'नया साल' जो हम सब के लिए उम्मीद की किरणें लेकर आता है ∣ कुछ नया सा करने का मन में एहसास दे जाता है ∣ ये पल ही तो होता है जो हमें आशा की नयी किरण दे जाता है ∣ हम कुछ बेहतर पाने के लिए बने हैं ∣ ये सोच हमारे मन में जागता है ∣ आखिर ये पल ही तो होता है जब ये इंसान अपने जीवन में कुछ नये से ख्वाब बुनता है ∣ पुराने विचार को निकाल जीवन में कुछ नया जोड़ने की कोशिश करता है ∣ अपने जीवन के पन्नों में कुछ नयी बात लिखने का ये वक्त देता है ∣ चाहे कोई कुछ भी कहे पर ये साल हमें एक बेहतर जिंदगी के लिए कुछ वक्त देता है ∣ क्यों न इस दिन हम अपने जीवन की सारी निराशा को निकाल जीवन में कुछ बेहतर करने का निर्णय ले। जोखिम ले जीवन में कुछ करने का। एक कोशिश खुद को बेहतर देने की करें । सपने देखें उन्हें पाने के लिए तत्परता से काम करें। एक कोशिश करें कल से आज बेहतर बनने की। चलों एक नयी सी शुरुआत करें।
वो बात जो जरूरी है