Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2020

बेहतर कर लेगें

जो आज न जी पाऐ   तो कल जी लेंगे अब नहीं तो आगे कुछ बेहतर कर लेगे,  आज नहीं तो कल हम भी कुछ कर लेगे. "तरीके याद रहेगी हमारे लिऐ वो एक दिन जब हम तारों को भी अपनी  गिरफ्त में कर लेगे" समुद्र की हर चीज होगी जब हमारी  हम अपनों को क्या?   हम तो दुश्मन को भी अपना कर लेगे.

राम तेरी गंगा मैली

आज वो एक्टर  भले ही हम सब के बीच से चले गए हो जिनकी फिल्म ने भले ही ज्यादा पुरस्कार न जीते हो लेकिन हमारे दिल तो जीत ही लिए है फिर चाहे बात ' प्रेम रोग " की हो जिसमें विधवा विवाह पर जोर दिया गया था या फिर राम तेरी गंगा मैली की  हो जिसके गानो ने तो उस मूवी में चार चांद लगा दिए थे वो गाना तो आज भी हम सब के बीच यही  परिस्थितियों को कहता है " राम तेरी गंगा मैली हो गयी पतियों के पाप धोते धोते, आज के समय जहाँ एक तरफ हमारी सबसे पवित्र नदियों में गंगा जो लोगों द्वारा मैली कर दी गयी है ये गाना  बिल्कुल सही सा लगता है. वहीं  गाने की ये लाईन आज कहीं क ई लड़कियों की जिंदगी पर यथार्थ सा लगता है " नदी और नारी हमेशा औरों का कलंक सर  ढोंती आज भले लोग चाहे जितना भी स्त्री जाति को भला बुरा कहे लेकिन वो इन चीजों से मुकर नहीं सकते चाहे बात नदी की हो या बलिदान स्वरूप स्त्री की दोनों पर अत्याचार कम नहीं है. आप इन फिल्मों के जरिये स्त्री जाति पर हुए अत्याचार को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं भले ही आज ऋषि कपूर हमारे बीच में ...

विचार

१. असली फोकस तब मालूम चलता है जब किसी काम के प्रति  उसे न करने की हजार वजह आपके सामने खड़ी हो. २ . कितना अजीब है न कि लोग आपको केवल तब ही याद रखते हैं जब उनका आपसे कुछ काम हो. ३. जीता हर कोई है मरता हर कोई है बस फर्क इतना होता है कि  कोई मरकर भी हमारे दिल में जीता है तो कोई जिंदा रहकर भी   जिंदा नहीं होता. ४. आये हैं तो जाना तो निश्चित है लेकिन आप अपने जीवन  में ऐसा कुछ  करो  कि अगर मौत भी आ जाए  तो सुकून हो कि खुद के लिए कुछ बेहतर किया है. ५. लोग वही है  जो आपके अच्छा करने पर आपको शाबाशी देगे और आपके गलत करने पर आपकी आलोचना भी करेंगे इसलिए लोगों से नहीं बल्कि खुद से ये स्पष्ट कर लो कि शाबाशी लेनी है कि आलोचना सुननी है. ६. सबसे ज्यादा अच्छा होता है समय काटने के लिए किसी कहानी या कविता को पढ़ना कम से कम वो आपको लिखने और बोलने के साथ  आपका ध्यान तो बांटती है. ७. जब आप किसी की गलती सहन नहीं कर सकते तो आप भी इस गलत फहमी को मत पालिऐ कि वो आपकी गलती को माफ कर देगा. ८. आज में जीना सीखा लो जो आपके...

नहीं रहे फिल्म स्टार इरफान खान

आज इरफान खान का इंतकाल हो गया है जो हम सब के लिए बड़ी दुख की बात है अभी हाल ही में उनकी नयी फिल्म अंग्रेजी मीडियम आयी थी. आज हम सब के बीच से एक ऐसा शक्स चला गया जिसने न केवल बालीवुड फिल्म बल्कि हालीवुड फिल्म में भी काम किया है. जो नेशनल ड्रामा से पढ़ें हुए हैं उनकी पत्नी ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने काम के लिए बड़े गम्भीर रहते थे रात के तीन बजे तक अभ्यास करते थे. जिसे वो अपना बेस्ट दे सके " आज के समय में हम उनके जीवन से सीख सकते हैं कि अपने काम के लिए बहुत जुनूनी और प्रयासरत रहने की जरूरत है जब ही हम  कुछ बेहतर कर सकते हैं ".

इंतज़ार

जिंदगी में किसी भी चीज़ का इंतजार करना बहुत कठिन सा होता है फिर चाहे वो कही जाते वक्त किसी दोस्त के आने का हो या फिर ट्रेन या बस का हो.  जिंदगी में  सबसे मुश्किल तब होता है जब आप किसी ऐसी चीज के लिए इंतज़ार कर रहे हो जो आपके जीवन से जुड़ा हो उसके आने का डर तो हो साथ में हर समय केवल इस बात की चिंता रहती हो कि आखिर कब तक करना  होगा इंतज़ार इसका?  आज के समय जब पूरा देश कोरोना वायरस से ग्रसित है जिसने अमेरिका  और ब्रिटेन जैसे शक्तिशाली देश को भी नहीं  छोड़ा  है तो भारत की तो दूसरी बात  . एक तरफ कोरोना वायरस के चलते लाक डाउन ने पूरी अर्थ व्यवस्था को तहस महस कर दिया है जिसके कारण अब तो केवल लोगों का इस के खुलने का ही इंतज़ार ही करना रह गया है.

