Skip to main content

Posts

Showing posts from January 5, 2024

हम युवा बने रहें इसलिए

युवा जो सूरज की पहली किरण हैं युवा जो हर घड़ी में चलने का रखता जुनून है। जिसे काल भी नहीं कमजोर कर पाया हैं जिसका जीवन के मैदान में उतरना जरुरी हैं जो हो ऊर्जावान  इसके लिए उसे खुद को समझना जरुरीं हैं। जो आशा से भरा निराशा को पीछे छोड़ आगे बढ़ जाने के लिए  उसका जीवन को जीना जरुरी है। ताकि वो युवा बना रहें उसे जीवन में मुश्किलों का सामना कर आगे बढ़ना जरुरी हैं जो चलना जानता है । किसी देश में कितने मंदिर मस्जिद है देश उसे नहीं जाना जाएगा। कोई भी देश उस देश की युवा पीढ़ी से जाना जाएगा। जो किसी भी देश का कल और आज है। उस देश की पूंजी है।  जिनके कंधों पर न केवल अपना बल्कि बहुत सारे लोगों का उत्तरदायित्व है। जो पहले खुद को बेहतर बना ले। इसके लिए उसे आज के समय में बहुत कुछ करना है।  छोड़ समय बर्बादी आगे बढ़ना है। जीने के लिए जीते नजर आना जरुरी है। अपने विचारों में उसे जोखिम लेना का जज्बा रखना है। उससे डरना नहीं बल्कि आगे बढ़ना है। किताबों को अपना हमसफर कहना है। इससे पहले आशा की एक नयी किरण अपने दिमाग में ले जीवन की हर परिस्थितियों में उसे जलाएं रखना हैं ।