जिंदगी में सबसे मुश्किल पल कौन सा है ∣ इसका उत्तर भले सबका अलग -अलग हो किन्तु इस बात से हम बिल्कुल भी असहमति नहीं जता सकते हैं ∣ कि हमारा वो पल सबसे मुश्किल भरा होता है ∣ जिस पल संकट उन लोगों के जीवन पर होता है ∣ जो हमारे सबसे नजदीक है ∣ तब हमें एहसास होता है जिंदगी जीना कितना कठिन होता है जहाँ अक्सर हमारे सहन करने की क्षमता लगभग गायब सी हो जाती है ∣ और हमें सकरात्मक विचार आने थोड़े कम से आने लगते हैं ∣ ऐसे समय में हम खुद से सवाल करते हैं कि क्या यहीं दिन देखने के लिए हम इस दुनिया में आए थे पर कहते हैं न जिस तरह जिंदगी में सफलता निश्चित नहीं असफलता कभी अंतिम नहीं होती वैसे ही हमारी जिंदगी है ∣ जहाँ सैकड़ों अनिश्चितता के बीच कुछ चीजें सुनिश्चित होती है ∣
वो बात जो जरूरी है