Skip to main content

Posts

Showing posts from July 21, 2022

परवरिश

एक बच्चे की आदते बड़े होकर अच्छी होगी या बुरी ये बहुत हद तक इस पर निर्भर करता है कि उसे किस तरह की परवरिश मिली है ∣ एक पनपते हुए पेड़ की दिशा को बदला जा सकता है  लेकिन जब वो बड़ा हो जाता है तब उसे बदलने की कोशिश करना मुश्किल हो जाता है इसलिए कहा जाता है कि बचपन में  बच्चों के लिए परवरिश वो शिक्षा होती है जो उसके जीवनभर काम आती है ∣

असमानता घटने की जगह फिर बढ़ी

  एक बार फिर लैं गिक समानता (Gender Equality) पर आयी रिपोर्ट जिसमें 146 देशों (Countries)में भारत का स्थान 135 वां है  हम सब का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है ∣ कि अभी देश में कितनी असमानता है ∣ भले ही  हर साल देश में लाखों  लड़कियां डिग्री लेकर निकलती है लेकिन उच्चे पदों पर बैठी महिलाओं का प्रतिशत आज भी बहुत ज्यादा नहीं है ∣ सीईओ के पद पर बैठी महिलाओं का प्रतिशत केवल 3.8 तक है ∣ जबकि उनकी जनसंख्या देश में 68℅ है ∣ कोरोना काल से पहले कामकाजी महिला का प्रतिशत 30  था जो अब घटकर 13 प्रतिशत हो गया है जिसने असमानता की रेखा को ओर ज्यादा गहरा किया है ∣ आज इसे सुधारने के लिए जरुरी कदम उठाना जरूरी है इसमें महिलाओं की सुरक्षा से लेकर,असमान वेतन की समस्या पर ध्यान देना होगा उसके लिए सख्त कानून बनाना होगा  मातृत्व अवकाश एक समस्या न  होकर महिला के लिए एक वरदान साबित हो ,इसके लिए जरूरी कदम उठाना होगा ताकि वो जब वापसी करें तो उसमें एक आशा हो खुद को आगे बढ़ाने की ∣