Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2021

सबसे मुश्किल होता है

  जिंदगी में  सबसे मुश्किल वक्त हमारे लिए कौन सा होता है इसके लिए हम सब के विचार भले ही अलग हो किन्तु इस बात से हम सब ही सहमत होगें कि हमारे दिल के करीब रहने वाले व्यक्ति को जब कुछ होता है ∣ तो हम बेचैन होने लगते हैं ∣

Today thought

  विफलता से जितना हम सीखते है उतना सफलता से नहीं उसी तरह विपत्ति से जितना हम सीखते हैं उतना साधारण परिस्थितियों में नहीं  ∣ किसी को ऐसी गलती के लिए माफ करना जिसने हमें बहुत चोट दी है बिल्कुल आसान नहीं होता है   ∣ हमारी सारी गलतफहमी तब दूर होती है जब हम उस व्यक्ति से अपनी सभी बातें स्पष्ट करते हैं ∣ अक्सर अपने विचार को दूसरे के सिर पर थोपना अपनी क्षमता को कम करना होता है ∣

नियमित होने के लिए नियम जरूरी होता है

किसी भी चीज़ को नियमित रखना क्या आसान होता है?

अक्सर जिंदगी हमें इस मोड़ पर ले आती है

जिंदगी अक्सर हमें ऐसे मोड़ पर ले आती है ∣ जहाँ पर हमें समझ ही नहीं आता कि हम क्या करें, एक समय के बाद  जैसे हमारे धैर्य की परीक्षा होती हैं ∣

जिंदगी को हर हाल में जीएं

 जिंदगी जो अनिश्चितता के सागर में डूबी है  ∣ 

जिंदगीनामा

  बदलते वक्त के साथ

जिंदगी में इन चीजों से बचकर रहेगें तो हमेशा खुश रहेगें

  जिंदगी में अक्सर हम सब को एक बार  जरूर इस चीज पर  विचार कर लेना चाहिए  जिससे कि हमें आगे चलकर परेशानी न हो

जब वही रास्ते अजनबी से लगने लगे

  कब जिंदगी में सबसे नजदीक चीज अजनबी सी लगने लगती  है ∣ हमें मालूम ही नहीं चलता है जिंदगी के धक्को को खाते हुए हम एक नया पथ के साथी ह़ो जाते हैं मालूम ही नहीं लगता  जिंदगी में बदलाव ऐसे होते हैं जिनके बारें में हम ने कभी अनुमान ही नहीं लगाया होता जो हमारी वास्तविकता  बनकर  हमारे सामने आ खड़ा हो जाता है ∣ जैसे हमारे लिए सिर्फ एक सपना सा हो जाता है कब रोज चलने वाली सड़के  भूत और भविष्य के अंतर में आ जाती है  ज़ैसे मालूम ही नहीं लगता है ∣

जिंदगी में जब समय की कमी हो जाए

कहते हैं इंसान के लिए सबसे बुरा समय वो होता है  जब उसके पास  समय की अधिकता हो किन्तु उसे समय की अहमियत न मालूम हो,  एक समय तक हम सब को हमारे पास पड़े खाली समय के कोई  मायने नहीं होते हैं ∣ किन्तु जब उसी समय की हमारे जीवन में कमी होने लगती है ∣ तब हमें मालूम चलता है कि समय की कमी  हमारे लिए कितनी भरी पड़ रही है ∣ जहाँ पर हम खुद को समय ही नहीं दे पा रहे हैं कुछ करने के लिए जिस तरह अपने     प्रेमी से बिछड़ा व्यक्ति ही वियोग श्रृंगार रस का गहरा अर्थ समझ सकता है ∣ ठीक उसी तरह  जिंदगी में समय का महत्व वही बता सकता है जो हमेशा समय की कमी से पीड़ित हो, ∣  समकालीन समय में हम सब को बहुत जरूरी है इसकी कीमत समझना और इसका सदुपयोग करना क्योंकि विपत्ति के समय सबसे ज्यादा इसकी कमी खलती है ∣

