कितनी अजीब बात है जिन सेलिब्रिटी Celebrity को देवता मान हम पूजते है। जिनके बारे में एक गलत शब्द हम नहीं सुन सकते है। जब यहीं सेलिब्रिटी कुछ पैसे के चक्कर में बिना सोचे समझे विज्ञापन Advertisement कर हम जैसे करोड़ो लोगों की भावनाओं के साथ खेलते है। जिन्हें हम अपना भगवान मानते है। जहां बिग बी से ले खान तक सब जनता को मूर्ख बनाने का काम करते है। जिसका शिकार कई बार नन्हे बच्चे से लेकर युवा तक होते है। जो आंख बंद कर उन पर विश्वास कर लेते है। फिर चाहे पैकेट के पीछे की सच्चाई कुछ और क्यों न हो। पर अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट काफी सतर्क हो गया है। जहां कोर्ट ने पतंजलि के खिलाफ भ्रामक विज्ञापन के मामले पर सुनवाई करते हुये बड़ा अहम फैसला सुनाया है। जो जनता के लिए बड़ी राहत है। क्या है पूरा मामला बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने भ्रामक विज्ञापन के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। जिस मामले की अध्यक्षता जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने की है। अपने फैसले में पीठ ने कहा है किसी प्रोडाक्ट का विज्ञापन करते हुये सोशल मीडिया इंफ्लुंसर, ...
वो बात जो जरूरी है