Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2022

जानें, क्यों मनायी जाती है गणेश चतुर्थी

 पौराणिक मान्यताओं के अनुसार   भाद्रपद की चतुर्थी को गणेश (Ganesh) जी का प्राकट्य हुआ था जिसे गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के रूप में मनाया जाता है ∣ गणेश प्रथम पूज्य देव है जिनके पूजन के वगैरह कोई और  अन्य धार्मिक कार्य सफल नहीं होते  है ∣ इनके पूजन से सभी तरह के मनोरथ पूर्ण होते हैं ∣ मान्यताओं के मुताबिक, अगर गणेश का पूजन सच्चे मन से किया जाएं, तो वो अपनेभक्तों  के सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं ∣ कैसे हुई थी, उत्पत्ति गणेश की ऐसा माना जाता है कि देवी पार्वती ने अपने शरीर के मैल से एक मूर्ति बनाकर उसमें जान डाल दी थी जिसे उन्होंने अपने पुत्र के रूप में मान्यता दी थी, जब वो स्नान करने जाती है तब वो अपने द्वारपाल के तौर पर इनकी नियुक्ति करती है किन्तु जब भगवान शिव पार्वती से मिलने के लिए आते हैं ∣ तब दोनों पिता, पुत्र में भंयकर युद्ध छिड़ जाता है ∣ जिसमें उनका मस्तक अपने पिता के प्रहार से शरीर से अलग हो जाता है ∣   तब भगवान शिव उनके मस्तक में गजानन का सिर जोड़ देते हैं ∣ तब ही से उनका नाम गणेश कहलाया  ∣ क्यों होती है? प्रथम पूज्य देव के रू...

भारतीय त्यौहार की अपनी बातें

भारतीय लोग त्यौहार के मामले में सबसे आगे है ∣ जहां कोई न कोई त्यौहार चलता ही रहता है ∣ बात चाहें, घर की सफाई की हो, या परिवारों के साथ मिलना जुलना  इन सब का अनोखा मेल , हमें ये त्यौहार ही तो बताते  हैं ∣  जब पहली बार ससुराल गयी लड़की को अपने मायके आने के लिए इन त्यौहारों का बेसब्री से इंतजार रहता था ∣ वहीं दूसरी तरफ घर के सभी लोगों को बेटी के घर आने की राह देख रहे होते हैं ∣ आज जिंदगी की भागदौड़ में जहां किसी को फुर्सत नहीं है किसी की बात सुनने की ,ऐसे समय में त्यौहार ही तो है  जो एक वक्त ठहर कर आपस में लोगों को संवाद करने का मौका देते है ∣ 

बात क्यों नहीं

आजादी के 75 साल हो ग ए हैं ∣ फिर भी आज  हम लोग पीरियड्स के बारे में बातें करने से दूर भागते है ∣ एक आधुनिक समाज में रह रही लड़की आज भी सैनेटिरी नैपकिन खरीदने से लेकर उसके इस्तेमाल की बात लोगों से बहुत गुप्त रखनी पड़ती है∣ जो  गाँव में नहीं अपितु शहर में भी बड़ा गुप्त रखा जाता है ∣ जबकि इस पर खुलकर कर बात किए जाने की आवश्यकता है आज भी लड़कियों को पीरियड्स के नाम लेने की जगह उसके  लिए 'बर्थ डे' हो गया , मैं चल रही हूँ, मेरे वो दिन चल रहे जैसे नामों का उपयोग करना पड़ता है ∣ आज समय की जरूरत है सेक्स एजुकेशन पर बात करने की जिससे हम कल बेहतर समाज दे सके , साथ ही लड़कियों के पीरियड्स में हो रहा तनाव ठीक हो वो इसको लेकर शर्म महसूस न करें ∣

