ लगा ले, पर अपनी सुविधा के लिए पेड़ों को काटने पर हम जरा भी विचार नहीं करते है। फिर चाहे गर्मी में उस पेड़ की छांव हमें कितनी न पसंद आये। 

आज पानी का संकंट किसी से छिपा नहीं है। जहां आधी से ज्यादा आबादी स्वच्छ जल को तरस रही है। इसके बावजूद हमारे घर में मौजूद पानी का हम कितना दुरुपयोग कर रहे है । हमें अपनी इस आदत को खत्म कर पानी के संरक्षण के बारें में सोचना होगा।

शुद्ध हवा हर किसी को पसंद है। लेकिन उसे शुद्ध हवा को बनाये रखने के लिए ,हम एक प्रतिशत भी काम नहीं कर रहे है। आज समय की जरुरत है कि हम जानबूझकर उन गलतियों का न दोहराएं जो आगे चलकर हमारे विनाश का कारण बनें।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..