Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2022

शुरुआत कहीं से भी हो पर उसके लिए जरूरी है जुनूनी होना

  किसी भी चीज़ क़ो शुरू करने के लिए सही समय की तलाश न करके जब समय मिलें तब उसे कर लेना चाहिए क्या पता फिर उसके लिए समय मिलें भी या नहीं ?  समय की कमी इंसान के पास हमेशा रहती है ∣ पर इसका मतलब ये नहीं कि व़ो इंसान समय का सदुपयोग  नहीं कर सकता है ∣ अगर वो चाहे तो वो बेहतर काम कर सकता है बशर्ते की व़ो उस काम को करने के लिए जुनूनी हो ∣ आज वर्तमान समय में अगर हम अपने क्षेत्र में सफल होने की इच्छा रखते हैं तो इसके  जरूरी है कि हम उसके लिए सही समय की खोज न करके जब उसके लिए समय मिलें उस काम को बेहतर ढंग से कर ले क्या पता फिर वो समय मिलें की नहीं ∣

कोशिश

कोशिश सिर्फ तब नहीं की जाती  जब करना आसान होता है ये जिंदगी है यहां पर हर पल एक नया इम्तिहान होता है ∣     यू ही नहीं बनती कोई खास शख्सियत  ढेरों परीक्षा देकर कोई इंसान इंसान होता है ∣   

WRITING WITH FIRE

  इस बार  ऑस्कर के लिए बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर  में भारत की ' राइटिंग विथ फायर ' नामांकित हुयी  है ∣  ये फीचर डाक्यूमेंट्री एक दलित महिला पत्रकार पर आधारित है ∣ जो एक ऐसे गाँव की पत्रकार है जहां पर जाति धर्म बहुत माना जाता है ∣ ऐसे में एक दलित पत्रकार की पत्रकारिता में आयी परेशान दिखाते हुए  ये फिल्म बनाई गयी है ∣ जिसमें मुख्य मीडिया के द्वारा जिन लोगों की रिपोटिंग करना छोड़ा दिया गया है ∣ उन लोगों की रिपोटिंग इस फिल्म की मुख्य पात्र मीरा के द्वारा की जाती है ∣ जिनकी महिलाओं की एक टीम है ∣ जो की फोन के जरिये घटनाओं की रिपोटिंग करती है  ∣ इनकी वेबसाइट का नाम खबर लहरिया है ∣ जो की इनका एक डिजिटल प्लेट फार्म के साथ साप्ताहिक  अखबार भी  है ∣ जिस पर लोगों को बहुत भरोसा है ∣

World Theatre Day

  आज विश्व रंगमंच दिवस है ∣  इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया में रंगमंच की एक अलग पहचान बनाना है ∣ इसे एक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा अंतराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान ने   27 मार्च   सन् 1961 में की थी ∣ बता दे ये एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए व्यक्ति अभिनय की कला को सीखता है  और उसे सजीवता प्रदान करने की कोशिश करता है ∣ रंगमंच का कलाकार बनने के लिए व्यक्ति को उसका प्रशिक्षण लेना ही पड़ता है बिना प्रशिक्षण के किसी भी रंगमंच का पात्र नहीं बना जा सकता है ∣  

दाग

दाग चाहे चरित्र पर लगे या किसी कपड़े पर वो दाग ही कहलाता है ∣ बहुत आसान होता है चरित्र पर दाग लग जाना पर इस दुनिया में बेदाग रहना क्या आसान होता है ?  दाग कि चिंता अक्सर लड़कियों को ज्यादा होती है जब महीने का दाग जरा  सा भी कपड़ो पर लग जाएं सब की निगाहें जैसे उसके उस कपड़ो पर ही होती है ∣  जिसे आज भी हमारा समाज ऐसे देखता है जैसे उसने कोई बड़ा अपराध कर लिया है ∣  बात चाहे इसमें शिक्षित लोगों की हो  या अशिक्षित लोगों की सबका इसको लेकर यहीं  मानना  होता है कि ये भी क्या  बात करने की चीज है ∣ आज भले ही' पैडमैन' मूवी आ गयी हो पर क्या आज भी हम  इस पर खुल कर  बात कर पाते?  आज जरूरत है समाज के उन विषयों के बारे में जानना जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हम से जुड़ा हुआ है ∣

