Skip to main content

Posts

Showing posts from September 16, 2021

रह जाते हैं

   समय के साथ अक्सर बदल जाते हैं रास्ते जो खाते है लोग साथ जीने मरने की  कसमें वो बीच में ही छोड़कर निकल जाते हैं अपने अपने रास्ते,  जहाँ मिलते हैं अनजान लोग जिनके साथ रहते है हम पुराने दोस्त छोड़ आगे निकल जाते हैं हम तब नही रहती हम में कोई दिलचस्पी  ये जानने की कि क्या कर रहे हैं वो लोग जो निकले थे हमारे संग,  समय के साथ अक्सर बदल जाती है  हमारी पसंद, नापसंद पीछे मुड़कर देखने का तो  जैसे वक्त ही नहीं रहता है हमें,  एक समय  करते थे हम कभी फिजूल बर्बादी समय की पर कब होने लगी  उसकी हमारे जीवन में कमी जैसे पता ही नहीं लगा हमें ,  हम नहीं हमारी परिस्थितियां बदली है जैसे किसी को बताने का वक्त ही नहीं मिला हमें ,  कुछ जबाब तो मिल जाते हैं समय के साथ पर कुछ सवाल तो जैसे सवाल ही रह जाते हैं अक्सर समय के साथ लोग बदल जाया करते हैं ∣