Skip to main content

Posts

Showing posts from October 7, 2020

दोस्ती और सपनों की अहमियत बताती है काई पोचे मूवी

* काई पोचे मूवी चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है जिसे अभिषेक कपूर ने बनायी है  *काई पोचे का मतलब गुजरात में जब कोई किसी दूसरे की पतंग को काट लेता है तो वो खुशी में काई पोचे कहता है. * ये अमित साध और सुशात सिंह की पहली मूवी है. ये फिल्म तीन दोस्तों पर आधारित है जिसमें गोविन्द ( राजकुमार राव) इशांत ( सुशात सिंह राजपूत) और ओमी ( अमित साध) है इस फिल्म की खूबसूरती यहाँ है कि इसमें कहीं भी बनावटी पन नहीं दिखाई देता है इसमें कोई भी हीरों के रूप में न होकर एक आम इंसान है जिनका सपना कुछ करने का है इसांत जो एक ओपनर बनना चाहता है तो गोविन्द हर काम के प्रबंधन से लेकर गणित का काफी अच्छा टीचर है ओमी का सपना कुछ नहीं है किन्तु गोधरा कांड के बाद वो अपने मामा के साथ इलेक्शन से लेकर बदला लेने तक उनका साथ देता है .  इसके तीनों किरदार परिस्थितियों से लड़ते दिखाई देते हैं .  तो वहीं इसमें एक नायिका   की भूमिका  विद्या ( अमृता पूरी )  है जो इस फिल्म में इंशात की बहन और गोविन्द की प्रेमिका है जिसे गणित नहीं पसंद है किन्तु बायोलॉजी उसकी पसंदीदा है विद्या एक अच्छी बहन...