विविधता वाले देश में

  भारत एक विविधता वाला देश है ∣ जहां पर अनेकता में एकता की बात की जाती है ∣  वहां अलग अलग धर्म जाति के लोग निवास करते हैं ∣ जिनके आचार व्यवहार भले अलग हो किन्तु वो सब भारतीय इंसान कहलाते हैं ∣ नेहरू अपनी आत्मकथा ' भारत की खोज ' में कहते हैं कि भारत में भले ही अलग अलग धर्म के लोग निवास करते हैं किन्तु वो जब किसी दूसरे देश में जाते हैं  तो वो 'भारतीय' कहलाते हैं ∣ यही भारत की खूबसूरती है ∣ जो हमें बाकी देशों से अलग  बनाती है ∣ आज वर्तमान समय में किसी भी विषय को लेकर इतने अलग अलग नजरिये और सोच के दिमाग मिल जाते हैं ∣ जो एक ही विषय पर अपने विचार से कुछ अलग दे जाते हैं ∣

कुछ परिभाषा

परिश्रम क्या सिर्फ इंसान ही करता है परिश्रम नहीं इस धरती पर हर सजीव प्राणी करता परिश्रम बिना मेहनत नही होते कोई ख्वाब मुकम्मल इस दुनिया में आगे बढ़ने का सिर्फ एक रास्ता है वो है परिश्रम ∣ कसौटी हर कसौटी पर खरा उतरना  क्या आसान होता है ?  हर दिन चलते जाने के लिए घोर  परिश्रम करना ही पड़ता हैं जहां जीत और हार दोनों की गुंजाइश ह़ोती है जहां अक्सर कसौटी पर उतरने के लिए चलते रहते जाना पड़ता है ∣

एक सच्चे देशभक्त थे भगत सिंह

  देशभक्ति जिसका प्रभाव सब पर थोड़ा  रहता ही है ∣ कोई इसे अपने जीवन में महत्वपूर्ण चीज बना लेता है ∣ तो कोई इस से ओत प्रोत होकर  अपनी जिंदगी ही देशभक्ति के लिए न्यौछावर कर देता है ∣ जिसके लिए देश ही सबकुछ हो जाता है ∣ ऐसे ही भारत के महान सपूत थे भगत सिंह जिन्होंने मात्र 12 साल की आयु में एक ऐसी भयावह घटना देख ली जिसने उनके  दिमाग में ये डाल दिया कि अंग्रेज़ो से उन्हें  भारत को  मुक्त करना  है ∣  क्या थी वो घटना जिसने उन्हें बदल दिया?  वो घटना थी 'जलियांवाला हत्याकांड' जिसका नाम सुन आज भी कितने लोग थरथर कांपने लगते हैं ∣ जिसमें जनरल डायर के द्वारा सन् 1919 में किया गया एक ऐसा मानव नरसंहार था  जिसने पूरी मानव जाति को डरा कर रख दिया और बता दिया की उस समय  अंग्रेजो की भारतीयों के प्रति क्या धारणा थी ∣ जिसका कारण सिर्फ इतना था कि कुछ भारतीय वैशाखी के दिन में ' रोलेक्ट एक्ट ' का विरोध करने के लिए जलियांवाला बाग में एकत्रित हुए थे जिसमें बच्चे, बूढ़ो से लेकर महिलाएं भी शामिल थी ∣ भगत सिंह इस घटना से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपना सबकुछ...

World Water Day

मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएं रोटी, कपड़ा और मकान है ∣ इसके अलावा जल भी हमारी मूल आवश्यकताओं  में से एक है ∣ जिसके बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है ∣  आज उस जल का दोहन तो बहुत हो रहा है किन्तु उसको बचाने के प्रयास न के बराबर किए जा रहे हैं ∣  हालांकि सतत विकास के 17 लक्ष्य में से  एक लक्ष्य 'पीने योग्य पानी की भी उपलब्धता सभी  लोगों तक करना है '∣ जिसके लिए भारत भी लगातार प्रयास कर रहा है ∣  वहीं एक तरफ जहां आज भूगर्भीय जल के स्त्रोत कम होते जा रहे हैं ∣ वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक जल के स्त्रोत  भी आज विलुप्त होने की कगार पर है ∣ ऐसे में प्रश्न उठता है कि आज जल को कैसे बचाया जा सकता है ?  इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि नदी से नालें बनाने की प्रक्रिया को रोका जाएं  ∣   भूगर्भीय जल क़ो बचाने के लिए टूयबवे ल की व्यवस्था को कम से कम किया जाएं ∣ साथ ही पाईप लाईन के आए दिन होने वाले लीकेज को रोकने के लिए अच्छी पाइप लाइन की व्यवस्था की जाएं∣  इसके अलावा आज हम सब को ये समझने की जरूरत है कि जिस तरह घर में एक दिन पानी न आने पर ह...

