विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित भोपाल∣ कोरोना वायरस (Corna Virus) के बाद अब मंकीपाॅक्स (Monkeypox)ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है ∣ इसके अब तक देश में चार मामले पाए गए हैं∣ अभी हाल ही में दिल्ली में मंकीपाॅक्स से संक्रमित एक केस मिला है∣ चौकाने वाली बात ये है कि इस व्यक्ति की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है∣ वहीं अमेरिका में बच्चों में मंकीपाॅक्स की पुष्टि हुई है जिसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है∣ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपाॅक्स को लेकर कहा है कि ये अब तक करीब 70 देशों में फैल चुका है∣ डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ए. घेब्रेयसस ने कहा कि हम सब एक ऐसी महामारी को देख रहे हैं जो अपने संचरण के माध्यम से दुनिया में तेजी से फैल रहा है जिसकी हमारे पास ज्यादा सूचना नहीं है ये अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमन की अर्हता को पूरा करता है∣
वो बात जो जरूरी है