Skip to main content

Posts

Showing posts from November 15, 2021

निर्भर हम पर करता है

  क ई बार जिंदगी में जब परिस्थितियां हमारे अनुसार नहीं होती है ∣ जहां फैसला हमें करना होता है कि हम किस काम को करें या न करें किन फैसलों को ले किन्हें न ले किस तरफ की  राह में मुड़े और अपने सपनों के बीच आए इस समस्या को किस तरह से सामना कर जीत को हासिल करें तब निर्भर हम पर करता है ∣  कि हम किन चीजों को अपने जीवन में प्राथमिकता देते हैं जिसमें एक तरफ हमारे सपने  तो दूसरी तरफ सपने से दूर हमारी आराम की दुनिया होती है ∣ जहां पर हमें किसी एक राह का चुनाव करना है ∣ जहां एक तरफ कुंआ दूसरी तरफ खा ई होती है ∣ जिंदगी की यहीं सच्चाई होती है ∣ जहाँ हजारों लोग के शोर के बीच एक अलग राह पर चल रहा एक सिपाही होता है  ∣ जिंदगी में हम कामयाबी को हासिल करेगें की नहीं ये हमारे कुछ फैसले पर निर्भर करता है ∣ जहां पर अगर हमने हार मानी तो वो हमारे फैसले पर निर्भर करता है ∣