Skip to main content

Posts

Showing posts from April 13, 2020

जलियांवाला बाग हत्याकांड

आज ही के दिन आजाद होने से पूर्व भारत के लोग पर ऐसी बिजली गिराई गयी थी जिसका असर पूरे भारत पर पड़ा था जनरल डायर इस पूरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था जिसने अपने  घमंड में चूर होकर इस तरह से निदोष जनता पर गोली दागी कि जिसमें कंकाल  के अलावा कुछ न बच सका और जो बचा उसने कुंए में कूद कर अपनी जान दे दी  आकड़ों के मुताबिक इसकी, नरसंहार में जो 13 अप्रैल 1919 में हुआ था करीब 1000 लोग मारे गए थे जिनमें बच्चे ,बूढ़े और महिलाऐं थी जिसके पश्चात 1920 असहयोग आंदोलन आया था. जो लोग इसमें शहीद हुए थे उनका गुनाह केवल इतना था कि उन लोगों ने एक काले कानून जिसका नाम रोलेट एक्ट था उसका विरोध किया था  रोलेट एक्ट के विरोध में वैशाखी के दिन एक शांति पूर्ण सभा रखी गयी थी जिसका मुख्य कारण पंजाब के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जाना था जिसमें  डा . सत्यपाल और सैफुद्दीन किचलू थे. इस सभा में जनरल डायर ने किसी को बिना कानो कान खबर लगे जलियांवाला बाग में अपनी सेना के साथ पहुंचा  और उसने मुख्य दूवार पर तोपें डाल दी. और आदेश दिया कि जब तक पूरे लोग मर...