जिंदगी

जिंदगी का मतलब  हर दिन कुछ बदलता है समय वही रहता है हर दिन सिर्फ हमारे लिए बदलता है ∣      एक समय तक बहुत अच्छी लगती है हमको ये दुनिया सारी पर दूसरे ही पल दुनिया  जैसे हमें बनावटी सी लगने लगती है ∣     यहां क ई चेहरे मिलते हैं हमको पर कुछ चेहरों से जैसे हमारी  तकदीर बदलती है ∣ इस दुनिया में कुछ ही लोग मिलते हैं जो हमें मजबूर करते हैं कुछ करने के लिए वरना इस दुनिया में ज्यादा तर संख्या,  उन लोगों की ह़ोती है जो हमें उठता कम गिरता ज्यादा पसंद करते हैं ∣ बड़े खुशनसीब वो ल़ोग होते हैं जिनकी गलतियों को सुधारने वाले लोग मिलते हैं ∣  जिंदगी अक्सर बता जाती है कि उसे जीना हर दिन आसान नहीं होता  इसलिए तो इसे जीतने वाले के सिर पर विजय का ताज है होता ∣ जिंदगी यहीं होती है जहां पर आपको हर दिन खुद को साबित करना होता है कि तुम इसके काबिल हो यहां बातों से सिर्फ काम नहीं होता ∣ पर ये दुनिया उसी की होती है जिसके पास इस दुनिया से लड़ने का दम होता ∣

जानें देश भक्ति से जुड़ी शार्ट फिल्म

  फिल्म जनसंचार का सबसे बड़ा माध्यम जिसके जरिए बड़े स्तर पर लोगों से संचार किया जाता है ∣ जो हमारे समाज का प्रतिबिंब ह़ोती है ∣   आज बड़े परादे पर रिलीज होने वाली फिल्म के अलावा लघु फिल्म का भी बहुत ज्यादा महत्व बढ़ गया है ∣  आज हम आपको कुछ ऐसी लघु फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो देशभक्ति से जुड़ी हुई है ∣ जिन्हें देखकर हम देशभक्ति की अन्य परिभाषा को जान पाएंगे 1. आवरण ये लघु फिल्म अपने नाम से ही अपनी कहानी को परिभाषित करती है जिसमें   एक गरीब लड़की की कहानी बताया गया है  ∣  जिसे  पंद्रह अगस्त के लिए झंडा लेकर साफ सुथरे कपड़ो में स्कूल जाना है किन्तु उसके माता पिता उसे झंडा नही दिलाते है तब वो लड़की अपने नन्हे हाथों से झंडा बनाती है स्कूल लेकर जाती है उसके जूते में धूल मिट्टी न लग जाएं इसलिए वो अपने दोनों पैरों में जूते के ऊपर पन्नी पहनकर जाती है जैसे ही कक्षा  में प्रवेश करती है∣ वो  कक्षा में धड़ाम से गिर जाती है और उसके कपड़े मैले हो जाते हैं पूरी कक्षा के बच्चे उस पर हंसने लगते हैं वहीं दूसरी ओर रेडियो में एक आरजे कहती है ...

जीवन में बिना गीत के कल्पना नहीं की जा सकती

  गीत एक ऐसा माध्यम जिसके जरिए हम अपने जीवन के सुख और दुख को महसूस कर पाते हैं∣ क ई बार हम खुद का मन बहलाने के लिए कोई गीत सुनते हैं ∣   तो क ई बार अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए गीत सुनते हैं ∣ एक गीत ही तो ऐसा माध्यम होता है जिससे सुनते हुए हम बिना किसी से कहे अपने दर्द को महसूस करते हैं ∣  कभी दिल के दुखने पर कोई गम भरा गीत सुनते हैं तो कभी प्रसन्न होने पर मन को आनंदित करने वाला गीत सुनते हैं ∣ एक पल हमारी जिंदगी में ऐसा भी आता है जब हमारी सबसे पसंदीदा चीज हमारी नापसंद चीज में तब्दील हो जाया करती है ∣ ऐसे ही नहीं कहा जाता जिसकी जिंदगी में जितना दर्द होता है वो अपने गीत को उतने दर्द के साथ गाता और उसकी अनुभव से अनुभूति करता है ∣  कितना दर्द छुपा होगा इस पंक्ति में कि' मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी कभी ' इस गीत को हर बार सुनने पर जैसे  एक नया अर्थ हमारे लिए निकालता है ∣  जिंदगी एक गीत ही तो है जहां हंसते रोते हम जीवन के हर दुख दर्द को सहते आगे बढ़ते जाते हैं ∣ 