जरूरी है

हमेशा कुछ बेहतर करना जरूरी है थोड़ा ही सही लेकिन कांटों पर चलना जरूरी है अपनी आलोचना सुनना जरूरी है किताब के पन्नों को कभी कभी पलटना जरूरी है दोस्त नहीं केवल  अपनों का भी सम्मान करना जरूरी है कभी महाभारत डी डी भारती पर तो कभी न्यूज़ सुनना भी जरूरी है कभी सोचना है इस देश के खातिर कुछ करने के लिए तो कभी अपनों की रक्षा के " घर पर रहना ही जरूरी है " आज इस कोरोना वायरस की जंग में 'हमें सोशल डिस्टेसिंग भी बरकरार रखना जरूरी है'

थोड़ा उनके लिए भी सोच लो

लॉकडाउन  का प्रभाव अब घर पर भी दिखने लगा है  घर  की वस्तुऐं धीरे- धीरे ख़त्म होने लगी है. अब तो हर चीज सोच समझ कर खरीदनी  पड़ती  है क्योंकि अब धीरे धीरे लोगों के पैसे भी खत्म हो रहे हैं और मंहगाई ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है . हम अपनी परिस्थिति देखकर उन मजदूरों की हालात समझ ही सकते हैं जिनकोे रोज की मजदूरी केवल 100 से 200 रूपये मिलती थी जो काम  अभी बंद  है हालांकि सरकार द्वारा ये प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति को राशन पानी मिल ही जाऐं लेकिन अभी भी इसमें सुधार की जरूरत है. "मेरा आप सब से केवल इतना ही कहना है इस   लॉकडाउन  में इतना तो सीख ही लीजिएगा कि आप जो भी खाना खा रहे है वो भी लोग को भरपेट नसीब नहीं हो रहा है इसलिए थाली में उतना ही ले जितने की जरूरत है हो और हफ्ते में एक दो दिन किसी गरीब को खाना खिलाने का कष्ट करे क्योंकि     ऐसे बहुत से  लोग है जो केवल एक वक्त खाना खाने को मजबूर है."

विचार करने वाली बात है

**दर्द में नींद न आना आम बात है फिर चाहे वो पैरो का दर्द हो या फिर वो दांत का दर्द हो. **.किसी को उसकी गलती पर चिल्लाना बहुत आसान है लेकिन उसे माफ करना उतना ही कठिन है .  **आज के समय का हीरो वही होगा जो इस समय अपने काम को घर पर ही  करता होगा .  **स्वास्थ्य की कीमत उसके खराब होने पर ही मालूम चलती है .

विचार

किसी सफल व्यक्ति को देखकर हम उससे  जले उसके बारे में भला  बुरा बोले लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि उसने उसके लिए कितनी मेहनत की होगी . आप सब ने  मकड़ी की वो कहानी तो सुनी होगी  जिसमें पहले  मकड़ी अपना जाल बनाती   और फिर  उसमें वो चढ़ती है वो कई बार उसमें से गिरती है लेकिन वो हार नहीं मानती और अंत में वो अपनी मंजिल पर पहुँच  जाती है.

विचार

हम अक्सर अपने जीवन में ये सोचते रहते हैं कि हमारी क्षमताऐ  कितनी है हम और कितना ऊंचा जा सकते हैं हमारी कितनी ताकत है और हम क्या क्या कर सकते हैं?  इन सब के प्रश्नों पर मुझें अमेरिका के   मार्टिन लूथर किंग की वो लाईन याद आ गयी जो अक्सर अच्छे मोटिवेशन स्पीकर इस्तेमाल करते हैं "यदि तुम उड़ नहीं सकते हो तो दौड़ो, यदि तुम दौड़ नहीं सकते हो तो चलो, यदि तुम चल नहीं सकते हो तो रेंगो।  लेकिन, तुम जैसे भी करो, तुम्हे आगे बढ़ना ही होगा।" मार्टिन लूथर किंग जूनियर  Martin Luther King

विचार

१.किसी  भी किताब का जब भी अध्ययन करो तो ऐसे करो कि जब कभी तुम्हें उसे उसने कहने   का मौका मिले तो तुम से बेहतर कोई दूसरा न हो. २.किसी चीज को पढ़ते वक्त इस चीज को दिमाग से बाहर निकल दो कि वो मेरे किसी काम की नहीं क्यों कि तुम्हें नहीं मालूम कि आगे तुम्हें इसकी जरूरत कब पड़ जाऐं.