किसी भी चीज़ की वास्तविकता अलग होती है

   अक्सर हम जिंदगी के उन पड़ाव से गुजरते है ∣  जो हमें ये बता देती है..कि जिंदगी जीना बिल्कुल भी आसान नहीं है जहाँ पर कदम कदम पर परेशानी हमारी राह देख रही होती है ∣ जहाँ पर एक परेशानी जाती है तो दूसरी अपने पांव जैसे पसारती  है ∣  जिंदगी की वास्तविकता से कुछ ऐसे  होते  हम रूबरू ∣  जहाँ पर अक्सर घायल मन में आसूं की जैसे झड़ी सी लगी हुई है ∣ जहाँ दिखाई देता है हमें कि वास्तव में जिंदगी जीना कितना कष्ट दायक ह़ोता है जब हमारा क़ोई मुसीबत  में होता है ∣ भविष्य की अनिश्चितता इतनी हो जाती है हमारे जीवन में  जैसे जिंदगी बिना नाव ही  नदी में सवार है ∣ जिंदगी वास्तविकता जानते जब हम  तो लगता जैसे जिंदगी   मुश्किलों का  पहाड़ है ∣

समय के साथ बदलते जाना यहीं दुनिया की रीत है

  जिंदगी में समय के साथ हमारी सोच में बदलाव आ जाता है ∣ जहाँ पर हम समय के साथ अपने विचार में बदलाव लाते हैं ∣ परिस्थितियों के साथ अक्सर हम बदलाव लाते हैं अपने जीवन में, जिसमें हम क ई बार  खुद के अस्तित्व को बचाने के लिए लगातार लड़ते जाते हैं ∣ खुद को बेहतर करने के लिए हर दिन मुश्किलों से टकराते है ∣ क ई बार इनका उद्देश्य होता है हमें तोड़ना पर हम थोड़ा गिरकर उठने की कोशिश करते हैं ∣ क ई  बार हम अपनी जिंदगी में आयी परेशानी से लड़ने की वजाय उसे अपना पीछा छोड़ने की कोशिश करते हैं हमें लगता है.. कि इस समस्या का कोई हल ही नहीं बना है ∣ जबकि ऐसा होता नहीं है  एक समय के बाद जब हम किसी महान विचार के व्यक्ति के विचार को पढ़ते हैं ∣ तो हमें जीने की एक नयी उम्मीद मिलती है ∣

जिंदगी की अनिश्चितता के बीच

  जिंदगी में सबसे मुश्किल पल कौन सा है ∣ इसका उत्तर भले सबका अलग -अलग हो किन्तु इस बात से हम  बिल्कुल भी असहमति नहीं जता सकते हैं ∣ कि हमारा वो पल सबसे मुश्किल भरा होता है ∣ जिस पल संकट  उन लोगों के जीवन पर होता है ∣ जो हमारे सबसे नजदीक है ∣  तब हमें एहसास होता है जिंदगी जीना कितना कठिन होता है जहाँ अक्सर हमारे सहन करने की क्षमता लगभग गायब सी हो जाती है ∣ और हमें सकरात्मक विचार आने थोड़े कम से आने लगते हैं ∣ ऐसे समय में हम खुद से सवाल करते हैं कि क्या यहीं दिन देखने के लिए हम इस दुनिया में आए थे   पर कहते हैं न जिस तरह जिंदगी में सफलता निश्चित नहीं असफलता कभी अंतिम नहीं होती वैसे ही हमारी जिंदगी है ∣ जहाँ सैकड़ों अनिश्चितता के बीच कुछ चीजें सुनिश्चित होती है ∣