इस दुनिया के कुछ नियम है

  इस दुनिया में हर चीज की अपनी कीमत है  यहां बिना खोएं कुछ पाया नहीं जा सकता बिना सोए जागा नहीं जा सकता, यहां खुद को साबित हर समय  करना पड़ता है  बिना मेहनत के इस दुनिया में कुछ नहीं मिला करता है यहां सबकी अपनी अपनी कहानी है पर हर कहानी का अंत अच्छा हो जरूरी नहीं होता,  दुनिया के उसूलों से चाहे कितना बचने की कोशिश करें हम पर उन उसूलों का पालन हमें भी करना पड़ता क ई बार सबको यहीं लगता है कि वो इस चीज के लिए नहीं बना फिर भी उसे उस काम को हर हाल में है  करना होता,  नाराज़गी होने की अपनी वजह हो सकती है इस दुनिया से पर जिंदगी में कुछ बनने के लिए हर हाल में चलाना है पड़ता ये दुनिया उसकी ही तो होती जो मेहनत करता ,  फिजूल की चीजों का स्वाद भले हर कोई लेता  पर अपने घर में  अच्छी चीज रखने की चाहत हर कोई है करता  इस दुनिया में अगर जीना है तो  शान से जीओं   खुद को बेहतर करने की कोशिश हर हाल में करों वरना बिना पके फल की तरह तुम्हारा इस दुनिया में कोई मोल भी आखिर है बचता? 

World Sleep Day

  आज World Sleep dayवर्ल्ड स्लीप डे  है जिससे मनाने का उद्देश्य लोगों को ये बताना है∣ कि उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा नींद है जो केवल उनके शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास के लिए भी बहुत जरूरी है ∣  जो हमारे दिमाग को तरोताजा करने का काम करती है ∣  जितनी अच्छी हम नींद लेते हैं हमारा दिमाग उतना अच्छा होता है और हमारा स्वास्थ्य भी उतना बेहतर रहता है  ∣  किन्तु आज तनाव के चलते हमारी नींद पहले की अपेक्षा  कम हुई है जिसका असर हमारे दैनिक जीवन में भी पड़ रहा है   ∣   

होली पर क्या फिर

  होली पर क्या फिर  होगी वहीं मस्ती जो कभी थी हमारे लिए बहुत सस्ती पर आज मालूम चली उसकी कीमत     बड़े खुशनसीब होते हैं वो लोग जो अपनों संग तैयार  मना रहे होते हैं                  समय के साथ कुछ रिश्ते  जैसे अजनबी से होते हैं       बड़ी मुश्किल से बनते   है रिश्ते त्यौहार का मतलब तो जैसे हम तब ही समझते हैं जहां हमारे अपने  हमारे संग होते हैं जहां खुशियों की  क़ोई कमी न होती है केवल गुलाल के रंग से सबके रिश्ते निखरते है ∣       

त्यौहारों की अपनी विशेषता है

  त्यौहार कोई सा भी सबका अपना महत्व होता है ∣  इन त्यौहारों की वजह से ही तो हम अपनों को और बेहतर से जानते हैं  अपनों संग हंसते और गुनगुनाते है ∣  बात चाहे अपनों संग त्यौहारों को मनाने या उसकी  तैयारी करना हो ये एक ऐसा मौका होता है जब हम सब अपने रिश्तों की मधुरता को और ज्यादा बढ़ाते हैं ∣ एक वक्त के लिए मनमुटाव दूर कर अपनों संग संचार कर उनके दिलों की बात को जानते है∣  बड़े खुशनसीब व़ो लोग होते हैं  जिनके संग त्यौहार को मनाने के लिए  उनके  अपने होते हैं ∣  आज वैश्वीकरण के दौर में  एक ओर पूरी दुनिया एकसाथ आ गयी है जहां हमें किसी भी देश के लोग से बातचीत करने के लिए ज्यादा समय की जरूरत नहीं होती है वहीं   दूसरी ओर हम अपनों से काफी दूर जा होते जा रहे हैं ∣ जहां हमारे पास सब के लिए वक्त है केवल अपनों के लिए वक्त नहीं है ∣  अपने पड़ोसी के हाल चाल हमें कम पता होगें पर  पूरी दुनिया की खबर हमें होगी ∣ 

चश्मे के बाहर की दुनिया

चश्मा जितना छोटा ये शब्द है उससे ज्यादा बड़ा चश्मा लगाने का दुख होता है ∣ एक बार इंसान को चश्मा लग जाएं फिर उसका निकालना तो जैसे भगवान भरोसे हो जाया करता है ∣ और जब आपको चश्मा लग जाएं तब आपकी पहचान एक चश्मिश  के अलावा  कुछ रह ही नहीं जाती है ∣  भले ही आज चश्मा फैशन के रूप में आ गया है  किन्तु उन लोगों के लिए आज भी एक बड़ी समस्या बन गया है   जिनको  चश्मा लग गया है ∣ 

