Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2021

जुदाई

  न ए दोस्त बनाना भले कितना भी कठिन काम हो पर उससे भी ज्यादा कठिन है ∣ उनसे जुदा होना जब वो हमारे दिल के सबसे करीब हो जिनको हम अपनी हर चीज बताते हैं ∣  जिंदगी शायद यहीं हैं, जहाँ हम मिलने के साथ जुदाई के दर्द को पीते हैं ∣  उन दोस्तों और लोगों को भूलने की कोशिश करते हैं ∣ जो लोग हमें हमेशा भले ही डांटते है, तो किसी से हर बात साझा करते हैं और हम उनसे छोटी- छोटी बातों पर लड़ते हैं ∣  पर एक दिन उन्हें न देखने पर हम हर जगह तलाश उनकी ही करते हैं ∣ पर अब जब आया समय जुदाई का तो न जानें बेमतलब आखों से आंसू निकल ही जाते हैं ∣ क्या आसान है? जुदाई जहाँ हम अपनों से  काफी दूर चले जाते हैं ∣   अपने सपनों को पूरा करने के लिए जहाँ मालूम है हमें कई  कांटे हमारा इंतजार कर रहे हैं ∣ फिर भी हम उस रास्ते पर चलते जाते हैं ∣ जिंदगी में समझदार होना और गम्भीर होना दोनों ही कभी कभार अच्छा नहीं होता है ∣ हमारे लिए क्योंकि ये विदाई का दर्द झेलने का साहस क्या हम कर पाते हैं ∣

Monday motivation

  S कुछ कष्ट सहकर अगर कुछ अच्छा मिलने की सम्भावना है तो इसमें कोई बुराई नहीं ∣ u जिंदगी का मतलब केवल सफलता पाना नहीं बल्कि जिंदगी के उन अनुभव को भी लेना है जो हमें बेहतर करने को प्रेरणा देते है ∣ c जब जिंदगी उदासीन सी लगें तो पेड़ में लगे उन फूल- पत्तों को देखना चाहिए जो हर समय हमें एक नयी ताजगी देतें है फिर चाहे कितनी भी तेज हवा क्यों न आ जावें ∣ c कुछ न करने से बेहतर है जिंदगी की एक नयी सम्भावना को खोजना ∣  e नींद अक्सर थकावट के कारण आती है वरना क ई रातें हम जिंदगी की चिंता में ही जग लेते हैं ∣ s मिलनसार होना अच्छी बात है पर एक सीमा तक क्यों कि किसी भी चीज़ की अति अच्छी नहीं होती है ∣ s थोड़ी चुनौती ,थोड़ी परेशानी तो सबके जीवन में होती है पर उसका सामना करके अपने जीवन में कुछ बेहतर करने का दम बहुत कम लोगों में होता है ∣

जन्माष्टमी

  जन्माष्टमी हिन्दू धर्म के लोगों का मुख्य त्यौहार होता है ∣ ऐसी पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का जन्म हुआ था जो देवकी की आठवीं संतान के रूप में धरती पर आए थे जिनका मुख्य उद्देश्य अपने मामा क़ंस का वध करना था जिनके अत्याचार से समस्त मथुरा पाप मय हो गया था ∣  जिसने अपनी स़गी बहन देवकी और उसके पति वासुदेव को इसलिए कारागार में डाल दिया था कि वो अपने काल ( मृत्यु) को मर सके  पर विधि के विधान को भला कौन रोक पाया कि वो दुराचारी कंस रोक पाता  भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ उन्हें दो माँ मिली एक माँ देवकी ने उन्हें जन्म दिया तो दूसरी माँ यशोदा ने उन्हें पाल पोस कर बड़ा किया  ‌उन्हें इसी बीच क ई राक्षसों का वंधा किया और जब उनके जीवन का उद्देश्य पूर्ण हो गया तब उन्हें एक अच्छे राजा के रूप अपने राज्य का संचालन किया  जिनका हिन्दी साहित्य के भक्तिकाल में एक युग है जिसे हम 'भक्तिकाल' के नाम से जानते हैं ∣ जिसमें कृष्ण भक्ति धारा के प्रमुख कवियों में सूरदास है ∣ जिनके कारण हिन्दी साहित्य में वात्सल्य रस की उत्पत्ति हुई ∣  तो वही मीरा...

विचार

  धरती से देखों तो आसमां अच्छा लगता है ,आसमां से देखें तो ये धरती अच्छी लगती है ∣ अपने से बाहर सबकुछ अच्छा लगता है∣ यहा महज वाक्य नहीं अपितु जीवन का वहा सत्य से जिसे झूठ लाया नहीं जा सकता है ∣  हम सब  स्वयं को पसंद करने से कतराते है हम अक्सर दूसरों को देख उसकी तरह बनने की चाहत रखने लगते हैं ∣ और सोचते हैं, कि हमें उसकी तरह होना चाहिए जबकि ऐसा सोचते वक्त हम ये भूल जाया करते हैं, कि सामने वाला भी हमारे बारें में यही सोच रह होगा ∣   हम में से कम ही लोग ऐसे होते हैं ∣ जिन्हें अपने आप से मोहब्बत होती है वरना ज्यादातर लोग अपने आप को सबसे से बदसूरत समझते हैं ∣  जिस कारण अक्सर हम में आत्मविश्वास की कमी हो जाती है ∣ मेरी बात पर जरा गौर फरमाइएगा हम में से ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसमें कमियाँ नही है किन्तु फिर भी वो अपने आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को बेहतर कर रहा है ∣ क्योंकि उसे मालूम चल गया है यहीं जीवन है ,जहाँ पर लोग थोड़ी कमियाँ और थोड़े जुनून के साथ अपनी बेरंग जिंदगी में रंग भरते है ∣