दुनिया को बदलते देखा है

जिंदगी (Zindagi) में बहुत सी चीजे है जो पहली बार ही होती है ∣  लेकिन ऐसा अहसास कर जाती है∣  कि इससे पहले भी तुमने कई बार इस दुनिया (World) को अपनी इन आँखों से जीवंत (Living) सा देखा है ∣ तुमने जिया है इस पल को कई बार केवल तुमने आज ही इसे अलग तरह से महसूस किया है  ∣   सबकी जि़न्दगी में होती है अलग अलग परिस्थितियां फिर भी सब ने इस चलती हुई  दुनिया को बदलता देखा है  ∣ अगर कुछ करना है बेहतर तो अपने कदमों  पर ध्यान दो, इस दुनिया में बहुत कुछ समय के साथ बदलते हुए तुम्हे खुद बदलना है    ∣ चाहते हो अगर कुछ बेहतर पाने की, तो समय के साथ तुम्हें बेहतर करने के लिए बहुत कुछ पहली बार देखना है  ∣ नयी चीजों से तुम न घबरा जाना आगे चलते रहने के लिए तुम कुछ बदलते जाना,  कांटे नहीं तो फूल की भी ख्वाहिश बिना संघर्ष किए तुम मत करते जाना  ∣ एक दिन होगा जब यहीं मेहनत तुमको न ए पंख देगी, अपने इस संघर्ष को तुम न भूल जाना  ∣

जीवन का गणित

बचपन में जब हमारे नंबर क्लास के टाॅपर से एक भी ज्यादा आ जाया करते थे. तो हम ऐसे खुश होते थे जैसे कि हमने दुनिया की कोई बहुत बड़ी चीज पा ली हो ∣  पर जैसे जैसे हम बड़े हुए, ज्यादा पाकर भी हमें संतोष नहीं मिला, हम ज्यादा पाने की लालसा में ऐसे बन गए, जहां थोड़े में जीवन व्यापन करने जैसी भावना मन में शेष मात्र भी नहीं बची ∣ आज जीवन की सम विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए हम बहुत आगे निकल गए हैं ∣ जिसका न कोई आदि है न अंत ∣ हरि अनंत हरि कथा अनंता ∣ 

समानता की ओर बढ़ती महिलाएं

एक समय था जब महिलाओं को हथियार चलाने, युद्ध करने का अधिकार था ∣ किंतु भारत में होते हुए क्रमबद्ध आक्रमण के चलते महिलाओं पर बंदिशे लगती चली गयी, जिसमें बाल विवाह, सती प्रथा और बहु विवाह, कन्या भूण हत्या, परदा प्रथा थी जिसने भारतीय महिलाओं की प्रगति रूक सी गयी,  अनेक तरह की रूढिवादी सोच से बंधी महिलाओं की स्वतंत्रता को बहुत सीमित कर दिया गया है ∣ इ से तोड़ने का काम  रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्या बाई और अवंती बाई जैसी  महिलाओं ने किया ∣ आजादी के बाद भारत में मंत्रिमंडल से लेकर संविधान सभा में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी ∣ जिसका क्रम आज भी जारी है ∣ इसके चलते आज का परिदृश्य बहुत बदल गया है जहां लड़कियां पढ़ाई करने के साथ, अपने लिए नौकरी की ओर भी बढ़ रही है ∣ आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जा उनकी पहुंच नहीं है ∣ पर ये तथ्य भी उतना ही सत्य है कि महिलाओं का प्रतिशत विज्ञान और गणित के क्षेत्र में बहुत ही सीमित है ∣ इसमें सुधार किए जाने की जरूरत है ∣  समय बहुत तेजी से बदल रहा है जिसमें इंसान को न  चाहते हुए भी बदलना पड़ रहा है ∣ जरूरत है तो महिलाओं को अपनी शक्ति समझने की ,...