सिक्किम बना पहला राज्य

   सिक्किम   भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है ∣ जिसने सेकेंडरी और सिनियर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त में सेनेटरी पैड देने की घोषणा की है ∣   अपनी इस पहल को सरकार ने 'बहिनी' योजना का नाम दिया है ∣ जिसका उद्देश्य पीरियड्स के कारण   स्कूल छोड़ने वाली  लड़कियों  के प्रतिशत को कम करना है साथ ही स्वच्छता को लेकर उनको जागरूकता भी प्रदान करना है ∣  आपको बता दें कि आज भी देश में कितनी ऐसी लड़कियां है ∣ जिन्होंने मासिकधर्म के कारण अपनी स्कूली पढ़ाई छोड़ी जिसका कारण उनके स्कूल में टॉयलेट  की व्यवस्था और सेनेटरी पैड तक उनकी पहुंच का न होना है ∣ ऐसे में सिक्किम सरकार की ये पहल एक हद तक  पीरियड्स पावर्टी को कम करेगी  ∣  

अपने अंदर की शक्ति को पहचानों

  अक्सर जीवन के आए उतार चढ़ाव के चलते हम बहुत ज्यादा परेशान होने लगते हैं∣  ऐसे समय में हम खुद को बहुत कमजोर समझने लगते है ∣ जब हम ऐसा सोचते हैं तब हमारे आस पास भी ऐसी परिस्थिति  आकर खड़ी हो जाती है जो हमें एहसास दिलाती है कि हम इसके काबिल नहीं है ∣   जबकि वास्तविकता में ऐसा कुछ  भी नहीं होता  है इस दुनिया में ऐसी कोई  चीज नहीं जो पायी नहीं जा सकती है  ∣  आवश्यकता केवल सकरात्मक रवैया अपनाने की होती है ∣ बात चाहे कलाम की ह़ो या किसी महान लेखक की सब ने अपने जीवन में अनेक विफलता के बावजूद  संघर्ष किया  है साथ ही  अपने अंदर की असीमित क्षमता को पहचानकर  खुद को परिष्कृत किया है∣     

जानें, कैसे आयी मुद्रा चलन में

  पैसा जिसे कमाना जितना मुश्किल होता है खर्च करना उतना ही आसान हो जाया करता है ∣  पहले जब मुद्रा नहीं आयी थी तब लोग अपने पास मौजूद चीज की अन्य व्यक्ति से अदल बदली कर अपनी आवश्यकता की पूर्ति कर लेते थे  जिसे 'वस्तु विनिमय प्रणाली' के नाम से जान जाता था  ∣ जैसे जैसे मानव ने अपनी सभ्यता का विकास किया वैसे वैसे मुद्रा के बदले हुए रूप हमारे सामने आए जिसमें समय के साथ आज भी परिवर्तन  जारी है ∣ इसके इतिहास पर हम जाएं तो जानेगें कि सबसे पहले रोमनों ने  चमड़े के सिक्के बनाएं थे जिसका उपयोग रूस के राजा पीटर द ग्रेट ने किया था ∣ जिसको भारत में मोहम्मद बिन तुगलक के द्वारा   लाया गया था ∣  जिसकी कीमत इतनी थी कि एक  व्यक्ति उस मुद्रा का उपयोग करके अपनी मूलभूत  आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता था ∣ जैसा की हम सब जानते हैं कि कागज का आविष्कार  चीन में हुआ था जिसके कारण ये मान जाता हैं कि  कागज के नोट का भी  सबसे पहले प्रचलन  चीन में  हुआ था जिसकी शुरुआत झेनझोंग साम्राज्य से हुई जिसने दसवीं शताब्दी में चीन में राज किया और स...

