Skip to main content

Posts

Showing posts from July 3, 2022

हर चीज में संघर्ष छिपा हुआ है

संघर्ष जीवन जीने का दूसरा नाम है ∣ हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी न कभी किसी चीज के लिए संघर्ष जरूर करता है∣  अगर जीवन को नजदीक से देखा जाएं तो इंसान हर वक़्त संघर्ष ही कर रहा होता है ∣ बचपन में वो दोस्त बनाने के लिए संघर्ष  करता है ∣ युवा अवस्था में वो अच्छे जीवन के स्तर को पाने के लिए संघर्ष करता है ∣ तो दूसरी तरफ अच्छी नौकरी मिल जाने पर उसमें बनने रहने के लिए वो अक्सर संघर्ष करता हुआ दिखाई देता है ∣ इस दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग है इस जिन्हें अच्छी शिक्षा पाने से लेकर, अच्छे घर में रहने के लिए संघर्ष करना पड़ा जिसकी कीमत केवल वो ही जाना सकते हैं ∣