Science is Good Servant but a Bad Master

विज्ञान जो केवल एक पढ़ने का विषय नहीं, अपितु अपनी जिज्ञासा के उत्तर को जानने का जरिया है ∣ जिससे व्यक्ति खुद से अपने आस पास हो रही घटनाओं के बारे में जान सकता है ∣ विज्ञान जो अपने सिद्धांत से चलता है जिसकी प्रामाणिकता उसके सिद्ध होने पर मालूम करते हैं ∣ जो तथ्य पर बात करता है ∣ जिसके पास हर एक घटना का उत्तर होता है गुरुत्वाकर्षण का नियम हो - जिसने हमें ये बताया 'कि कोई भी चीज़ जब गिरती है तो वो नीचे की तरफ गुरूत्वाकर्षण के बल के कारण जाती है जिसके पीछे का कारण आकर्षण बल है ∣   दिन रात होने के पीछे का मूल एक कारण है ∣ पूर्णिमा ओर अमावस्या होने की अपनी वजह है ∣ विज्ञान से हम हमारी उत्सुकता  सम्पूर्ण पृथ्वी की हर चीज खोज सकते हैं ∣ केवल हमारे पास उसे करने का साहस मौजूद हो ∣ लेकिन इस दौरान हमें ये ध्यान रखना है विज्ञान एक मात्र जरिया है जबकि इस काम को करना हमारे द्वारा है इसलिए जो भी करें उसे सोच समझकर करें, उसके किसी भी तरह के गलत उपयोग करने के इरादे से दूर रहे ∣ विज्ञान को नहीं समझ है क्या गलत और सही है किन्तु हमें पता है सही और गलत में क्या फर्क है ? इसे याद रख काम करें ∣

अच्छी आदतें बनाना मुश्किल होता है

किसी भी चीज़ की आदत डालना मुश्किल हो जाता है ∣ जब बात आ जाएं उसे लंबे समय तक बनाएं रखने की,  ऐसे में थोड़ा परिश्रम करना जरूरी होता है ∣ इसलिए अच्छी आदतों को निरंतर बनाएं रखने के लिए गम्भीर होना जरूरी होता है ∣ इस पर कुछ लोग कह सकते हैं इसे तो वैसे ही बनाया जा सकता है इसके लिए गम्भीर होने जैसी क्या बात है ?  तो आपको बता देना चाहूंगी, कि गंभीरता इसलिए जरूरी है क्योंकि अक्सर इंसान जब किसी बात को बहुत हल्का लेने लगता है तब एक वक्त ऐसा भी आता है कि लोग भी उसे हल्का लेने लगते हैं ∣ भले ही वो अपनी नजर में बहुत अच्छा हो किंतु सबको वो एक बनावटी इंसान लगता है जिसकी कथनी और करनी में बहुत अंतर होता है ∣  अगर अच्छी आदते ह़ोगी तो इंसान किसी और के लिए अच्छा हो या न हो पर वो अपने लिए एक आदर्श का रूप होता है ∣

जब लाईट न हो

बचपन में जब लाइट नही रहती थी तब हम लोग एक मोमबत्ती जलाकर अपने छोटे भाई बहनों के साथ बैठकर भूत की कहानी का आनंद लिया करते थे  ∣  सब लोग मोमबत्ती ज्यादा खर्च न करने के उससे एक ही मोमबत्ती जलाकर  सबको साथ भोजन करने की नसीहत दे देते थे, जो हम सब को ओर नजदीक लाता था  ∣ आज जब लाइट नही रहती तो हम  अपने फोन की लाइट से अपने काम को तो कर ही लेते हैं, साथ में हम लोग परिवार के साथ भी रखकर अलग रहते हैं आज हर चीज के मायने बदल गए हैं  ∣  फिर भी कभी कभी जब लाइट न होने पर एक पल के लिए सब एक साथ आते हैं तो उसका अपना आनंद होता है  ∣