𝚃𝚑𝚘𝚞𝚐𝚑𝚝

  जिंदगी जब तक हमें समझ  में  आती है ∣ तब तक हमारी आधी उम्र बीत जाती है ∣ अनुभव हमेशा अच्छे नहीं होते कुछ चीज के बुरे भी होते हैं ∣ अक्सर  हमारी जिंदगी में बदलाव एक साथ आ जाता है ∣  जो काम हम विपरीत परिस्थितियों में सीख जाते हैं व़ सामान्य परिस्थितियों में भी नहीं  ∣  पास होने से ज्यादा हमें व्यक्ति के दूर होने का डर सता रहा ह़ोता है ∣ 

जिंदगी की यही रीत

  जिंदगी लगातार एक जैसी जीना और अचानक उसमें कोई बदलाव आ जाना  जैसे हमारे  लिए एक झटका सा होता है ∣ जहाँ पर हमारे सामने ऐसी विकट परिस्थितियां आकर खड़ी हो जाती है ∣ जो हमको अंदर से हिलाकर रख देती है ∣      वहां पर एक समय तक तो हमें समझ ही नहीं आता है   कि  हम क्या करें? क्या न करें?  ऐसे समय में हमारे पास, केवल दो ही विकल्प होतें है ∣ यहां तो हम परिस्थितियों के सामने घुटने टेक दे, यहां फिर हम उसे मुकाबला करें ∣  जहाँ चोट अपनों को लगती है तो नेत्र  से आसूं,  हमारे बहते हैं ∣ शायद जिंदगी की यहीं रीत हैं यहाँ थोड़े आसूं है, थोड़े गम है ∣

कलाम से सीखे जिंदगी में सफलता हासिल करने के गुण

  डाॅ.कलाम जिनकी जिंदगी ही हम युवा वर्ग के लिए प्रेरणा है ∣ जिनके  अथक परिश्रम से   भारत को एस. एल. वी -3, ' 'अग्नि 'और पृथ्वी उनकी नेतृत्व - क्षमता से हमें प्राप्त हुआ  ∣ जिनके प्रयास से भारत रक्षा तथा वायु - आकाश प्रणालियों में आत्मनिर्भर बना ∣ भारत को वो दे दिया जिस कारण वो मिसाइल मैन कहलाए और जिसमें उनका साथ विक्रम साराभाई ने दिया जिनसे हम सब परिचित हैं ∣    ऐसा नहीं है कलाम की जिंदगी में कोई परेशानी नहीं थी किन्तु कलाम ने उन परिस्थितियों को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया उन्होंने अपने काम को पेशेवर होकर किया जिसके बीच कभी उन्होंने किसी को आने न दिया  ∣  कलाम की जिंदगी हर  उस मेधावी बच्चे के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है जिसके सपने आसमान को छूने के है ∣  कलाम की अग्नि की उड़ान जब आप पढे़गे  तो आप अपनी जिंदगी के हर उत्तर को पा लेगें जिसके कारण आप असमंजस    में है   ∣   अक्सर हमारी जिंदगी में इतनी परेशानी आ जाती है कि हम हार मानने लगते हैं ∣ और हमें लगता है केवल हमारी जिंदगी में ही सारे दुख है ∣ जबकि ऐसा ...

अपने लिए हमेशा

  जिंदगी में खुद के लिए फैसला लेते समय मुश्किलें नहीं अपितु खुद का उसके प्रति जुनून देखना चाहिए ∣ बावजूद इसके कि उस काम को करने पर लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं∣  वैसे भी लोगों के विचार आपके काम को देखते हुए बदलते रहते हैं∣  कल जो लोग आपको जिस काम के लिए नाकाबिल समझते थे वो ही आपकी सफलता देख आपको उस काम में सफल होने पर आपकी तारीफ करते हैं ∣ और आपके विचार जानने के इच्छुक होते हैं कि आपने वो सब काम कैसे किया  इसलिए जिंदगी में जब सपने कुछ अलग करने का हो तो किसी भी हाल में उस काम में सफलता हासिल कीजिए जिसके लिए जरूरी है जुनून, आस्था, इच्छा, खुद पर विश्वास ∣

