Skip to main content

Posts

Showing posts from December 17, 2023

पीरियड्स लीव पर सवाल करने से पहले

वैसे तो महिलाओं के जीवन काल में पीरियड्स एक सामान्य सी क्रिया है जिससे वो हर माह गुजरती है ∣ पर वास्तव में क्या हमारा समाज खुद महिलाएं इस विषय को लेकर सामान्य सी हो पायी है ?  जहां न शिक्षित न अशिक्षित सब इस विषय पर चुपी साधे है ∣  ये पुरुष समाज को जानने की बात नहीं है ये कहकर बरसों से इस विषय पर मौन रखें है ∣ अब जब ये सवाल आया है कि महिलाओं को पीरियड्स लीव देनी चाहिए कि नहीं? तब इसको लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गयी है ∣ जिसके लेकर   एक पक्ष पीरियड्स लीव को सही दूसरा उन्हें कमजोर बताने की कोशिश में है ∣ पर इस पर कुछ भी कहने से पहले हम सबको कुछ बिन्दुओं पर ध्यान देने की जरूरत है ∣ आज भले हम स्वच्छ भारत मिशन की बड़ी बड़ी बातें कर रहे हो किन्तु आज भी सार्वजनिक शौचालय की स्थिति कितनी  बदत्तर है ये बात किसी से छिपी हुई नहीं है ∣ जहां आज भी महिलाएं उनका इस्तेमाल करने से बचती है ∣ ऐसे में पीरियड्स के समय उनको बड़ी ही असुविधा का सामना करना पड़ता है ∣ हर पांच में से एक महिला पीरियड्स के समय एक से दो दिन तक काफी ज्यादा दर्द में रहती है ∣ कई बार तो नौबत अस्पताल तक जाने की आ ज...