गाँव के किस्सों को एक सुंदर ढंग से कहता फणीश्वरनाथ रेणु का मैला आँचल

" भारतमाता ग्रामवासियों खेतों में फैला है श्यामल, धूल भरा सा मैला आँचल" मैला आंचल फणीश्वरनाथ नाथ रेणु के द्वारा रचित उपन्यास है जिसकी कहानी बिहार के पूर्णिया जिले की है ∣  उपन्यास की कहानी में लेखक के द्वारा  एक ही गाँव को पिछड़े का रूप बनाकर लिखी गयी है ∣  जहां पर इसकी सुन्दरता से लेकर उसकी कुरूपता पर लेखक ने अपनी स्वतंत्र कलम चलायी हैं ∣  इस उपन्यास की कहानी का मुख्य पात्र एक डाॅक्टर हैं जो विदेश से पढ़ाई कर एक गाँव में अपनी सेवा देने जाता है ∣  जो वहां के लोगों का इलाज करने के साथ उन्हें खुशहाल देखने की इच्छा रखता है ∣ जब गाँव में हैजा फैलता है तब डाॅक्टर को   हैजा से मुक्त करने से लिए सभी गांववासियों को जबरदस्ती  इंजेक्शन भी  लगाता है जिसके लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ती है ∣  फणीश्वरनाथ रेणु ने  डाॅक्टर के गाँव के प्रति सकारात्मक रवैये के साथ अपने उपन्यास का अंत किया है जिसमें डाॅक्टर ये निश्चित कर लिया है कि वो शहर न जाकर यहां के लोगों का इलाज करेंगा  ∣  इसके अलावा रेणु ने अपने पात्रों के भावों को सुंदर रुप से अभिव्यक्त क...

जन्माष्टमी

सच्ची दोस्ती क्या है बताया है उसने सच्चा प्रेम कैसे होता है निभाया उसने,   नहीं था उसे राज्य सपत्ति से कोई लालच केवल राज्य धर्म निभाया उसने,  जब भटके अर्जुन अपने पथ से तो गीता का मर्म बताया उसने,  बचाई द्रोपदी की लाज भाई का फर्ज निभाया उसने,  कितनी कोशिश की महाभारत के युद्ध की रोकने की पर न रूकने पर सत्य का साथ निभाया उसने,  कहलाया वो कृष्णा कहलाया मुरली वाला जिसने अपने बल से किया बड़े बड़े राक्षसों को फीका,  ऐसे ही नहीं कहलाया वो कृष्ण कन्हैया सच की जीत के लिए किस किस से श्राप नहीं लिया उसने फिर भी की धर्म की रक्षा कर दुनिया को मानवता का सही अर्थ बताया उसने जय श्री कृष्णा    ∣   

उनको कहीं न भूल जाना

दुनिया की आबो हवा में अक्सर हम उन लोगों को कहीं भूल जाते हैं  ∣  जो हमारे लिए अक्सर एक सीमा से ज्यादा निस्वार्थ काम कर जाते हैं ∣ जो गुस्सा ज्यादा और प्रेम कम जता पाते हैं अक्सर हमें वो लोग बुरे लगते हैं  ∣  जो हमारी गलतियों को हमें स्पष्ट तौर पर बता देते हैं  ∣ लेकिन सच वो लोग महान होते हैं  जो हमारी नाराजगी की परवाह करें बगैर हमें बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं  ∣   कद्र  करें ऐसे लोगों की क्योंकि ऐसे लोगों को एक समय बहुत याद आते हैं  ∣

अब कर्तव्य की बात हो जाए

यू तो हम बात बात पर अपने अधिकारों का हनन हो जाने पर न्याय की बातें करते हैं ∣ ये उम्मीद करते हैं कि न्यायालय से हमें सही न्याय मिलेगा, हमारे साथ किसी भी तरह का अन्याय नही होगा किन्तु सड़क से लेकर घर तक हम अपने मूलभूत कर्तव्यों का अनादर ऐसे करते हैं जैसे हमारा उससे दूर दूर तक कोई नाता ही नहीं है ∣  अगर हमें देश को बेहतर करना है तो हमें स्वयं आगे आना होगा बात चाहे स्वतंत्रता की हो, स्वच्छता की हमें शुरूआत खुद से करनी होगी तब ही कुछ काम होगा ∣