सामाजिक बहिष्कार नहीं बल्कि

सामाजिक बहिष्कार नहीं बल्कि सोशल डिस्टेंसिग  की जरूरत है आज अगर हमारे आस पड़ोस में किसी को कोरोना वायरस हो जाए तो उसे हमें सोशल डिस्टेंसिग बनानी है न कि उनसे अपने सम्बन्ध खराब  करने है ध्यान रहे कि कोरोना वायरस  केवल हम और आप को नहीं बल्कि हमारे अपने की जिंदगी को भी नुकसान  पहुंचा रहा है लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि हम उन लोगों से बात करना छोड़ दे  जिनको कोरोना वायरस है  और इसमें भी जरूरी है कि जिन लोगों को कोरोना वायरस हुआ है वो लोग ऐसा न समझे कि वो  हमारे   दुश्मन हो गए हैं जिसके कारण हम उनसे बात नहीं कर रहे हैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है  उनसे हमने दूरी  केवल अपनी सुरक्षा के लिए रखी है . " ध्यान रहे कि कोरोना वायरस ने हमें दूर किया है लेकिन हमारे विचारों और हमारे आपसी भाईचारे को नहीं ".

विचार

1.अपने महत्वपूर्ण कार्य के लिए खुद से ज्यादा किसी और  पर विश्वास न करना ही अच्छा होता है क्योंकि जरूरी नहीं जितना तुम उसे महत्व देते हो वो भी दे. 2.अपने काम के लिए खुद प्रतिबद्ध होना सीखों. 3.समय तो आता जाता रहेगा फर्क सिर्फ इससे  पड़ेगा कि तुमने उस समय क्या किया. 4.किताब ही सबसे ज्यादा सच कहने वाली होती है क्योंकि उन्हें फर्क नहीं पड़ता किसी के रोने धोने से. 5.आज को जीने के लिए सबसे बेहतर है अभी को जीओं. 6.अपने काम के लिए किसी और पर निर्भर होना उतना ही गलत है जितना कि अपनी गलती न मानना.

जीरो

एक ऐसा अंक जिसके आने पर अक्सर हम दुखी और निराश हो जाते हैं कि हमारे जीरो आ गए. भले फिर बात   हमारे मार्क्स की हो यहाँ हमारे सपने की जहाँ हम जीरों नहीं हीरो बनना चाहते हैं लेकिन ऐसा सोचते समय हम ये भूल जाते हैं कि जब हमारा जन्म होता है तब हम शून्य पर ही खड़े होते हैं. " आगे चलकर हमारी लड़ाई शून्य से शिखर पर जाने की होती है ".

धरती मेरी माता है

आज  विश्व पृथ्वी दिवस है मुमकिन है कि पहले की तरह ही सब कुछ ठीक हो जाऐगा हमने पृथ्वी को जितने भी कष्ट दिऐ है उन सब की अब भरपाई हो जाऐगी क्यों कि अब लॉक डाउन की समयावधि में लोगों के काम करने के तरीके बहुत बदल गए हैं.  जिसके परिणामस्वरूप अब एक फिर प्रकृति को अपने अनुसार जीवन जीने का मौका मिला है चारों तरफ पशु पक्षी सुख शांति से अपना जीवन बसेरा कर रहे हैं .  कोयल कूहु  कूहु करती है तो मोर नाचने  लगे. नदी का पानी पहले की तुलना में साफ हो गया है प्रदूषण की मात्रा पहले से कम हो गयी है वातावरण स्वच्छ  हो गया है एक बार फिर मौसम अपना जादू दिखाने लगा है नहीं तो पहले हम सब की हालात  बिल्कुल- " मेरे नैना सावन भादों फिर भी मेरा मन प्यासा" की तरह थी मौसम तो होता था अच्छा लेकिन कभी उसके लिए सोचने का वक्त ही नहीं मिला. अगर आज से भी हम गिनना शुरू करे कि आधुनिकता के कारण हमारी पृथ्वी कितनी चोटे खा रही तो शायद समय कम पड़ जाएगा. आज के समय मनुष्य की प्रवृत्ति बहुत लालची किस्म की हो गयी है जिसमें वो केवल अपना स्वार्थ देखता है ज...

कोरोना वायरस में

भूख एक थाली एक रोटी की कीमत शायद मैं और आप बहुत कम समझते हैं लेकिन वो लोग हम  से ज्यादा समझते हैं जिनको  दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती है आज हम इस जंग में केवल कोरोना वायरस  से ही नहीं लड़ रहे हैं बल्कि रोटी जैसी चीजों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं. आज हम चाहे जितने भी शान शौकत में जीवन जी ले लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि हमारे देश में बहुत से ऐसे लोग भी है जो छोटे से घर   में रहने को विवश है वहीं कुछ लोग जो खाने के लिए सुबह 6 बजे लाईन में लगते हैं जब जाके 12 बजे उन्हें खाना मिलता है.

