Skip to main content

Happy New Year



'नया साल' जो हम सब के लिए उम्मीद की किरणें लेकर आता है ∣ कुछ नया सा करने का मन में एहसास दे जाता है ∣
ये पल ही तो होता है जो हमें आशा की नयी किरण दे जाता है ∣ हम कुछ बेहतर पाने के लिए बने हैं ∣ ये सोच हमारे मन में जागता है ∣
आखिर ये पल ही तो होता है जब ये इंसान अपने जीवन में कुछ नये से ख्वाब बुनता है ∣
पुराने विचार को निकाल जीवन में कुछ नया जोड़ने की कोशिश करता है ∣
अपने जीवन के पन्नों में कुछ नयी बात लिखने का ये वक्त देता है ∣
चाहे कोई कुछ भी कहे पर ये साल हमें एक बेहतर जिंदगी के लिए कुछ वक्त देता है ∣
क्यों न इस दिन हम अपने जीवन की सारी निराशा को निकाल जीवन में कुछ बेहतर करने का निर्णय ले। 
जोखिम ले जीवन में कुछ करने का। एक कोशिश खुद को बेहतर देने की करें । 
सपने देखें उन्हें पाने के लिए तत्परता से काम करें। 
एक कोशिश करें कल से आज बेहतर बनने की। चलों एक नयी सी शुरुआत करें। 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..