कुछ अलग सा भी करना अच्छा होता है

कभी कभी किसी अनजान इंसान की मदद करना अच्छा होता है ∣ जो हमें अंदर से एक खुशी देता है ∣  जरूरी नहीं चारों ओर हमारे अपने ही लोग हो, किन्तु कभी कभी कुछ पराये लोगों से भी बात करना सेहत के लिए सही होता है ∣ कुछ ऐसे दोस्तों से बातचीत करना अच्छा होता है ∣ जो हमारे क्षेत्र से न होकर अलग क्षेत्र से होते हैं लेकिन उनसे  जानकारी लेना सेहत के लिए अच्छा होता है ∣ एक  पल के लिए बाहर की दुनिया से निकलकर, अपनी दुनिया में खोना अच्छा होता है ∣ 

Independence day

Today India has completed 75 years after independence.  After 75 year's India has made great achievement and triumphs.  Instance India has taken first elections after independence .  India written largest Constitution in the a World.  India give minority groups in the right of preserve culture and religion .

अभिव्यक्ति की आजादी पर निरकुंश लगाने की कोशिश

कितनी अजीब विडंबना है एक तरफ पूरा देश आजादी के 75 साल के चलते आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है दूसरी तरफ  एक प्रतिष्ठित लेखक पर उसके लेखन के लिए उस पर हमला कर दिया गया, बिना उसकी परिणति को जाने बगैर , आजादी पर हम सब का हक है पर किसी जीने का अधिकार छीन लेना कहां तक उचित है ∣ 

क्या थी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानी, जिसने दिलाई भारत को आजादी

भारतीय इतिहास में सबसे  महत्वपूर्ण  साल 1757 से 1857 है जिसमें सन् 1757 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने प्लासी की लड़ाई में बंगाल के नवाब को हराकर भारत के उपमहाद्वीप में अपना राज्य स्थापित करने का पहला मौका पाया था ∣ वहीं भारत के लोगों ने अंग्रेज़ों से स्वाधीनता प्राप्त करने के लिए 1857 से लेकर 1947 तक कई तरह के जन आंदोलन किए थे,  जिसका उद्देश्य अंग्रेज़ों की गुलामी से देश को आजाद कर एक नये भारत को लाना था ∣ जिसमें  कुछ घटनाएं  प्रमुख है -   1.1857 का पहला स्वंतत्रता संग्राम 1857 का स्वंतत्रता संग्राम  सैनिक विद्रोह और  पहला स्वतंत्रता संग्राम के नाम से भी जाना जाता है ∣ इसे पहला स्वतंत्रता संग्राम कह जाने का कारण ये था कि इसमें  जनसेवक, किसान और भारतीय शासकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था ∣ इसकी शुरुआत मेरठ के सैन्य कर्मियों के विरोध से शुरू हुई थी ∣ 2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना  सन् 1885 में सुरेन्द्र नाथ बैनर्जी के द्वारा की  गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य मध्यमवर्गीय शिक्षित नागरिकों के विचारों को आगे लाना ...

रक्षाबंधन के मायने

त्यौहार के मायने हर समय बदलते हैं ∣ लेकिन इस बीच कुछ लोगों के बीच अगर पहले जैसा ही निस्वार्थ प्रेम बना रहे तो ये सच में  ये बड़ी बात होती है ∣   एक त्यौहार ही तो ऐसा जरिया होते हैं जो हमें सोशलमीडिया के युग से एक पल  हटकर प्रत्यक्ष दर्शन लोगों के करने में मदद  करते हैं ∣ जहां पर हम उनके हाल चाल को जानते हैं ∣ महसूस कर पाते हैं उसे अपने पन को जो बनावटी न होकर सजीवता का हमें एहसास करता है ∣ रक्षाबंधन का त्यौहार जो भाई बहन को करीब लाने में मदद करता है ∣ 

