जिंदगी में हर कठिन परिस्थितियों को सहते हुए आगे बढ़ते जाना यही तो जीवन है ∣ जीवन की सार्थकता इसी को तो कहते है जो हर विकट परिस्थितियों में भी हार न माने चलते जाए केवल इस आश में कि आगे उसे सफलता जरूर मिलेगी एक जुनून लिए वो गति के साथ बढ़ता जाए यही तो जिंदगी का मर्म है ∣ जिंदगी हर कोई जीता है कोई अपने अनुसार, कोई परिस्थितियों के अनुसार, तो कोई अपनों के अनुसार, किन्तु बड़े महान वो लोग होते हैं∣ जो तब भी जिंदगी को अपने अनुसार जीने की कोशिश करते हैं जब न तो परिस्थितियां उनके मुताबिक होती है ∣और न आस पास का वातावरण तब भी वो लड़ते हैं जीवन की विकट परिस्थितियों से जिनके जीवन को देख हमें समझ में आता है सच में वो महान लोगो होते हैं जो जिंदगी के हर दुख- सुख को सहते हुए आगे बढ़ते हैं∣ जिनकी हर कोशिश को सलाम जैसे हम लोग करते हैं ∣ सलाम हर इंसान को जिसने जिंदगी जीने का तरीका हमें बताया सलाम उसके संघर्ष जिसे देख हमने अपने ख्वाब को पाने मकसद बनाया ∣
वो बात जो जरूरी है