कविता

संघर्षों की कहानी कहते  बहुत आगे जाना है,  जिसने ना देख दिन रात उसे दिन से भी आगे उसे ही जाना  तूफान तो आते ही रहे जिदंगी में लेकिन उन तूफानों  से लड़कर अपनी अपनी मंजिल बनना है जो आज न हो सका उसके लिए मेरा कल का क्या ठिकाना है,  संघर्षों की कहानी कहते  ऊंचा उठ जाना है ऐसा करते शायद में भूल जांऊ खुद को लेकिन मुझे कुछ कर दिखना है इतिहास की बात नहीं करती  मुझें तो मेरे आज को सजाना है मैं रहूँ यहाँ न रह हुं लेकिन मेरे जैसे लोगो को एक दिन मंजिल पाना है उठा लो  कलम अपनी और दौड़ लगाओ क्योंकि तो बस जिदंगी तो एक बहाना है आज नहीं तो कल सब को एक दिन जाना है.         पूजा

पुरूष समाज को आईना दिखती है सांड की आंख

"सांड की आंख" मूवी मुख्य रूप से हरियाणा की चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर    की सच्ची घटना पर आधारित है  जिसमें वो शूटर होती है. जिस गाँव में वो रहती है उस गाँव में  महिलाऐं को सिर बिना ढके घर के बाहर तक नहीं निकल सकती गाँव के बाहर जाना तो दूर की बात है इस मूवी में एक डायलॉग जो दर्शको को अपनी ओर बहुत आकर्षित करता है कि बंदूक चलाने का काम तो केवल मर्द जात ही कर सकती है ये लुगाया के बस की बात नहीं जिसे पूरी तरह से इस मूवी की मुख्य पात्र  चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर गलत ठहरा ती है. आज के समय में हरियाणा से मनु भाकर जैसी शूटर निकली है जिन्होंने ये साबित कर दिया है कि लड़कियां किसी से कम नहीं होती.

मिट्टी के मायने बतती है शिकारा

शिकारा शिकारा मूवी मुख्य रूप से कश्मीरी पंडितों पर आधारित है जिसमें शिव कुमार धर और शांति धर की प्रेम की कहानी को बड़े मार्मिक ढंग  से पेश किया गया है जो आपकी आंखों में आंसू ला देगी. आपको अपनी मिट्टी के मायने   बता  देगी. यह घर के छूट जाने की असली कीमत बताती हैं  ' शिकारा ' इस मूवी के हर डायलॉग काफी प्रभाव पूर्ण है इसके गाने जो दर्शकों को अपनी तरफ खींच लेते हैं. आज के समय में जब हर किसी का सपना यही होता है कि उसका  अपना  घर हो ठीक इसी तरह  शिकारा मूवी में शिव कुमार धर अपना घर बनाता है जिसका नाम शिकारा रखता है  लेकिन उसे फिर अपना घर छोड़कर  भारत जाना होता है फिल्म का एक दृश्य  जहाँ एक तरफ कश्मीरी पंडितो को मारा जाता है तो दूसरी तरफ शिवधर को अपना घर- बार छोड़कर जम्मू से जाना पड़ता है  जिसके बाद वो रिफ्यूजी कैम्प में चला जाता है लेकिन उसे अपना घर नहीं मिलता. भले ही जम्मू कश्मीर से  अनुच्छेद 370 हटा दिया गया हो लेकिन  अभी भी सवाल यहीं हैं कि क्या उन लोगों को अपने घर में चैन से रहने दिय...

हर जगह है खौफ

 आज कल कोरोना वायरस का खौफ हर जगह दिखाई देने लगा    है जिस कारण आज किसी को जरा सी खांसी भी हो जाती है तो उसे डर सा लग जाता है कि कहीं उसे कोरोना वायरस तो नहीं है. किसी के मन का डर  ही उसके लिए 'खौफ 'बन जाता है  और वो डरने लगता है आज समय आ गया है कि हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए और उसका सामना करे. क्योंकि अब इससे निपटने का केवल एक ही उपाय है कि हम सोशल डिसटेसिंग का पालन करें  क्योंकि इसका अभी कोई भी वैक्सीन नहीं बना है जिसके कारण सबको इसका डर सताने लगा है कि कहीं कोरोना वायरस हमारे घर में तो नहीं.

आज के समय में

आप सब इस समय दूरदर्शन पर रामायण और  महाभारत देख रहे हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि महाभारत किसने लिखी है वेद व्यास ने महाभारत को लिखा है जो कि महाकाव्य में  आता है महाकाव्य जिसमें आठ या उसे अधिक सर्ग होते हैं इसे एक ही बैठक में नहीं पढ़ा जा सकता. इसके अलावा रामायण जो कि वाल्मीकि ने लिखी है जबकि रामचरितमानस गोस्वामी तुलसीदास ने लिखी है जिसे महाकाव्य के अन्तर्गत लिया जाता है. रामचरितमानस और रामायण में केवल इतना ही अंतर है कि रामायण में वाल्मीकि ने राम को मनुष्य मनाकर लिखा है जबकि इसके विपरीत तुलसीदास ने रामचरितमानस में  राम को भगवान मनाकर लिखा है. आज हम इस कोरोना वायरस की महामारी के बीच घर में बैठकर या तो कुछ नयी चीज देख रहे हैं या फिर किसी चीज का सर्जन कर रहे हैं तो ऐसे में हमारा ये दायित्व बनता है कि हम जो भी चीज को देख और सुन रहे हैं उसे जाने  और समझे .