कुछ लोगों की अजीब आदतें

जब बात खुद पर आ जाएं तो अक्सर सिद्धांत को बदलने में देर नहीं लगती  है ∣ जब धोखा खुद के साथ हो तो उसकी चोट कितनी गहरी है ये बात तब मालूम चलती है ∣  अक्सर कुछ लोग उस समय अपने सारे नियम कायदों पर विचार करना भूल जाते हैं ∣ जब बात उनके लाभ और सम्मान से जुड़ी हुई होती है ∣ किसी के कपड़े से लेकर उसके व्यवहार पर दोष लगाने में जरा भी वक्त नहीं लगता है हमें बुरी तो केवल खुद पर आ जाने में लगती है ∣   

इतिहास के साथ न्याय

इतिहास के साथ न्याय तब ही हो पाएगा जब उसे बिना किसी पूर्वाग्रह के पढ़ा और समझा जाएगा किसी भी देश का इतिहास अच्छा हो या बुरा उस से बहुत कुछ सीखा जा सकता है ∣ उन गलतियों से बचा जा सकता है जिनके कारण देश में परेशानी उत्पन्न हुई थी ∣ किसी भी आने वाली समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि गलतियों की विवेचना की जाए और साथ ही उसके निदान पर बात चीत की जाएं  ∣

विज्ञापन की रंगबिरंगी दुनिया के बीच हम

विज्ञापन की इस रंगबिरंगी  दुनिया के बीच रहते हैं हम सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक उसकी दुनिया में ही खोए हुए रहते हैं हम,  भले कर दे नजर अंदाज उसे फिर भी इससे अपना पीछा कहां छुड़ा पाते हैं हम,  पेटीएम से निकलकर ओला तक हर एप का उपयोग कर अपने जीवन को आसान बनाते हैं हम,    अक्सर इस विज्ञापन के आकर्षण से इतना आकर्षित हो जाते हैं हम अपनी पसंद छोड़, दूसरी चीज लेने में न हिचकिचाते है हम,  घड़ी आज भी है हमारी पहली पसंद  जैसे पहले इस्तेमाल करो, फिर विश्वास  करो ं से है हमारा भरोसा कायम,  जब बात आती है सफेदी की तो सफेदी के आगे उजाला को ही आगे रखते हैं हम,  अमूल द टेस्ट ऑफ इंडिया आज भी है हमारी पहली पसंद,  विज्ञापन की इस दुनिया से है हमारा दूर दूर तक का है वास्ता इससे  नहीं पीछा नहीं छुड़ा पाते हैं  हम   ∣ 

दोस्ती का मतलब क्या है ?

दोस्ती वो किताब होती है जिसे कितना भी पढ़ लो  दिल नहीं भरता है,  जो हमारी जरूरत नहीं  हमारी आदत होती है ∣ दोस्ती जब दिल से निकलकर  दिमाग तक आ जाए तब वो एक गहरा अर्थ ले लेती है ∣ दोस्ती होती है एक मधुर संबंध जिसे निभाते हुए अक्सर इंसान की असली पहचान होती है ∣ बहुत खुशकिस्मत होते हैं वो लोग जिनको अच्छे दोस्त कीमत मालूम होती  है वरना आज की दुनिया में दोस्ती पल में शुरू और कुछ पल में खत्म होती है  ∣ दोस्ती होती है किसी भी लालच से दूर वो तो केवल दो अच्छे शब्दों की भूखी होती है ∣ अगर मिल जाएं अच्छा दोस्त तो जिंदगी जन्नत सी होती है ∣ दोस्ती है दुनिया का एक मधुर संबंध जिसके चलते दो अजनबी  लोग के बीच अपनेपन सी बातें होती है ∣

