Skip to main content

Posts

Showing posts from May 27, 2022

समय और जीवन की परिस्थितियां

  समय के साथ  एक पल के लिए पर बदलना सीख जाओं कुछ चीजों को लेकर वरना लोग तुम्हे बदल डालेंगे  ∣ एक समय के बाद हर कोई तुम से सिर्फ यहीं पूछेगा कि क्या किया तुमने इस समय का अगर तुम ने कुछ किया तो ठीक है ∣ वरना  तो केवल खेद ही तुम्हारे पास रह जाएगा  ∣ ये पल दो पल की जिंदगी के स्वयं  के लिए खर्च करों आगे आने वाला समय न जाने तुम्हारे लिए कैसा होगा ∣  

विचार करने वाली बात है

  कितना सुंदर वो दृश्य होता है न जब हमारी हार  और हमारी   जीत के साथ हमारे दोस्त खड़े हुए होते हैं ∣ जिंदगी में कितनी भी कामयाबी पा लो किन्तु अगर हम पर गर्व करने वाला कोई नहीं तो सब अनसुना सा ही लगता है∣ वैसे तो हमें सब अपना समझाने का दिखावा सा करते हैं पर हमें बहुत कम लोग ही अपना दोस्त समझते हैं ज्यादातर लोग केवल स्वार्थवश हम से हंसते और मिलते हैं ∣ इस जीवन में सबसे मुश्किल वो पल होता है ∣ जहां पर ढेरों उपलब्धि होने के बावजूद हम पर जान छिड़कने वाला कोई नहीं होता है ∣ हमारा मर मिटने वाला कोई नहीं   होता है ∣ केवल होता है तो हम और हमारा अकेला पन जहां हम हंसते और मुस्कुराते है ∣