जिंदगी में कुछ चीजें हमारे वश में नहीं होती

  हम अक्सर कुछ चीजों को अपने वश में कर लेने की कोशिश में बहुत प्रयत्न कर देते हैं ∣ किन्तु नियति के आगे वो सारी मेहनत में पानी सा फिर जाता है ∣  वहाँ  हम चाहकर भी अपने जीवन के हालात नही बदल पाते हैं ∣ जहाँ हम एक से उबर नहीं पाते दूसरी परेशानी हमारे जीवन  आ खड़ी हो जाती है ∣ जिसे रोक पाना हमारे वश में नहीं होता है ∣ शायद इसलिए  कहते हैं कि जिंदगी में जब खुश होने का मौका मिले तो  हमें उस खुशी को मनाना चाहिए क्या पता अगली घड़ी हमारे लिए कैसी हो ∣

जिंदगी की राह में चलते चलते

  अक्सर हमारी जिंदगी में ऐसे मोड़ आ जाते हैं जहाँ पर हमें खुद से लड़ने के अलावा बाहर की परिस्थितियों से भी लड़ना पड़ता है ∣ वहाँ पर जीतना हमारा बहुत ही जरूरी ह़ोता है..जहाँ पर चाहकर भी हम टूट नहीं सकते और न ही रोकर हम उस दर्द को जता सकते हैं ∣   जहाँ पर हर पल हमें एक बुरी खबर के आने का डर सा सता रहा होता है ∣   इस बीच नयी जिम्मेदारियों का बोझ हमारे सिर पर आ जाता है एक समय के लिए तो हमें कुछ समझ ही नहीं आता है , पर जिंदगी में चलते जाने का उसूल लिए हम आगे बढ़ते जाते हैं ∣ कभी गिरते -पड़ते सोचते हैं, कि हमें ही इतनी दुख परेशानी क्यों?  पर समझ आने लगता है, एक समय के बाद की ये हमारे इम्तिहान की घड़ी है जहाँ जीतने से ज्यादा उसे लड़ना जरूरी है ∣ इस बीच हम क ई बार टूटते है ओर जिंदगी के दुख - सुख को सहते जिंदगी में आगे बढ़ते जाते हैं ∣ और इस परेशानी से एक नया सबक सीखते हैं अपने काम के प्रति पहले से ज्यादा जबाबदेह हम होते हैं ∣  जिंदगी में कभी भी कितनी भी बड़ी परेशानी आ जाए, हमें अपना विश्वास नहीं खोना चाहिए ,धैर्य रखकर आगे चलते जाना चाहिए कौन क्या कह रहे हैं, ह...

स्वाद नहीं स्वास्थ्य का ध्यान रखके करे सेवन

  चूकंदर हम में से ज्यादा तर लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आता है और जब हमें उसे खाना होता है ∣ तो हमारी ज्यादा से  ज्यादा   कोशिश ये होती है कि हम उसको कम से कम खाएं जबकि इसके विपरीत अगर हमें हमारी मनपसंद कोई चीज मिल रही हो जैसे की इमरती तो हम उसे तब तक खाते है जब तक की हमारा मन उसे खाकर उब  न जाएं ∣  अब आप कहेगें मैं सब को ये क्यू बता रही ही हूँ?  तो मैं आप सब का ध्यान एक आकड़े पर करना चाहूंगी जिसमें ये बताया गया है कि बदलती हुई जीवनशैली के चलते  लड़कियों में भारी मात्रा हीमोग्लोबिन की कमी पायी जा रही है∣  कुछ को तो इस कारण एनमिनिया भी है ∣ जिसका एक कारण उनके खान पान को लेकर विशेष तरह का रूझान हैै...जहाँ पर वो आलू, भिंडी जैसी सब्जियों का ही ज्यादा सेवन करती है और दाल, गिलकी, कद्दू, परवर जैसी सब्जियां तो उनके लिए करेला की सब्जी जैसे हो जाता है जिसका सेवन भी वो कत ई नहीं करती है ∣ जिसके परिणामस्वरूप कुछ लड़कियों को भरी दिक्कत का सामना करना पड़ता है∣  जिसके कारण उनके दो माह माहवारी नहीं आती है और जब वो स्त्री विशेषज्ञ के पास जाती है∣ ...