लोकतंत्र में चुनाव की भूमिका

लोकतंत्र जिसकी परिभाषा जनता के लिए जनता के द्वारा बनाया गया शासन होता है ∣  जिसकी विशेषता की अगर हम बात करेंगे तो जानेगें इसमें सबका प्रतिनिधित्व होता है ∣  जब बात आती है लोकतंत्र में चुनाव के महत्व की तब हमें ये जान और भी आवश्यक होता है कि आखिर लोकतंत्र में चुनाव की भूमिका कैसी होती है ?  आसान भाषा में कहा जाएं तो  चुनाव के जरिये देश की जनता अपने  प्रतिनिधि का चयन करती है ∣ जिसके द्वारा व्यक्ति गाँव की पंचायत से लेकर लोकसभा तक में अपने प्रतिनिधि का चयन करता है ∣  भारत के संविधान का भाग  15 चुनाव से सम्बन्धित है जिसमें अनुच्छेद 324 से 329 के बीच में ये बताया गया है कि चुनाव किस तरह से किए जाएगे , इसमें चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कैसे होगी उनकी शक्तियां और कार्य क्या होगें ? आज समकालीन समय एक लोकतंत्र वाले देश में चुनाव का महत्व ओर ज्यादा बढ़ गया है ∣ जहां पर छोटी- छोटी पार्टियां भी अच्छे काम करके अपना अस्तित्व बना रही है और एक  से दूसरे राज्य में अपनी पार्टी का विस्तार कर रही है  ∣ 

कुछ लोग होगें

इस दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या तुम्हारे जीवन में भले कम होगी   जो लोग तुम्हें अच्छा काम करने को मजबूर कर रहे होगें, जो रख रहे होगें तुम पे नजर थोड़ा थोड़ा ही जो तुम्हारे लिए  गम्भीर सा होगें∣  जिंदगी में  जब अच्छे पुष्प की चाहत करते हो तो फिर कांटों से क्यों डरते हो  ऐसा नहीं है कि तुम्हें जिंदगी में आगे बढ़ते हुए थोड़ी बहुत परेशानी नहीं आयी होगी किन्तु फिर भी तुम आगे बढ़ते जाना बिना थके, बिना रूके हुए क्योंकि तुम्हें काम करते देखने की चाह न जानें कितने लोगों की होगी  थोड़ा ही सही पर खुद पर ध्यान देना शुरू कर देना क्योंकि जरूरी नहीं हर कोई तुम्हें किसी बड़े काम के काबिल समझेगा पर तुम खुद में सुधर हर हाल में करते रहना इसलिए नहीं कि तुम्हें किसी को जबाब देना है ∣  बल्कि इसलिए तुम्हें किसी का जबाब बनना है जरूरी नहीं इस जिंदगी की राह में हर कोई तुम्हें इसके काबिल समझें किन्तु  जहां तुम्हें लगे वहां अपना हक मांगना होगा क्योंकि अक्सर जिंदगी में सुनहरे मौके छोड़ देना केवल समय के साथ खेद करने का कारण ही रह जाती है   जिसे चाह कर भी फिर  द...

सीखने की परम्परा जीवन में सतत चलती रहनी चाहिए

मनुष्य जो एक सामाजिक प्राणी है जिसके अपने कुछ दायित्व तो कुछ जिम्मेदारी होती है  जिनका निर्वाहन करते हुए   व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ता है ∣ जो उसके जीवनकाल तक चलती रहती है ∣ जैसे जैसे वो नयी नयी चीजों को सिखाता है ∣ वो एक आकार ग्रहण करता है ∣   

किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए जरूरी है व्यावहारिक ज्ञान

अक्सर बातचीत में तो हम बहुत व्यावहारिकता की बातें करते हैं पर जब वास्तविक जीवन में  बात आती है ∣व्यावहारिकता तब हम पीछे होने लगते हैं∣ तब हमें लगता है  कि हमें आगे उस चीज को  सीखने  में वक्त  मिल जाएगा पर वास्तविक में उस चीज को सीखने के लिए हमें वक्त नहीं  मिलता  है   ∣ जीवन कुछ घटनाएं ऐसी होती है जो हमें सीख देती है कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए उसका सैद्धांतिक के साथ व्यावहारिकता ज्ञान होना जरूरी है  ∣   क्योंकि बिना व्यावहारिक ज्ञान के किसी भी क्षेत्र का सैद्धान्तिक ज्ञान कोरा कागज  है जिसका वास्तविक धरातल पर कोई भी अर्थ ही नहीं ,  अगर हम समय के साथ आगे निकलना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि हम में उस क्षेत्र का  व्यावहारिकता का ज्ञान होना   ∣

