साहित्य समाज का दर्पण होता है ∣ प्रेमचंद ने इसी दर्पण का उपयोग कर कई कालजयी उपन्यास और कहानी की रचना की ∣ प्रेमचंद हिन्दी साहित्य के वो लेखक हैं जिनके लेखन की सरलता हर किसी का मन मोह लेती है ∣ इनका हिन्दी साहित्य में विशेष स्थान है ∣ जो अपनी भाषा सरलता और सहजता के लिए जाने जाते हैं ∣ आज हम प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर जानेंगे...उनकी कुछ कहानी के सारांश जो आपको जीवन के प्रति एक नया नजरिया देता है ∣ कहानी 1. बड़े घर की बेटी बड़े घर की बेटी प्रेमचंद की एक बहुचर्चित कहानी है ∣ इस कहानी की मुख्य पात्र आनंदी है जिसका विवाह एक गरीब परिवार में कर दिया जाता है ∣ जहां पर वो ऐसे रहती है ∣ जैसे उसने विलासिता की कोई चीज देखी ही नही है ∣ कहानी के अंत में हम पाते है आनंदी केवल नाम से नहीं अपितु अपने आचरण से भी अमीर है ∣ 2.सवा सेर गेहूं इस कहानी में एक शोषित किसान की है जिसे सवा सेर गेहूं के कर्ज के बदले अपना पूरा जीवन महाजन के नाम करना पड़ता है ∣ जब वो मर जाता है ∣ तब उसके पत्नी और बेटे को उस महाजन के घर पर बंधुआ मजदूरी करनी पड...
वो बात जो जरूरी है