◦•●◉✿प्रतिबद्धता शब्द के मायने ✿◉●•◦

  जिंदगी में अक्सर लगातार आती परेशानी हमें अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध बना देती है ∣ वहाँ पर हम अपने काम के लिए पहले से ज्यादा गंभीर हो जाते हैं ∣ जहाँ पर हमें ऐसा लगने लगता है. कि हमें अपना काम किसी भी हालात में करना है ∣   इस बीच हम अपने काम के प्रति लगातार वफादार होते चले जाते हैं ∣  जहाँ पर हमें घड़ी के हर कांटे के साथ अपने काम के लिए गंभीर होना पड़ता है जहाँ पर लोग हमें सदाबहार सा मानने लगते हैं ∣ पर इसकी वास्तविकता  हम ही जानते  हैं..  कि इन परिस्थितियों में भी अपने काम को करना कितना मुश्किल होता है ∣ "जो हमें बता ही देता है कि किसी काम को शुरू करने से ज्यादा मुश्किल उसे लगातार करते जाना होता जहाँ पर हमें एक पल के लिए गैर जिम्मे दार मान लिया जाता है और हमारे अपने काम को करते जाने के तोहफे स्वरूप हमें अपशब्द के ताज से नवाजा जाता है" ∣ जहाँ पर हमें मतलबी कहने में सामने वाले व्यक्ति को बिल्कुल भी झिझक नहीं होती है ∣  जो हमें एक बार फिर स्मरण कर देती है..कि हमें किसी भी हालात में अपने उस काम को करना जिसे करने का एक समय हमने अपने सिर जिम्मा लिया ...

जिंदगी जीना आसान नहीं

  अक्सर हमारे जीवन में ऐसी परेशानी आकर खड़ी हो जाती है जो हमें एक दम तोड़कर रख देती है  जिसे एक समय तक तो हम दूसरे से छिपाते रहते हैं ∣ और मन ही मन उस चिंता में चिंतित रहते हैं ∣ दिखने को तो हम सब को सदाबहार लगते हैं पर हम अपने मन और विचार से बिल्कुल बदल चूके होते हैं ∣  जहाँ पर एक समय के बाद हमारी अंतरआत्मा भी जबाब देने लगती है तब हमें समझ में आता है जिंदगी जीना कितना कठिन है जहाँ पर लोगों की जिंदगी  अनिश्चितता के भंवर में खड़ी हुई होती है ∣ जहाँ पर हमें एक पल के लिए कुछ भी समझ में ही नहीं आता कि क्या हो रहा हमारे साथ तब हमारा ये दिल बहुत रोता है ∣ और जिंदगी  हमें बताती है मैं आसान नहीं ही समझ में आना अक्सर जब तक जिंदगी  हम लोगों को समझ में आती है तब तक उसकी आधी उम्र बीत जाती है∣  तब हम समझ पाते कुछ परेशानी बेवजह की हमने अपने सिर ली और जब जिंदगी में ज्यादा मुसीबत नहीं थी तब भी हमने ये जिंदगी न जी और आज हम सिर्फ उस दिन को याद करते जिस सुबह हमारे, सामने केवल हमारा कल था जहाँ  न थी कोई चिंता सपने के टूटने की जहाँ केवल हमारा मकसद था  ∣ क ई बार...

