Skip to main content

Posts

Showing posts from June 8, 2022

काला टीका

बहुत पहले जी टीवी पर एक सीरियल आता था जिसका नाम था 'काला टीका '  जिसमें एक बहन का रंग काला जिसके कारण उसे काली दूसरी बहन का रंग गौरा था  इसलिए उसे गौरी के नाम से बुलाया जाता था ∣  केवल रंग और अंधविश्वास के चलते काली को  अपनी बहन गौरी का काला टीका बनकर आजीवन उसके रहना पड़ता है  ∣ अपने कभी गौर किया है कि भले ही आज हम खुद को  सबके प्रति सम्मान भाव रखने वाला बताते हैं किन्तु अफसोस आज भी रंग के चलते लोगों को अपमान सहना पड़ता है ∣  ऐसा नहीं है कि केवल लड़कियों को काले रंग की वजह से परेशानी सहनी पड़ती है बल्कि लड़़को को भी अपने रंग के चलते अक्सर  शार्मिदा होना पड़ता है ∣ क्यों न आज हम एक नया नजरिया लेकर अपने आस पास के लोगों से मिले उसके प्रति सम्भाव रखें जो इसका हक रखते हैं ∣