लड़की हुई

  अरे लड़की हुई है घर में लक्ष्मी आयी है कहकर अक्सर  लोग  बेटी  के घर आने में बधाई स्वरुप दिलासा उसके घर को देते हैं,  भले बड़ी बड़ी करेंगे बड़ाई  बेटियों की पर अक्सर  दूसरे घर जान कहकर  पराई भी तो उसे ही कहते हैं,  सीता के चरित्र पर सवाल उठाने वाले लोग अक्सर क्यूं ये भूल जाते हैं जनक दुलारी सीता की तरह आखिर   महलों में पली रानी  को वन वन भटकते देखा  किसी के आंखों में आसूं कही भी होते हैं,  पूछे भला कोई उनसे की जब   मुसीबत पड़ी तो काम किसने सबसे ज्यादा किया. तब भी लोगों ने  उसे पराया किया वो कही भी अपनी कहा समझी जाती है माँ बाप के घर होती है तो कहते हैं पराए घर में जाना है ससुराल जाती है तो कहते पराए घर से आयी,  नाता सबसे बनकर भी वो अक्सर  किसी के घर की बहु, बेटी के अलावा क्यों किसी घर की अपनी नहीं होती है,  अक्सर उसे कम आंकने वाले कहां देते हैं कि तु पराए घर की है क्या जाने पर उसे भी तो कोई पूछे उसके  त्याग  क्या कम होते हैं जब जब आती है मुसीबत तब तब नींद खराब उसकी होती है जिम्...

बदल जाती है जिंदगी

  समय के साथ जिंदगी में बहुत कुछ बदल जाता है कुछ जिंदगी में मिलते हैं न ए लोग कुछ का साथ समय के साथ छूट जाता है,  शिकायतें सबको होती है अपनी जिंदगी से कुछ न कुछ  पर समय के साथ खुद को बेहतर करने का जुनून रखने वाले का एक दिन जरूर खास आता है ∣ जरूरी नहीं जिंदगी में हर पल मिले तुम्हें खुद क़ो  बेहतर करने का पर जब मिले तो खुद से बात करने की कोशिश करना भी तो एक अनोखा संवाद होता है अक्सर हर किसी ने नहीं कहनी चाहिए अपने दिल की बातें क्योंकि इस दुनिया में दूसरों का तमाशा देखने हर कोई आ जाता हैं पर सही राह दिखाने वाले की इस दुनिया में  हमेशा कमी होती है पर खुशनसीब व़ो लोग होते हैं जिनके सिर पर ऐसे इंसान का हाथ होता है ∣ एक समय के बाद पेड़ के पत्ते भी सुखने लगते न ए पत्ते आने के इंतजार में बिन बादल जिंदगी में कब प्रकाश होता है  जिन्दगी यही है जहां हर चीज पाने के लिए करनी पड़ती है मेहनत बिन मेहनत इस जिंदगी में कुछ नहीं  हासिल होता है ∣ 

क्या हो चुकी है दुनिया में तृतीय विश्व युद्ध की शुरुआत

  रूस के यूक्रेन पर आक्रमण ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है ∣ जब तारीख  2 4 फरवरी को  रूस ने  यूक्रेन की राजधानी कीव पर अपनी सेनाओं के साथ मिलकर हमला बोला ∣ जो की यूक्रेन की राजधानी और उसका सबसे बड़ा शहर है ∣ उसके कुछ समय बाद ही 'संयुक्त राष्ट्र' जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विश्व में शांति स्थापित करने के लिए बनाया गया था उसने एक आपातकाल मीटिंग बुलाई  जिसमें अमेरिका समेत कुछ देशों ने अपनी  उपस्थिति दर्ज की साथ ही रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की कड़ी निंदा की.    वही  यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ एक कानून पारित करने की अपील की  जिससे रूस का वीटो पावर खत्म किया सके,  जिसमें संयुक्त राष्ट्र संघ के कुल 193 सदस्य में से 144 सदस्य ने वोट दिया  जिसमें भारत , चीन और पाकिस्तान समेत 35 देशों ने कोई वोट ही नहीं दिया  ∣ जबकि  इस बिल के विरोध में बेलारूस, नार्थ कोरिया, सीरिया ने  अपना वोट दिया था ∣  बता दे कि सयुंक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य देशों में केव...

स्वरोजगार

  स्वरोजगार आज भी देश में क ई लोगों की आजीविका का साधन बना हुआ है ∣ जिसके चलते न जाने कितने लोग अपनी पहचान बना चुके हैं ∣  और आज व़ो दूसरे लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं ∣ ऐसे ही कुछ लोग से मेरी बात मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगे रीजनल मेला में हुई जो कि 5 मार्च से 15 मार्च तक डीबी माॅल के मसाला इस्टीट्र के इधर पर भोपाल हाट बाजार के नाम से लगा हुआ है जिसे रीजनल मेला के नाम से भी जान जाता है ∣ जहां पर उतरप्रदेश से लेकर बिहार, झारखंड, राजस्थान के लोग आए हुए हैं ∣   जिसमें से मैंने एक राजस्थानी हस्तशिल्प व्यापारी से बात की तो जान ही कि वो राजस्थान से आए हैं व़ो ं और उनकी पत्नी दोनों ही व्यवसाय को कर रहे हैं ∣ जिसमें वो मिट्टी के दियों की सजावट, पूजन में उपयोग आने वाली थाली से लेकर लिखने वाली डायरियों में अपनी कला का इस्तेमाल कर उसे सुंदर बना रहे हैं  ∣ इसके अलावा मैंने में  उतरप्रदेश के बनारस से आयी बनारसी साड़ी भी देखी जो बनारस की शान हो चुकी है   ∣    मध्यप्रदेश के सतना जिले में मझगमा  गाँव से आयी कुछ महिलाओं से बात की जो सजावट म...