बदलते दौर में वायु सेना में एएच 64 ई अपाचे विमान की प्रासंगिकता

  किसी भी देश की सुरक्षा के लिए कुछ विशेष दल की आवश्यकता होती है जो उस देश में निवास  कर रहे लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सके साथ ही शत्रु देश को मुंह तोड़ जबाब दे सके ∣ जिसमें भारत देश भी एक सम्प्रभु वाला देश हुआ है जिसकी सेना पूरे विश्व में चौथा स्थान रखती है ∣  जिसने अपनी सेना को और भी मजबूत करने के लिए  विकसित देशों से आवश्यक रक्षा उपकरण खरीदें है जिसमें एक से बढकर एक रक्षा उपकरण शामिल हुए  हैं ∣ जिसने वायु  सेना की ताकत में  बढ़ोत्तरी की है  जिसमें से एक विमान एएच  64  ई अपाचे  है जिसको  अमेरिका से खरीदा गया है जो की एम आई 35 हेलीकॉप्टर की जगह लेगें जिसके लिए भारत ने अमेरिका से 2018 में करार किया था  ज़ो कि पठानकोट एयरबेस में शामिल किए जाएगें ∣ जिसकी खासियत पर अगर गौर करें तो जानेगें  कि अमेरिका का दो टर्बोशाफ्ट इंजन और चार ब्लेड वाला अटैक हेलीकॉप्टर है।  यह हेलीकॉप्टर अपने आगे लगे सेंसर की मदद से रात में उड़ान  भर सकता है। इसकी पहली उड़ान 30 सितंबर 1975 में हुई थी। यह दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग ...

हर चीज की कीमत

  जिंदगी में हमें किसी भी चीज को पाने के लिए बहुत बड़ी कीमत अदा करनी पड़ती है जब जाकर हमें कुछ अमूल्य चीज प्राप्त होती है ∣ और अगर  हमें  उसमें भी  उस चीज की कद्र न हो तो इसमें भी हमारी ही गलती ह़ोती है ∣ क ई बार हमें किसी चीज को प्राप्त करने से ज्यादा उस चीज की कीमत तब मालूम चलती है जब हम उसे खो चूके होते हैं ∣ तब हमें एहसास होता है जिंदगी की जब हमें सुकून और अपने लिए समय दे रही थी तब हमें उसकी कदर नहीं थी  किन्तु जब आज हम उस सुख चैन को खो चूके है ∣ तब हमें उसकी कीमत मालूम चली है ∣

पहचानने में गलती

  अक्सर हम किसी व्यक्ति के अच्छे बुरे का चयन उसके दैनिक व्यवहार से करने लगते हैं ∣ जिसमें हम उसके सभी पहलुओं को तो जैसे देखना ही भूल  जाया करते हैं ∣   तब एक समय के बाद परिस्थितियां ऐसे बदलती है कि हमारे  उस व्यक्ति के प्रति  विचार ही बदल जाते हैं ∣  जब हमें ये मालूम चलता हैउसके व्यवहार का कारण क्या है  जिंदगी को जीते- जीते कुछ लोग अति गम्भीर हो जाते हैं ∣ तो कुछ जिंदगी के हर अनुभव लेने के बावजूद जिंदगी जीने के अपने नजरिये में कोई बदलाव नहीं करते हैं जिंदगी को खुलकर जीते हैं ∣  अक्सर ऐसे लोगों को देखकर हमें लगता है कि इनकी जिंदगी में तो कोई भी परेशानी नहीं है सिर्फ ये तो जिंदगी को जी रहे हैं जबकि  सच्चाई  इसके उलट होती है ∣ ये ऐसे लोग जिंदगी की इतनी परेशानी झेल चूके होते है कि उन्हें अब दुखी रहने का कोई कारण ही नहीं समझ आता, क्योंकि वो जिंदगी के उस रूप को देख चूके ह़ोते है जहाँ पर हर इंसान को कुछ न कर पाने का गम है जो बहुत पाकर  जिंदगी से खुश नहीं है  जिंदगी में सबसे मुश्किल है  अपने व्यवहार और अपने काम में बदलाव न कर...

