शिक्षा एक ऐसा माध्यम जिसके जरिए हम अपने मस्तिष्क का विकास करते हैं और अपने ज्ञान को बढ़ते हैं ∣ जब इसमें एक दम से कोई बड़ा बदलाव आ जाएं तो उसका न केवल हमारे आज पर बल्कि हमारे आने वाले कल पर भी प्रभाव पड़ता है ∣ जहां एक तरफ कोरोना वायरस से बड़ी - बड़ी महाशक्तियों की हालात खराब हो गयी जिसका प्रभाव उस देश स्वास्थ्य व्यवस्था पर देखा जा सकता है ∣ वहीं शिक्षण संस्थान भी इससे अछूते नहीं रह गए ∣ ऑनलाइन शिक्षा की बात हम करें तो इसके लाभ के अलावा इसकी हानियां भी कम नहीं रही जिसका खामियाजा हम आज भी भुगत रहे है ∣ जब हमें किसी चीज को समझने से लेकर उससे याद करने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है ∣ किताबों को पढ़ने की आदत तो जैसे छुट ही गयी है इसका स्थान कब फोन ने ले लिया जैसे हमें इसकी खबर ही न लगी और आज जब उस किताब को पढ़ने बैठते हैं तब मालूम चलता है कि हम इससे कितने दूर चले से ग ए कभी पूरी किताब को कुछ ही हफ्तों में पढ़कर खत्म करने वाले लोग भी आज इस परेशानी से अछूते नहीं रहे है आज समय आ गया है एक ऐसी व्यवस्था ब...
वो बात जो जरूरी है