विचार

पैसे खर्च करना आसान होता है पैसे कमाना  मुश्किल होता है ∣ कभी कभी कुछ चीजें इंसान को ये बता ही देती है कि उसके हौसले  बढ़े हैं उसके संघर्ष से  ∣ अच्छी चीजों को पाना और अच्छा पाने की कोशिश करने में जमीन आसमान का फर्क है ∣ जब हम कही भी घूमने निकलते हैं तब मालूम चलता है कि इस दुनिया में कितने ऐसे लोग जो अभी भी साधनों के अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं

जीवन में हर चीज पहली बार ही होती है

   हम सबको अपनी जिंदगी से एक शिकायत जरूर होती है कि  हम ने अपनी जिंदगी में  कभी ऐसा काम नहीं किया 'जो हमें पहली बार मजबूरी में करना पड़ रहा है '∣  जरा गौर कीजिए मेरी इस बात पर   हम सब की जिंदगी में बहुत ऐसी चीजें हैं जो पहली बार होती है जो हमें ऐसे चुनौती  दे जाती है ∣ जिसके चलते हम एक पल के लिए घोर चिंता में डूब जाते हैं ∣ कि हम इसे कर भी पाएंगे कि नहीं,    उस समय हमें लगता है कि ये केवल हमारी जिंदगी में ही हो रहा है बाकी सबकी जिंदगी तो कितनी आराम से चल रही है ∣ जबकि वास्तविक में ऐसा हम सब की जिंदगी में घटित हो रहा  होता  है  " याद रखिएगा मेरी इस बात को इस दुनिया में ऐसा कोई इंसान मौजूद नहीं जिसकी जिंदगी में  चुनौती नहीं, जो हर दिन  जीवन में कुछ न ए अनुभव को लेकर  आगे नहीं बढ़ रहा है फर्क महज इतना है, कि अब उसने  शिकायत करना बंद कर दी है और काम करना शुरू कर दिया है ∣  

वो दृश्य कितना भयावह होगा

युद्ध क्या है? इससे हम सब भली प्रकार से अवगत है ∣   जिसमें प्रथम युद्ध से लेकर सन् 1945 के द्वितीय विश्व युद्ध को कौन भूल सकता है जिसने कितने लोगों को मौत के मुंह में डाला, तो कितनों को घायल कर डाला.     जब हुआ युद्ध धरती पर तब तब सबसे ज्यादा  चोट आखिर किसने खाई थी एक राजा की मृत्यु के बाद  राज्य की हार देखकर न जाने कितनी  रानियों  ने अपनी दासी संग जौहर करने के लिए अग्नि कुण्ड में छलांग लगाई थी, कैसे भूला जा सकता है वो दृश्य जब एक गर्भवती माँ ने अपनी आने वाली संतान संग जौहर करने की मन में ठानी थी  आज हम समय के साथ आधुनिक तो हो ग ए किन्तु सभ्य होना तो जैसे अभी भी बाकी है ∣  संवेदना जैसे  जर्जर सी हो गयी है हमारी   विज्ञान के दुरुपयोग की जैसे हमने पहली  दुर्गति  देखी थी  ∣ क्या मिलेगा इस युद्ध से कौन जानें ,  पर इस युद्ध के चलते कितने बच्चे अनाथ हुए थे  इसकी खबर आखिर किसने ली थी हो गयी थी रक्त से रंजित धरती न जाने कितनी नयी नवेली दुल्हन की मांग संवारने से पहले ही  सूनी हो गयी थी. " वो दृश्य कितन...

कुछ लिखने के लिए

  अक्सर कुछ लिखने के लिए  ये  विचार करना मुश्किल हो जाता है कि क्या कुछ लिखा जाए या फिर आज न ही कुछ लिखा जाएं. लिखने के लिए विचार के अलावा सोचना भी पड़ता है ढेरों विचारों में किसी एक विचार पर काम करना पड़ता है मुश्किल हो जाता है हर रोज लिखना जहां लिखने से ज्यादा विषय पर ध्यान देना पड़ता है.