सुविचार

  दर्द सहने की सीमा जब हद से पार हो जाया करती है तो बड़ी से बड़ी परेशानी सामान्य सी लगने लगती है ∣ बुरे वक्त में ही मालूम चलता है कौन अपना है कौन पराया ∣ समय की कमी सबके पास होती है उसकी कदर पर कुछ एक को होती है ∣ अक्सर जानते हुए हम गलतियां कर बैठते हैं ∣ इंसान जितना विकट परिस्थितियों में सीखता है उतना सामान्य परिस्थितियों में नहीं ∣

सहन करने की सीमा जब हद से पार हो जाए तो

  " ईशा ने नहीं कहा कि दूगां सदा स्वच्छ नीला आकाश फूल भरी  राहे जीवन भर  बिन बादल और बिन बरसात बिना दुख के आनंद न होगा न शांति बिना प्रलाप " अक्सर हम किसी विजयी इंसान को देखकर ये भूल जाते हैं कि उसने भी कभी कुछ सहा होगा जब जाकर आज वो इस पद पर है ∣ हमें लगता है कि मानों उस शीर्ष पद पर बैठे इंसान के जीवन में केवल सुख ही सुख है ∣ ऐसा सोचते वक्त हम ये भूल जाते हैं कि  सबकी जिंदगी में दुख और सुख आते और जाते हैं ∣ महज फर्क इतना हो जाता है कि कुछ लोग दुख की पीड़ा से इस कदर टूट जाते हैं तो कुछ लोग  इतना मजबूत बन जाते हैं जिनके आगे  पत्थर की कठोरता भी फीकी पड़ जाती है ∣ जिंदगी जीना भी क्या आसान होता है?  जहाँ सिर्फ हमारा इम्तिहान होता है जहाँ हमे भी लगने लगता है कि इस जिंदगी में कितना संघर्ष छिपा हुआ है ∣ अब और नहीं इस इम्तिहान को हमें बढ़ने देना है जिस इम्तिहान के शुरू की तारीख हमें मालूम होती है पर खत्म होने की तारीख अज्ञात सी होती है ∣ जहाँ अक्सर हमें मिल जाते हैं इतने दुख की अक्सर हम सिर्फ रोते रह जाते हैं न होता है एक वक्त के लिए कोई सहारा सब से हम अप...

वो सुबह

कभी कभी हमारी सुबह कुछ अलग अदाज में होती है जहाँ हमारी आंख पूरी तरह खुलने से पहले ही परेशानी हमारे सामने  खड़ी होती है ∣ जैसे दे रही है हमें चुनौती  और हमारा हाल हम से पूछती है∣  जिंदगी में सबसे दुखद क्षण कौन सा होता है  कुछ एक पल के लिए हमारा उसे आमना सामना होता है ∣  उस पल तो जमीन आसमां सब हमारे लिए एक सा हो जाता है और सिर्फ ये मन रोता है कि ये कौन सी परीक्षा की घड़ी हमारी जहाँ पर एक के बाद एक परीक्षा हमारा ये खुदा लेता है  ∣  कुछ देर तक तो समझ ही नहीं आता है  हमें कि हम आगे क्या करेगें जैसे हमारा मन हम ही हम से कह रहा होता है ये कैसे हो सकता है ?  तब केवल मन रोता है आंखों से आसूं ऐसे बहते हैं जैसे की अब सब्र का बांध टूटा  है  किन्तु क्या रोने का भी हक होता है जब आपके सिर्फ पर क ई उत्तरदायित्व और जिम्मेदारी सिर पर खड़ी हो जैसे जिंदगी का सफर फिर से  शुरू होता है ∣  जिंदगी में असली प्रेरणा का स्त्रोत हमारा मन है जो हम से कहता है सबकुछ अच्छा होगा और हमारे सामने एक नया छिपा हुआ रहस्य खुलता है बाहर वाले केवल देखते तमाशा है कु...