दुनिया को कभी न भूलने वाला दर्द दे गया, हिरोशिमा पर परमाणु हमला

कुछ जख्म ऐसे होते हैं जो समय के साथ भी नहीं भरते है बल्कि वो हमेशा दर्द देने वाले ही होते हैं ∣ ऐसा ही दुनिया के लिए एक न भूलने वाला असहनीय दर्द है हिरोशिमा और नागासाकी पर किया गया परमाणु हमला जिसने उसे देखते देखते नष्ट कर दिया था  ∣ 6अगस्त 1945 का ये वो दिन था, जब अमेरिका ने हिरोशिमा पर विश्व का पहला परमाणु हमला किया था ∣ इसके चलते कुछ मिनटों में ही पूरा शहर खाक हो गया , जिस हादसे में करीब 80 हजार लोगों की मौत हो गयी थी ∣  उसके मात्र तीन दिन के बाद 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर हमला किया था  ∣ इस पूरी घटना को देख जापान इतना प्रभावित हुआ था ∣ कि उसने भविष्य में कभी भी   परमाणु बम का उपयोग न करने  का संकल्प लिया था  ∣ आज वर्तमान समय में जहां पूरी दुनिया रूस और यूक्रेन के युद्ध से परेशान है ∣ ऐसे में  दूसरी तरफ चीन की धमकियों के बीच ताइवान और चीन के बीच युद्ध होने की आशंका ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है∣  अमेरिका की संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी  के ताइवान दौरे के बाद अमेरिका और चीन आमने सामने आ गए हैं ∣ इसे देखते ...

दिखाई न देने वाला संघर्ष

इस दुनिया में संघर्ष सब लोग करते हैं    ∣   कुछ संघर्ष हम देख पाते हैं कुछ का संघर्ष हम नहीं देख पाते हैं ∣  इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जीवन के रंगमंच में पीछे से आवाज देने का काम करते हैं   ∣ जो त्याग अपने लिए नहीं बल्कि दूसरे के लिए करते हैं ∣  इन्हें अक्सर बहुत कम ही  देख पाते हैं ∣ दिखता तो केवल उतना ही है जितना सामने नजर आता है   ∣   एक समय के बाद मालूम चलता  है इंसान की सफलता के लिए केवल वो ही नहीं बल्कि उसके आस पास मौजूद लोगों का भी संघर्ष होता है    ∣   जो दुनिया की नजर में कहीं छुपा हुआ रहता है  ∣ 

अपना हक लेने वाली माँ की कहानी लाया है 'पुष्पा impossible' सीरियल

पुष्पा impossible सीरियल एक ऐसी माँ की कहानी है ∣ जो एक आम भारतीय टेलीविजन माँ की तरह  नहीं है बल्कि वो एक ऐसी माँ है जो अपना हक लेना जानती है ∣ जरूरत पड़ने पर ठोस कदम उठाने से नहीं  चुकती है ∣  वो जीवन के दुख भरे पलों के साथ आगे बढ़ती जाती है ∣ जो अपने बच्चों को गलती करने पर डांट भी लगती है ∣ लेकिन जब उसके आत्मसम्मान को चोट लगती है तब वो लड़ाई लड़कर लोगों को अपनी ताकत बताती है ∣ जिसने जीवन की अनेक परेशानी देखी है ∣  पहले निभा चुकी है क ई सीरियल में नेगेटिव रोल इसमें किरदार की भूमिका करूणा पाण्डे (पुष्पा) ने निभाई है जो  कि पेशे से एक कलाकार है इससे पहले वो कई सीरियल में नेगेटिव रोल अदा कर चुकी है जिनमें' देवांशी ' मुख्य है ∣  क्यों देखें पुष्पा impossible?   इम  सीरियल की कहानी में आम इंसान के जीवन में होने वाली हर दिन की  छोटी छोटी परेशानी को बताया गया है ∣ बात चाहे पानी न आने की समय हो, या मकान मालिक के द्वारा किराये को लेकर बहस इस तरह की सभी घटनाओं को इसमें प्राथमिकता देते हुए रखा गया है  ∣  सास बहू सीरियल से कितना अलग है पुष्पा...

