बचपन से ही हम पर्यावरण का विषय पढ़ रहे है जिसकी परिभाषा तो हमें मुंह जुबानी याद है। 'हमारों चारों ओर का घेरा हुआ आवरण जिसमें हम रहते है पर्यावरण कहते है। पर अफसोस उस पर्यावरण का अर्थ हमने अब तक नहीं जाना है। आज हम प्रकृति के प्रति इतने ज्यादा लापरवाह हो रहे है कि हमने ये देखना बंद ही कर दिया है। कि आज हमारे चारों तरफ एक ऐसी समस्या खड़ी हो रही है जिसका समय रहते निराकरण नहीं किया। तो वो दिन दूर नहीं। जब हम आक्सीजन, जल ,भोजन और स्वच्छ हवा जैसी चीजों से दूर हो जाएंगे। आने वाली पीढ़ी को केवल हम बीमारी से ग्रस्त वातावरण देगें। आज हम सबको पता है कि पृथ्वी पर 70 प्रतिशत पानी उपलब्ध तो है, इसमें से 2.6 प्रतिशत जल ग्लेशियर के दक्षिणी ध्रुव में जमा हुआ है। हमें केवल 0.6 प्रतिशत जल ही पीने के लिए उपलब्ध है। इसके बावजूद हम पानी का अंधाधुंध उपयोग कर रहे है। केवल गर्मी के समय में हमें उस पानी की अहमियत थोड़ी बहुत अहमियत समझते है। आज हम प्रदूषण करने से भी बाज नहीं आ रहे है। । आधुनिकता के मायाजल से निकलकर ये देखने की कोशिश ही नहीं रहे है। कि हमारे द्वारा हर काम के लिए गाड़ी का प्...
वो बात जो जरूरी है