किताब आज भी है सही तरीका पढ़ने का

आज भी मैं किताब से बेहतर पढ़ने का तरीका कोई दूसरा नहीं मानती हूं क्योंकि जब भी हम इसे पढ़ते हैं तो हम विषय के अलावा भी कई जानकारी लेते हैं उदाहरण के लिए अगर मुझे कोई राजधानी मालूम करना  है तो में कोई एनसीआरटी  की किताब देखती हूँ तो मुझे उसके अलावा भी कोई चीजे मिल जाती है और मैं उन्हे भी पढ़ती हुं और कुछ समय तक लगातार  पढ़ती ही जाती हूं जिस कारण से मेरे पहले के भी कोई संदेह जो किसी चीज को लेकर थे वो खत्म हो जाते हैं. आज के समय हमारे पास गुगल उपलब्ध है जो हमें अनगिनत जानकारी प्रदान कर सकता है लेकिन तब भी हम रोज उसमें कितनी नयी ऐसी चीज देखते  है शायद बहुत काम क्योंकि कहीं न कहीं हम आज उस पर बहुत अधिक निर्भर हो गऐ जो कि सही नहीं कहा जा सकता,  है. अगर हमें अपने काम में पकड़ मजबूत करनी है तो हमें गूगल से भी तेज होना होगा तभी हमारा  जीवन सार्थक होगा.

आज भी है गोदान के मायने

आज भी है गोदान के मायने पुस्तक का परिचय प्रेम चन्द हिन्दी के कहानीकार  कहे जाते हैं जबकि आधुनिक युग का प्रेमचंद " जैनेन्द्र कुमार " को कहते हैं. प्रेम चन्द की कहानी मुख्य रूप से गाम्रीण परिवेश पर आधारित होती है उनकी मुख्य कहानी में पंच परमेश्वर, बड़े घर की बेटी और शंतराज के खिलाड़ी, ईदगाह, है  वही उपन्यास में गोदान, कफन, कर्मभूमि सेवा सदन  है. प्रेम चन्द की भाषा बहुत सरल और सहज है उनकी हर कहानी आज के समय से मेल खाती है. पुस्तक  गोदान मुख्य रूप से प्रेम चन्द्र का लोकप्रिय उपन्यास है गोदान जो मुख्य रूप से गाम्रीण परिवेश के एक गरीब किसान पर आधारित है जिसकी बड़ी तीव्र इच्छा है कि वो एक गाय खरीदे. जिसका नाम  होरीराम   है जो मुख्य रूप से एक साधारण किसान है .  उसकी पत्नी धनिया जो  भाग्य की मारी  है उसे मालूम है कि मैं  वो इन दारोगा संरपच से  जीत नहीं पाऐगी लेकिन फिर भी वो हार नहीं मानती . भोला जो कि एक अमीर विधूर है जिसके पास पैसे कि कोई कमी नहीं लेकिन उसके पास लोग नहीं है भोला अपनी...

विचार

अपनी  असली कीमत तब मालूम चलती है जब हम गिरते हैं किसी चीज का जूनून हमें तब मालूम चलता है जब हमारे पास बहुत सी समस्या हो लेकिन हम उन समस्या को छोड़कर अपना ध्यान  उस काम में लगांऐ।. आप तब तक आगे नहीँ बढ़ सकते जब तक कि आप ये सोचना बंद न कर दे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं. फर्क हमें केवल उन्हीं चीजों से पढ़ना चाहिए जहाँ पर जरुरी हो.

संवाद कहती कविता

मुनिया सो  जा भूखे पेट कल तो कोई देने वाला होगा,  माँ वो देख चांद किस तरह हम पर हंसता  हो गा क्या वो भी हमारे लिए भूखा होगा?  अरे नहीं मुनिया वो तो चन्द्रमा है वो क्यों भूखा होगा. माँ आसमान हम पर क्यों बरसता क्या वो भी भूखा होगा?  अरे नहीं मुनिया वो आसमान  है वो क्यों भूखा होगा. माँ देख नदी हमें  चिढ़ाती है क्या  वह भी भूखी होगी?  अरे नहीं मूनिया वो  तो नदियों की रानी  है वो क्यों भूखी होगी. माँ हम  तो इंसान है फिर क्यों  हम सब    भूखे हैं वो जो अमीर है उनकी झोली                             आज  पैसे से भरी है हर गरीब की झोली आज पैसे के  बिन  सूनी है. "हम नहीं बेटा ये पूरी दुनिया के लिए आज एक भंयकर सा तूफान है" "माँ मैं तो नहीं मानती ऐसी दुनिया को  जहाँ खाली पेट और मुंह में राम...

डॉ भीमराव अंबेडकर

आज भी डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के हमारे जीवन में बहुत मायने रखते हैं जिन्हें "संविधान का निर्माता " कहा जाता है   आज उन की जन्म तिथि है जो भारत के पहली कैबिनेट के पहले विधि मंत्री थे. भीमराव के जीवन में कष्ट कम नहीं थे लेकिन उन्हें सदैव खुद को बेहतर बनने के लिए प्रयास किया उनके जीवन में उन्होंने बहुत से कष्ट झेले लेकिन इसके बाबजूद अम्बेडकर ने खुद को कभी कम नहीं आंका अपनी क्षमता पर विश्वास किया जिस कारण उन्हें आज भी लोग भूले नहीं है     अम्बेडकर पर वो कहावत बिल्कुल सूट करती है" गूदड़ी का लाल" जिसका अर्थ गरीब के घर में गुणवान की उत्पत्ति होना है लेकिन उनके योगदान को भूल नहीं जा सकता इतना कष्ट झेलने के बाबजूद वो खुद के साथ इस देश का कल्याण कर गये. "आज समकालीन समय में हम भारतीयों को अपने संविधान के महत्व को समझना चाहिए जिसमें नागरिकों को अनुच्छेद 14 समता का अधिकार, अनुच्छेद 19 स्वतंत्रता का अधिकार, अनुच्छेद 23 शोषण के विरुद्ध अधिकार, अनुच्छेद 25 धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, अनुच्छेद 29 संस्कृति और शिक्षा का अधिकार, अनुच्छेद 32 संवैधान...