तर्क के साथ भावना कोसों दूर रखी जानी चाहिए

अक्सर हम कुछ फैसले दिल से लेने के चक्कर में गलती कर बैठते  हैं ∣ जब उसका परिणाम आता है तब वहां हमारी सोच के बिल्कुल उलट आता है ∣ इसलिए जरूरी होता है भावना को अलग रखके तर्कसंगत होकर किसी निर्णय को लेना, जब हम ऐसा करते हैं तब हमारी भावना के अनुसार परिणाम आते हैं ∣

कौन है पिंगली वैंकैया जिनसे पाया भारत ने अपना तिरंगा

देश में 'हर घर तिरंगे' की पहल चली है जिसके तहत हर घर में 15 अगस्त को राष्ट्रीय तिरंगा फहराया जाएगा∣ इसका उद्देश्य सभी लोगों के मन में देश के प्रति प्रेम को जागृत करना है∣ क्या आप जानते हैं इस तिरंगा के रचनाकार कौन है भारतीय तिरंगे को बनाने के पीछे का क्या कारण है? आज हम जानेगें..   भारतीय तिरंगे के सृजनहार पिंगली वैंकैया है ∣  पिंगली का जन्म 2 अगस्त 1876 को आ़ंध्रप्रदेश में हुआ था ∣  एक बार की बात है 1906 में कांग्रेस अधिवेशन में  पिंगली को भी बुलाया गया जहां पर उनके कार्यों की सराहना कांग्रेस अध्यक्ष दादा भाई नौरोजी के द्वारा  की गयी और उन्हें कांग्रेस का सदस्य बनाया गया ∣  लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने पिंगली को तिरंगे को बनाने की प्रेरणा दी, बात दरसल ऐसी है कि कांग्रेस ने   एक 'यूनियन जैक' का झंडा फहराया गया ∣ जो बात पिंगली  के मन में घर कर गयी,  उस दिन की घटना से वो इतने प्रभावित हुए की उन्होंने भारतीय झंडा बनाने की धुन पकड़ ली, भारत के झंडे की संरचना के बारें में सोचने लगे∣  पिंगली ने 1916 में एक किताब  लिखी जिसका न...

7 साल की उम्र से शुरू कर दी थी एक्टिंग, जानें किस फिल्म से हो गयी मीना कुमारी अमर

हिन्दी सिनेमा (Hindi Cinema) की महान अदाकारों में से एक मीना कुमारी (Meena Kumari) का जन्म 1 अगस्त 1933 को हुआ था, उन्होंने मात्र 7 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था उनके संघर्ष के चलते मीना को 'ट्रेजेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है ∣ परिवार की आर्थिक मंदी के चलते एक बार उनके माता पिता ने उन्हें अनाथालय तक छोड़ दिया था फिर बाद में उनके पिता उन्हें घर वापस ले आए थे  ∣ वैसे तो मीना कुमारी ने अनेक मूवी में काम किया है ∣ किन्तु उनको असली पहचान 'बैजू बावरा' मूवी ने दिलाई जो की 1952 में रिलीज हुई थी ∣ जिसके बाद मीना बुलंदियों को छुती गयी  ∣ उनकी अदाकारी को इससे समझा जा सकता है ∣ मीना ने अपने फिल्मी करियर में चार फिल्म पुरस्कार जीते थे ∣ पाकीजा की शूटिंग के बीच मीना कुमारी बहुत बीमार रहने लगी थी, जैसे तैसे वो सेट तक आ पाती थी  ∣  किन्तु जब वो कैमरे के सामने आती थी तो ऐसी लगता जैसे उनमें कोई नयी जान आ गयी हो, वो अपने किरदार को बखूबी निभाती थी ∣