1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये नियम: LPG, बैंक और चालान पर बड़ा असर:october-1-new-rules-lpg-banking-traffic-challan
1 अक्टूबर से कई ऐसे नियम बदलने वाले हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर पड़ सकता है। इनमें LPG, बैंकिंग, FD, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, NPS, गाड़ियों के PUC से लेकर दिल्ली में महिलाओं के बस सफर तक के नियम शामिल हैं। ऐसे में अगर आप भी इन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो 1 अक्टूबर से पहले इन बदलावों के बारे में जान लेना जरूरी है। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/unesco-mp-4-78-unesco-tentative-list-mp.html LPG सब्सिडी के लिए e-KYC जरूरी अगर आप सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर लेते हैं और आपने अभी तक अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है, तो इसे जल्द पूरा कर लें। अगर आपने e-KYC नहीं कराया तो आपका गैस कनेक्शन बंद नहीं होगा और सिलेंडर की डिलीवरी भी मिलती रहेगी। लेकिन सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको सिलेंडर बाजार कीमत पर लेना पड़ सकता है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन LPG कंपनियों के मोबाइल ऐप, गैस एजेंसी के शोरूम या सिलेंडर की डिलीवरी के समय कराया जा सकता है। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/india-6-india-bloc-ec-m...