जलियांवाला बाग हत्याकांड

आज ही के दिन आजाद होने से पूर्व भारत के लोग पर ऐसी बिजली गिराई गयी थी जिसका असर पूरे भारत पर पड़ा था जनरल डायर इस पूरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था जिसने अपने  घमंड में चूर होकर इस तरह से निदोष जनता पर गोली दागी कि जिसमें कंकाल  के अलावा कुछ न बच सका और जो बचा उसने कुंए में कूद कर अपनी जान दे दी  आकड़ों के मुताबिक इसकी, नरसंहार में जो 13 अप्रैल 1919 में हुआ था करीब 1000 लोग मारे गए थे जिनमें बच्चे ,बूढ़े और महिलाऐं थी जिसके पश्चात 1920 असहयोग आंदोलन आया था. जो लोग इसमें शहीद हुए थे उनका गुनाह केवल इतना था कि उन लोगों ने एक काले कानून जिसका नाम रोलेट एक्ट था उसका विरोध किया था  रोलेट एक्ट के विरोध में वैशाखी के दिन एक शांति पूर्ण सभा रखी गयी थी जिसका मुख्य कारण पंजाब के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जाना था जिसमें  डा . सत्यपाल और सैफुद्दीन किचलू थे. इस सभा में जनरल डायर ने किसी को बिना कानो कान खबर लगे जलियांवाला बाग में अपनी सेना के साथ पहुंचा  और उसने मुख्य दूवार पर तोपें डाल दी. और आदेश दिया कि जब तक पूरे लोग मर...

मुगले ए आजम

    सलीम अनारकली की मोहब्बत पर आधारित है  "मुगले ए आजम "जिसमें सलीम  और अनारकली  के बेपनाह प्यार को दिखाया गया है. सलीम जिसे आज हम जहांगीर के नाम से जानते हैं जिसकी भूमिका इस मूवी में बहुत ही महत्वपूर्ण थी. अकबर जिसने एक राजा के साथ एक पिता बनने का फर्ज अदा किया. अनारकली का कनिजा  के रूप में दीवाने खास में नृत्य करना हर बार मोहब्बत की एक अलग जुनून को दिखाता है जिसका ये गाना  जो दर्शको  को पूरा सुनने को मजबूर कर देता है जो इस तरह है                             जब  प्यार किया तो डराना क्या                प्यार  किया  कोई चोरी नहीं की ,                   छुप छुप के आहे भरना क्या".                              इश्क़ के  बारे में इस गाने का क्या कहना जिसने मोहब्...

कोरोना वायरस के बाद क्या?

कोरोना वायरस के बाद बहुत कुछ बदल सा जाएगा हमारे जीवन में कुछ भी सामान्य नहीं रहेगा न हमारे रहने का तरीका, खाने पीने के तरीके सब में बहुत बदलाव आ जाएगा. यहाँ तक की हमारी यात्रा पहले  जैसी नहीं होगी वो पहले हमें  मजेदार नहीं लगेगी  और वो   एक मिशन  हो जाऐगी जहाँ पर हमें समय पर चैक किया जाएगा हम बिना मास्क घूम भी नहीं पाऐगे . जहाँ पर हम अपना काम करने जाएगे  वहाँ पर हमारे खासने   से सबकी नजर हम पर होगी और  हम बाहर खाने  को दस बार सोचगे. किसी नयी जगह में घूमने से पहले हम वहां की साफ सफाई देखेगे. हमारे व्यवहार में भी परिवर्तन होगा हम किसी दोस्त से गले मिलने से अच्छा उसे दूर से बात करने की सोचेगे. कोरोना वायरस के खत्म होते ही हमारे लिए एक नई सी सुबह होगी जहाँ पर हम केवल अपनी सुरक्षा को सबसे पहले तवज्जो देगे उसके बाद हम बाकी सारी चीजों को सोचगे. उस परिस्थितियों में हमारी आखों के सामने  राज कपूर की फिल्म " मेरा नाम जोकर " होगा- 'जाने कहाँ गये वो दिन, तुमको न भूल पाऐगे'.

लॉक डाउन के समय में

      खाली स मय व्यतीत करने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम  कुछ समय इनडोर गेम खेलें जिनमें कैरम, लूडो, सांप सीढ़ी,  है मुझें सबसे ज्यादा लूडो पंसद है .    इसमें  कोई हारकर भी जीत जाता है तो कोई जीतकर भी हार जाता है. जीवन के लिए आवश्यक है कि जिस तरह हम खेल जीतने के लिए किसी को नहीं देखते  केवल खेल खेलते जाते हैं  ठीक उसी तरह  "अपने जीवन में आयी हर परेशानी को अलग रख कर आगे बढ़े."

