Skip to main content

Posts

Showing posts from August 8, 2025

Happy Raksha Bandhan: बहन ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा

बहन ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है..प्यार के दो तार से संसार बांधा है..रेशम की डोरी से, रेशम की डोरी से संसार बांधा है..बहन ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है.. ये महज एक गाने के बोल नहीं बल्कि भाई बहन के प्रेम को दर्शन वाला भाव है..जिसे गीतों के जरिए पिरोया गया है..या कहा जाए कि भाई बहन के प्रेम को सुंदर अंदाज में व्यक्त किया गया है.. कल रक्षाबंधन का त्योहार है..जिसकी धूम पूरे देश में दिखाई दे रही है.बाजारों में जहां राखियों की बहार है..वहीं दूसरी तरफ भाईयों को अपनी बहनों का इंतजार है.जो उनकी सूनी कलाई पर कल राखी बंंधेगी..ये सिर्फ त्योहार बनकर न रह जाए इसके लिए जरूरी है कि भाई बहन इस पवित्र रिश्ते को समझे..एक दूसरों को वहां सहारा दे जहां पर वो अकेले खड़े हो..क्योंकि ये रेशम की डोरी से बंधा एक प्यार है..