दिल्ली में गूंजा नारा- “एक कचौड़ी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा”: delhi-women-protest-ek-kachori-do-samosa-nara
हाल ही में दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना के विरोध में जेन-ज़ी महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। 2012 के निर्भया कांड के बाद दिल्ली में एक बार फिर महिला सुरक्षा का मुद्दा गूंजा है। जेन-ज़ी महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाज़मी है कि क्या इस प्रदर्शन का तरीका सही है। नारों में पुरुषों को एक ही कटघरे में खड़ा किया जा रहा है, जबकि सभी पुरुष एक जैसे नहीं होते। फिर भी सवाल यह है कि इन नारों के पीछे की बेचैनी को क्या हम अनसुना कर सकते हैं? आइए, इसी विषय पर बात करते हैं।
ये भी पढ़ें...
अफ़सोस कि इस रूढ़िवादी सोच को आगे बढ़ाने का काम कई बार कुछ महिलाएं भी करती हैं। कभी जमुई की घटना के बाद आरोपी की मां बनकर अपने बेटे को सही और पीड़िता को गलत ठहरा दिया जाता है ("रात को निकली ही क्यों थी?"), तो कभी उसके कपड़ों को ही उसकी गलती बता दिया जाता है। यह सोच किसी एक लिंग की नहीं, पूरे समाज की परवरिश की उपज है। सवाल यह नहीं है कि देश में महिलाएं सुरक्षित हैं या नहीं। सवाल यह है कि क्या वे बिना डर के जी पा रही हैं? रात को कहीं जाने से पहले लोकेशन शेयर करना, किस रास्ते से जा रही हैं यह परिचितों को बताना, और किसी अनहोनी से बचने के लिए पर्स में सेफ्टी का सामान रखना, क्या इसके बाद भी हम कह सकते हैं कि हम आज़ाद हैं?
ये भी पढ़ें...
दिल्ली की सड़कों पर जब छात्राएं "एक कचौड़ी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा" जैसे नारे लगाती हैं, तो यह नारा हर पुरुष पर लगाया गया आरोप नहीं, बल्कि उस असुरक्षा की अभिव्यक्ति है जिसे वे रोज़ जीती हैं। यह सच है कि अधिकांश पुरुष अपराधी नहीं होते। पर जब तक कोई लड़की यह नहीं पहचान सकती कि कौन भरोसे के लायक है और कौन नहीं, तब तक उसका डर बना रहेगा। इसलिए इस प्रदर्शन को सिर्फ़ प्रदर्शन की तरह नहीं, बल्कि पुरुषप्रधान समाज से सवाल पूछती उस आवाज़ की तरह देखा जाना चाहिए जिसे हमेशा दबाने की कोशिश की गई। जब-जब उसके साथ गलत हुआ, उसे घर बैठाने की कोशिश की गई, मानो गलती उसी की हो। ज़रूरत इस आवाज़ को दबाने की नहीं, सुनने की है, और उस बदलाव की है जिसमें पुरुष भी साथ खड़े हों।
.jpg)
Comments