Skip to main content

Posts

Showing posts from January 19, 2024

कोचिंग के पीछे छुपा वो काला सच

हर कोचिंग तुम्हें बताएगी  उनकी कोचिंग से कितनों का सिलेक्शन हुआ किन्तु वो ये नहीं बताएगी उस बीच कितनों के सपने चूर चूर हुए जो ये तो बताएगी आसान नहीं होगी जंग पर ये कहने से कतराएगी कि तुम्हारा जीवन सिर्फ कुछ नंबरों पर ही निर्भर होगा। कोचिंग जिसका नाम अभी गूगल करें, तो अनगिनत संख्या में हमें कई कोचिंग सेंटर के लोक लुभाने नाम मिल ही जाएंगे । जहां जितना ऊंचा नाम उतना ही मोटी रकम उस के लिए ली जा रही है जिसमें न अमीर न गरीब दोनों इस जाल में फंसते नजर आ रहे है। जिसने आज शिक्षा को पूंजीकरण के केन्द्र में ला खड़ा कर दिया है। जहां हर चीज की कीमत सिर्फ पैसों से लगायी जा रही है।   जहां कोचिंग का नाम जितना ज्यादा आकर्षक लगता है। उसके पीछे का सच उतना भयनाक नजर आता है। जिसमें कई सपने दिखाएं जाते है। जो अक्सर  इंसान को  वास्तविकता से कहीं दूर ले जाते है। जहां उन्हें सपना तो सरकारी नौकारी का दिखाया जाता है। किन्तु उसके पीछे के सच को अक्सर छिपाया जाता है। जो सिर्फ कुछ नंबरों पर निर्भर होता है। असफल होने पर शुरुआत फिर से करना होता है।  जिसके पीछे केवल तनाव ही होता है। जहां कि...