Skip to main content

Posts

Showing posts from September 28, 2025

IND vs PAK Live: भारत ने एशिया कप में पाक को दी मात

एशिया कप के फाइनल में भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से पाक को धूल चटा दी है। भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाक को 5 विकेट से हरा जीत अपने नाम कर ली। अगर हम इस मैच का विश्लेषण करें तो मैच शुरू से ही काफी रोमांचक रहा है। जहां पर पाकिस्तान ने पहले बैंटिंग कर भारत को 147 रन का लक्ष्य दिया था। मैच के शुरू में जब भारत बैंटिंग कर रहा था मात्र 20 रन ही बने थे लेकिन भारत ने 3 विकेट गंवा दिया था।उस समय थोड़ा निराशा तो लगी थी।पर कहते हैं न जहां चाह वहां राह। जिस मैच की जीत का श्रेय  तिलक वर्मा  को जाता है जिन्होंने मैच के अंत तक अजेय रहते हुए लक्ष्य का पीछा किया वहीं जीत का अंतिम चौका रिंकू सिंह ने लगाया । जहां मैच की गति के साथ दर्शकों के दिल की धड़कनें बढ़ रही थी। पर टीम इंडिया ने अपने धैर्य और बेहतरीन खेल से जीत अपने नाम कर ली।  

Surpanakha dahan

  शौक से जलाना शूर्पणखा तुम  पर पहले उन्हें दफ़ना जिनके चलते बेटी न तो मां के गर्भ में  न क्रब में कहीं भी सुरक्षित नहीं है ।