दोस्ती की असली परिभाषा है "चौदहवीं का चांद"

दोस्ती के आगे कुछ भी नहीं फिर चाहे प्रेम ही क्यों न हो इस मूवी में दोस्ती की परिभाषा बताई गयी है जिसमें एक दोस्त अपनी शादी का आया रिश्ता अपने दोस्त के हाथों में दे देता है तो वहीं जब उसे मालूम चलता है ये मेरे दोस्त नबाब साहब की प्रेमिका है तब वो अपनी बेगम की शादी अपने दोस्त नबाब से करने की कोशिश करता   है. लेकिन वो इस प्रयास में सफल नहीं होता .  इसका सबसे अच्छा गाना जो दर्शकों  को आकर्षित करता है जो इस तरह से  है_ " चांद 🌙 सी मेरी मेहबूबा हो मेरी कब ऐसा मैंने सोचा था, . हाँ तुम बिल्कुल वैसी हो जैसे मैंने सोचा था". कहीं कहीं ये मूवी पाठकों को सोचने के लिए मजबूर कर देती है कि किसके साथ सही न्याय  होगा. और अंत में पाठकों की हर जिज्ञासा को खत्म करती है. गानों के बोल बहुत सही ढंग  पेश किये है इसकी एडिटिंग, स्क्रिप्टिंग बहुत सही तरीके से की गयी है. चौदहवीं का चांद मूवी दोस्त की दोस्ती, और नबाब के शान शौकतों, प्यार के असली  मायने  ,को एक साथ जोड़ती है. वर्तमान समय में  हम इ...

विचार करना जरूरी है

आज  से हमारी होली की छूट्टी लगे पूरे एक महीने हो गये है  इस एक  महीने   में बहुत कुछ बदल गया है मुझे आज भी याद है कि 7 मार्च को जब मैं कालेज गयी थी तो मन में केवल यही था कि अब दोस्तों से मुलाकात 17 , 18  तारीख में ही  होगी मालूम नहीं था कि एक महीने में इतना कुछ बदल सा  जाऐगा .  24 मार्च  से हमारे लिए एक नयी चौकने वाली बात थी जब प्रधानमंत्री मोदी जी ने  कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुये ये घोषणा की  देश में अब 21 दिन का     लॉक  डाउन  रखा जाऐगा .  आज दिनांक 8 अप्रैल है 15 अप्रैल को    लॉक    डाउन खुलने वाला है लेकिन अभी मरीजों की संख्या दिन व दिन बढ़ती जा रही है जिसे देखते हुए ये सोचना मूर्खता  सी होगी कि सभी चीजें 15 अप्रैल से सामान्य सी हो जाएगी. अब सवाल ये उठता है कि भारत के अलावा किन देशों में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या सबसे  अधिक है जिसमें केवल अमेरिका के अब तक 11000 लोग मर चुके है इटली में भी कोरोना वायरस से मरने वालों की संख...

विचार

अगर तुम जिस काम को कर रहे हो और तुम उसकी परीक्षा न दो तो तुम्हारे उस काम की कोई कीमत नहीं है. जिस तरह हमें अच्छा पहनना और अच्छा खाना पंसद है ठीक उसी तरह हम जो भी काम करते हैं उस सही तरह से करे. जरूरी नहीं लेखन केवल दर्द में ही किया जाऐं लेखन वो भी कर सकता है जिसके पास विचार हो. कभी कभी  खुद को दर्द देने वाले को माफ  भी कर देना चाहिए.

लिखना कितना कठिन होता है

लिखना कितना कठिन होता है बहुत कुछ पढ़ने के बाद थोड़ा सा लेखन होता है कभी कम तो कभी ज्यादा       लेखन विषय पर होता है. कब  किस विषय पर लिखे ये सोचना भी मुश्किल सा  होता है. हर दिन कुछ लिखना बहुत कठिन सा होता है क्या  आज नया लिखे यहीं हर दिन सोचना होता है.

समाज के रूप को दिखती है" प्यासा"

"प्यासा"  मूवी एक नज्मकार की जिंदगी पर आधारित है जिसका नाम विजय होता है वो एक बहुत अच्छा नज्मकार होता है .  मूवी में एक ऐसा मोड़  आता है जहाँ पर विजय को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है वही दूसरी ओर उसकी प्रेमिका गुलाबों उसकी नज्मों को प्रकाशित करती है हर कोई उसका दीवाना हो जाता है.लेकिन ये बड़ी दुर्भाग्य की बात होती है कि उसके अपने भाई उसे कुछ पैसे के लिए पहचानना छोड़ देते हैं और उसे पागल करार कर उसे पागल खाने में भेज दिया जाता है जहाँ उसका दोस्त उसे पागलखाने से निकलने में उसकी सहायता करता है लेकिन अफ़सोस बाहर निकलने पर  वहाँ देखता है तो  उसे मालूम चलता है कि आज उसकी बरसी एक भवन में रखी गयी है वो वहां जाता है तब उसे यह देखकर बहुत बुरा लगता है और वह  सब कुछ छोड़ लोगों को अंत में यही कहता  है कि विजय मर चुका है. और वह कहता है कि मुझे ऐसा समाज नहीं चाहिए जहाँ पर लोग उसके मरने के बाद उसे ज्यादा सम्मान देते हैं और जब वह जिंदा रहता है तो उसे दर  -दर की ठोकरे खाने को मजबूर कर देता है. इस मूवी की कहानी, स्किप्ट और गाने , ...

