Skip to main content

Posts

Showing posts from August 6, 2022

दुनिया को कभी न भूलने वाला दर्द दे गया, हिरोशिमा पर परमाणु हमला

कुछ जख्म ऐसे होते हैं जो समय के साथ भी नहीं भरते है बल्कि वो हमेशा दर्द देने वाले ही होते हैं ∣ ऐसा ही दुनिया के लिए एक न भूलने वाला असहनीय दर्द है हिरोशिमा और नागासाकी पर किया गया परमाणु हमला जिसने उसे देखते देखते नष्ट कर दिया था  ∣ 6अगस्त 1945 का ये वो दिन था, जब अमेरिका ने हिरोशिमा पर विश्व का पहला परमाणु हमला किया था ∣ इसके चलते कुछ मिनटों में ही पूरा शहर खाक हो गया , जिस हादसे में करीब 80 हजार लोगों की मौत हो गयी थी ∣  उसके मात्र तीन दिन के बाद 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर हमला किया था  ∣ इस पूरी घटना को देख जापान इतना प्रभावित हुआ था ∣ कि उसने भविष्य में कभी भी   परमाणु बम का उपयोग न करने  का संकल्प लिया था  ∣ आज वर्तमान समय में जहां पूरी दुनिया रूस और यूक्रेन के युद्ध से परेशान है ∣ ऐसे में  दूसरी तरफ चीन की धमकियों के बीच ताइवान और चीन के बीच युद्ध होने की आशंका ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है∣  अमेरिका की संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी  के ताइवान दौरे के बाद अमेरिका और चीन आमने सामने आ गए हैं ∣ इसे देखते ...