Skip to main content

Posts

Showing posts from March 25, 2026

Supreme Court of India: नौकरानी नहीं जीवनसाथी चुने: सुप्रीम कोर्ट

शादी करके कुछ अच्छा हो या न हो लेकिन इसके जरिए एक पढ़ी लिखी नौकरानी तो मिल जाती है। ये सोच रखने वाले हमारे चारों तरफ अनगिनत लोग मिल जाएंगे। जिनका मानना है कि शादी करके सबसे बड़ा फायदा एक नौकरानी को घर पर लाना है ‌। जो बदले में क्या मांगेंगी थोड़ा बहुत पैसा। इसके बदले वो आपके घर का सारा काम करेगी। ऐसी सोच पर ही कड़ा प्रहार करता सुप्रीम कोर्ट का वो आदेश है जिसमें उसने कहा है कि आज का समय बदल गया है आज महिलाएं पुरुषों के साथ मिलकर न सिर्फ सामाजिक बल्कि आर्थिक रूप से भी सहयोग कर रही है। ऐसे में घर का सारा काम उस महिला के जिम्मे नहीं डाल सकते हैं। बदलते समय के साथ जरूरी है कि पुरुष भी महिलाओं के साथ घर का काम करावाएं। इस बीच कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी और भी की है कि किसी महिला को ये कहकर डिवोर्स नहीं दिया जा सकता कि वो घर के काम नहीं करती तो उसे डिवोर्स दे दिया जाएं। आज के समय में जब महिला दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं जहां वो घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारी निभा रही हैं ऐसे में जरूरी है कि पुरुष भी उनका हाथ बटाएं। उनका सहयोग करें। ये आदेश आने वाले समय में पितृसत्तात्मक सोच को भी काफी हद ...