Skip to main content

Posts

Showing posts from September 13, 2022

आखिर क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस

हर साल 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है ∣ इस दिवस के मनाने के कारण को देख जाएं तो जानेंगे ..  भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ उस समय ये मांग उठायी जानें लगी  कि भारत की कोई राष्ट्रभाषा हो जिसके माध्यम से लोग अपने विचारों का आदान प्रदान कर सके ∣  लंबी चर्चा के बाद 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी को भारत की राजभाषा कर दिया गया साथ ही संविधान के भाग 17 का प्रावधान किया गया  ∣  इसमें 343 से लेकर 351अनुच्छेद को रखा गया जिसका उद्देश्य हिन्दी के विकास और प्रचार प्रसार को करना था ∣ हिन्दी में वो सभी गुण मौजूद थे जो एक राजभाषा में होना चाहिए  1. हिन्दी देश के अधिकांश लोगों के द्वारा बोली जाती है ∣ 2. हिन्दी एक वैज्ञानिक भाषा थी जो जैसी लिखी जाती है वो वैसी ही बोली जाती है ∣ 3. हिन्दी भाषा सरल और सहज हैं ∣

बीच आधार में लग जाए मन

कभी कभी हमारा मन किसी भी काम को नहीं करने का होता है हमें लगता है कि हम इस काम को करें या न करें इसमें कोई स्वाद नहीं इसलिए इसे छोड़कर कुछ और करें  ∣   ऐसे में हम बीच आधार में खुद को लटका पाते हैं ∣ जहां पर एक तरफ कुंआ  दूसरी तरफ खाई होता है ∣ हमें कुछ समझ नहीं आता है कि हम किस काम को करें या न करें ∣