आज हिंदी दिवस है। अगर हम इसके इतिहास पर गौर करें तो यह वही दिन है, जब हिंदी को राजभाषा के तौर पर हमारे संविधान ने स्वीकार किया था।
तब से 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस मनाने का कारण जब हम देखते हैं तो पाते हैं कि आज हिंदी दोयम दर्जे का शिकार हो रही है, जहाँ हिंदी को हम स्वीकार करने से बचते हैं। हम हिंदी से दूर होते जा रहे हैं।
आज हमारे बीच अंग्रेजी का बोलबाला ज्यादा और हिंदी का कम होता जा रहा है। इसका कारण समाज में हिंदी को देखने का नजरिया है, जहाँ हम हिंदी को उपेक्षा की दृष्टि से देखने लगे हैं। हमें लगता है कि हिंदी भाषा ने हमें दिया ही क्या है। इसे स्वीकार करना न करना हमारे वश में है, इसलिए हम हिंदी को छोटा
समझने लगे हैं। यह बात सच है कि हमें किसी ज्ञान को पाने के लिए खुद को सीमित नहीं करना चाहिए, हमें हर भाषा सीखनी चाहिए, पर इसका मतलब यह नहीं कि इस सबके चलते हम अपनी भाषा को ही भूल जाएं।
समझने लगे हैं। यह बात सच है कि हमें किसी ज्ञान को पाने के लिए खुद को सीमित नहीं करना चाहिए, हमें हर भाषा सीखनी चाहिए, पर इसका मतलब यह नहीं कि इस सबके चलते हम अपनी भाषा को ही भूल जाएं।

Comments