Skip to main content

Posts

Showing posts from May 19, 2021

निश्चय हमें करना है

  अगर की है अरजू  खुद का एक आशियाना बनाने की  तो कांटो पर तुम्हें चलना  अगर जीतना है जिंदगी के इम्तिहान  तो चलने का साहस तुम्हें ही करना है।  अनजान क्या कहे  तुम्हें?   सबको नजरअंदाज करना है  हर कदम संभल कर चलना है ∣  थोड़ी बारिश से तुम न घबरा जाना  अभी तो भंयकर तूफान का सामना तुम्हें करना है  चिड़िया की आजादी उसके उड़ने तक ही होती है  खरगोश की ताकत चलने तक ही होती है   ।  किन्तु मनुष्य की ताकत तो  गिरकर उठने में भी होती है ∣  जो भी जलील करे तुम्हें  कुछ न बोलना तुम  वक्त बड़ा तेज चलता है  क्या जानें कल उसे और  तुम्हें जिंदगी से क्या मिलता है ∣  जो लोग तुम्हें समझे उनका अपना कहना  जो न समझें उसे अपने से भी ज्यादा अपना  कहना  कितनी भी शिकायत हो तुमको जिंदगी से  किन्तु तुम जिंदगी को  खुद से अलविदा न कहना   क्योंकि अक्सर जो लोग मरने की सोचते हैं  उन्हें कायर कहा जाता है  जो हर दिन मरकर भी जीते हैं  जिंदगी का  उन्हें...

जानें छिपकली के बारें में

एक तूफान ने अभी सभी लोगों की नाक में दम करके रखा है जिसका नाम ताऊ  ते है जिसका असर महाराष्ट्र और गुजरात में कहर बनकर बरसा है ∣ इस को लेकर मौसम विभाग ने पूर्व अनुमान लगाया है जिसमें उसने बताया है ∣ कि पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में 23 म ई तक कम दवाब का क्षेत्र बनेगा जो पूर्वी तट तक की और बढ़ते हुए तूफान में बदल सकता है ∣  किंतु अगर कम दवाब का क्षेत्र नहीं गहराया तो तूफान पैदा होने से पहले खत्म भी ह़ो सकता है ∣  अगर इस तूफान से जुड़ी अन्य जानकारी की ओर हम अपना रूख करें तो जानेगें  कि प्रेस और आपदा प्रबंधन के लिए तूफान आसानी से समझने के लिए हर एक तूफान को नाम दिया जाता है ∣ जिसका नाम विश्व के बड़े -बड़े मौसम विभाग जिसमें भारतीय मौसम विभाग भी शामिल हैं ∣ उनके द्वारा तूफान की तीव्रता को समझते हुए उसका नामकरण किया जाता है ∣ इस बार जिस तूफान जिसे आप ताऊ तूफान के नाम से जान रहे हैं उसका नाम म्यांमार ने दिया है   यह एक वर्मी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ छिपकली है ∣ बता दें कि 2018 के बाद इसे सबसे गंभीर चक्रवात की श्रेणी में रखा गया है ∣ इससे पूर्व भारत में 2018 में ...