अक्सर हालात हमें

  जिंदगी में अक्सर हालात हमें ऐसी जगह लाकर खड़ा कर देते हैं ∣ वहाँ से निकलने का हमें कोई रास्ता ही नजर नहीं आता है ∣ जहाँ पर हम स्वयं को केवल निराशा के भंवर में फंसा हुआ पाते हैं ∣ और कभी कभी तो इसकी इतनी अति हो जाती है कि हमें भी लगने लगता है कि अब सबकुछ ठीक हो जाना चाहिए ∣ ऐसी परिस्थिति में तब हमारे जीवन में ज्यादा परेशानी खड़ी हो जाती है    जब हमारे अपने क ई मुसीबतों का सामना कर रहे होते हैं जिन्हें इस हालात में देखना हमारे लिए बहुत कष्ट दायक होता है ∣  जिंदगी में सबसे मुश्किल है कि अपनों को दर्द में देखना जहाँ पर हम खुद को असमर्थ पाते हैं उनकी सेवा में  और तब में एहसास होता है रिश्ते की अहमियत जो वो धागे होते हैं जिनसे हम कभी भी नहीं छुटते है ∣

गांधी के विचारों की प्रासंगिकता क्या आज भी है

  गांधी मात्र एक नाम बल्कि देश में नवजागरण का एक आलोक रहा है जिसने देश में अंधकार खत्म कर प्रकाश लाने की कोशिश की और जलियांवाला बाग के नरसंहार के विरोध में उन्होंने अंग्रेजों  द्वारा दी हुई केसरे हिन्दू की उपाधि वापस कर दी जो अग्रेजों के विरोध उठाया गया उनका पहला कदम था ∣ जिन्होंने न केवल देश बल्कि विदेश में भी उन चीजों का विरोध किया जो सही मायने में गलत थी जिनके विचारों से प्रेरणा मार्टिन लूथर किंग ने ली ∣ गांधी के विचारधारा के साथ चलने की बात तो  आज हर कोई बड़े जोर शोर से करता है किन्तु वास्तविक रूप में इसका निर्वाहन कुछ लोग ही कर पाते हैं ∣ आज हम गांधी के उन विचारों पर बात करेगें जिस पर गांधी ने बहुत जोर दिया  हिन्द स्वराज - गांधी हिन्द स्वराज का पुरजोर समर्थन करते थे जिसमें उनका मानना था....कि हिन्द स्वराज्य तब ही पाया जहाँ सकता है जब हम अपनी भाषा शैली, रहन सहन पर पाश्चात्य सभ्यता का बिल्कुल भी प्रभाव न डाले उनका मानना था कि अगर हम आजाद भी हो जाते है किन्तु अंग्रेज़ों की विचार शैली को अपनाते है तो हम स्वतंत्र होकर भी स्वतंत्र न होगें ∣ आत्मनिर्भर - यू तो आज आत्म...

सेहत पर ध्यान देना जरूरी है वरना

  "एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है " ये  महज वाक्य नहीं अपितु वो सत्य है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता है ∣  आज बात युवा की हो, बच्चों की हो, या वृद्ध लोगों की  वे कही न कहीं अपने स्वास्थ्य के लिए लापरवाह होते जा रहे हैं ∣ जिसके परिणामस्वरूप वो ज्यादातर समय  बीमार रहते हैं ∣ जिसके  कारण वो दैनिक जीवन में दर्द निवारक गोली का सेवन करते हैं ∣ जो अधिक मात्रा में सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है ∣ और जब हमें इसका कारण मालूम चलता है जब तक बहुत देर हो जाती है ∣   अगर हम स्वास्थ्य से खिलवाड़ करेगें तो न केवल हमारे लिए बल्कि हमारे शरीर के साथ भी हानिकारक होगा इस चीज को हमें  नहीं भूलना चाहिए ∣