छूट्टी न मिलने वालो के लिए ढेर सारी छूट्टी

  कोरोना वायरस के चलते मुझें एक चीज इन छूट्टियों में जरूर सही लगी कि ऐसे लोग जिन्हें कभी छूट्टी नहीं मिलती थी उनकी अब कुछ दिन की छूट्टी तो हैं जिसके कारण वो अपने परिवार के साथ वक्त बीता रहे है मेरे आस पड़ोस  में ही कई ऐसे लोग है जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ समय बीता रहे हैं और बच्चों के साथ  गेम्स खेल रहे हैं.और साथ ही इसके चलते लोग वर्क  फ्रोम होम द्वारा अपने आफिस का काम घर पर ही कर रहे हैं और विधार्थियो को उनके कालेज  द्वारा आनलाईन नोट्स और क्लासेस दी जा रही है जिससे वे घर पर  ही अपनी पढ़ाई कर रहे हैं. राज्य शासन के द्वारा उनको जरूरतमंद वस्तुऐं  प्रदान की जा रही है और उन्हें कोरोना वायरस से बचने की हिदायत दे रही है साथ ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए जनता क्फ्यू  में  लोगों द्वारा उनके समर्थन में रविवार को पांच बजते ही लोगों ने घंटियाँ और   तालियों  बजाकर उनका समर्थन किया  घंटियों और तालियों    द्वारा   लोगो ने   हमारे लिए दिन रात काम कर रहे कर्मचारियों के प्रति...

दो बीघा जमीन

एक गरीब किसान जिसके पास मात्र दो बीघा जमीन के अलावा कुछ भी नहीं है ऐसे किसान   शम्भू   को एक महाजन  अपने काम के लिए उसे उसकी दो बीघा जमीन मांग लेता है और जब वो मना कर देता है तो  शम्भू को पूरा बकाया अगले दिन चुकता को कहता है वो अपने पैसे का हिसाब बेटे से लगवाता है जिसमें  65 रूपये वह  घर के कुछ सामान और पत्नी के झुमके बेचकर महाजन को  देने जाता है  तब चतुर महाजन हिसाब कर 265 रूपये बता देता है जो उसके पास नहीं होते हैं. न्यायालय में उसकी सुनवाई होती है  और उसे रकम अदा करने के लिए तीन महीने का वक्त मिलता है. कहानी अलग मोड़ लेती है वो कोलकता पैसे कमाने जाता है जहाँ वो रिक्शा चलाने वाला बन जाता है और खून पसीना एक कर पैसा कमाता है और जब उसके पास केवल पचास रूपये की कमी होती है तभी उसका पांव टूट जाता हैं और फिर उसका  12 साल का लड़का कन्हैया  वो जूते साफ करने से लेकर चोरी  करने  तक के लिए विवश हो जाता है और  जब    शम्भू   की पत्नी को यह सब मालूम चलता है तो वो...

विचार

हर दिन खुद को साबित करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है. उच्च स्तर पर तो कोई भी आ सकता है लेकिन उसमें टिके रहने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. खुद को साबित करने के लिए जब भी अवसर मिले उस से चूकों मत क्योंकि तुम्हेँ मालूम नहीं   इसके बाद कब अवसर मिले. हर दिन कल से बेहतर करों तभी कुछ अच्छा होगा. आप उस दिन थोड़े बड़े होगे जिस दिन आप लोगो के बारे में  सोचना बंद कर दे और खुद के बारे में विचार करें.

आज भी जिंदा है माखनलाल हमारे दिल में

                            माखनलाल चतुर्वेदी जब बात मध्यप्रदेश के वीर और साहसी पत्रकारों की  हो तो माखनलाल चतुर्वेदी का नाम न हो तो ये सबसे बड़ी भूल होगी. माखनलाल चतुर्वेदी की कविता 'पुष्प की अभिलाषा 'जिसने पुष्प के माध्यम से वो बात कह दी जिसने मातृभूमि के प्रति प्रेम को प्रकट किया है जो की इस  प्रकार   है- मुझें तोड़ लेना वनमाली उस पथ पर  तुम देना फेंका, मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पर जाते वीर अनेक. माखनलाल चतुर्वेदी के संपादन को लेकर प्रमुख सिध्दांत 1. अखबार में परिवारिका जानकारी न शामिल करना। 2.शुध्दता और स्पष्टता का ध्यान देना। माखनलाल चतुर्वेदी जी रचना संसार- माखनलाल चतुर्वेदी दिवेदी युगीन कवि थे जिस युग की प्रमुख विशेषता,  प्रकृति चित्र ण, मानव प्रेम था. उनकी रचनाएँ- समय के पांव , संस्मरण 1962 में प्रकाशित किया गया। "हिमकिरीटनी के लिए (देव पुरस्कार से सम्मानित)  किया गया.  उनका जन्म 4अप्...