Skip to main content

Posts

Showing posts from April 12, 2023

इंसान का मूल्यांकन अक्सर उसकी परिस्थितियों से होता है

आज के समय में जब लोग छोटी छोटी बातों को आधार बनाकर व्यक्ति का मूल्यांकन करने लगते हैं ∣ ऐसे में ये जानना आवश्यक हो जाता है। वो‌ क्या आधार है? जिसको महत्वपूर्ण मानकर व्यक्ति का मूल्यांकन किया जाएऺ।  तब हम पाते हैं कि किसी भी व्यक्ति का मूल्यांकन करने के लिए उसके सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक परिवेश को देखना जरूरी होता है ∣ इसका व्यक्ति पर बहुत ज्यादा असर होता है ∣ व्यक्ति आज जैसा भी है इसमें काफी हद तक उसके  वातावरण का प्रभाव रहता है ∣   हर व्यक्ति एक खास तरह की परिस्थितियों को लेकर जन्म लेता है ∣ इसका प्रभाव उसके सोचने से लेकर निर्णय लेने की क्षमता पर हो ता है ∣ इन सभी चीजों को जानने के बाद व्यक्ति का मूल्यांकन किया जाना चाहिए।