शासन

  शासन महज एक शब्द नहीं अपितु एक देश चलाने से लेकर एक घर चलाने के लिए जरूरी व्यवस्था है ∣ जो व्यवस्था हमारे   घर पर भी कही हद तक दिखाई देती है घर पर माता पिता का शासन चलता है ∣  तो देश में सरकार का शासन रहता है ∣ जिसमें एक लोकतांत्रिक देश की जनता के  चुने ग गए प्रतिनिधि को उस देश का शासन चलाना होता है ∣ जिसमें हम जनता के लिए जनता द्वारा बनाया गया शासन भी कहते हैं ∣ जिसे हम लोकतंत्र के नाम से जानते हैं ∣ एक अच्छा शासन होने की पहली शर्त होती है ∣  कि उसे चलाने वाले लोग  अच्छे से अपने कार्य का निर्वाह करें  जिसे वो पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं उसमें वो किसी तरह की लापरवाही न बरते  इसी के साथ  वो  प्रशासन करते हुए  जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने सिर पर रखें  साथ ही   एक अच्छे प्रशासन के लिए  न्याय सबसे ऊपर रखें न की कोई व्यक्ति क्योंकि न्याय केवल न्याय है उसमें कोई बड़ा यह छोटा नहीं है यहाँ सब के  लिए  एक समान है ∣

Thought

  L हमारी  जिंदगी में हर समय एक नयी चुनौती हमारी राह देख रही होती है जिसमें हमारे जीवन की कई  सम्भावना भी छिपी हुई होती है ∣ E न ए अनुभव लेना हमेशा सुखदायक हो जरूरी नहीं क ई बार कष्टदायक भी होते हैं ∣ A प्यास केवल पानी की नहीं अपितु जिंदगी में कुछ पाने की रखना जरूरी होता है ∣ R दर्पण हमें वहीं दिखाता है ∣ जो हम देखना चाहते हैं ∣ N दर्द हर समय हमें अपने होने की उपस्थिति दर्ज करा देता है ∣ I जिंदगी में अच्छे लोगों की हमेशा बहुत कमी होती है ∣ N जिंदगी में   हमें अक्सर वही धोखा दे जाते हैं जिन पर हम सबसे ज्यादा भरोसा  करते है ∣ G जिंदगी चलती गाड़ी के समान है जहाँ जरा सी नजर हटी दुर्घटना घटने की सम्भावना बनी रहती है ∣

जिंदगी की रफ़्तार में कही पिछड़ते रिश्ते

  समय के साथ लोग बदल जाते हैं ∣ और परिस्थितियों में अक्सर  हम लोग बदल जाते हैं ∣ बहुत होते हैं, महान वो लोग जो नहीं बदलते, किसी हाल में जिनके लिए कल भी हम थे खास और आज भी है ∣ हम खास वो करीब रहते हैं हमेशा हमारे दिल के  पास और इस बीच दूर हो जाते हैं कुछ रिश्ते  टूट जाते हैं जैसे  कांच के सिक्के   ∣  जिंदगी की रफ्तार में बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच  कब हम अपनों के लिए अजनबी हो जाया करते हैं ∣ और कब अजनबी से खास   जैसे मालूम ही नहीं चलता है, बनते रिश्ते कब बिगड़ जाएं जैसे कुछ पता ही नहीं चलता है∣ आज समकालीन समय में जब हम सब का अपने रिश्तेदारों से लेकर अपने दोस्तों से मिलना केवल ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है ∣ तो ऐसे में जरूरी है ,कि हम  उनसे ऐसी कोई बात न गोपनीय रखें जिसे वो अन्य लोगों से जानकर हमें झूठा समझें  और   परिणामस्वरूप   हमारे रिश्ते में खटास आएं   ∣

विनम्रता

  जिस तरह एक नल जितना नीचे लगा हुआ होता है। वो उतना ही तेज हमें जल देता है ,ठीक उसी तरह मनुष्य जितना विनम्र होकर कोई कार्य करता है  उतना वो प्रगतिशील होता है। क्या आसान होता है विनम्र होना?  नहीं, पर इसका अनुसरण करने वाले का रास्ता ही अलग हो जाया करता है। क्योंकि वो अपनी जिंदगी की आधी लड़ाई विनम्रता के जरिये विजयी हो जाते हैं । और शेष वो अपने जुनून ओर मेहनत के दम पर जीत लेते हैं। आज समकालीन समय में जब हमें विनम्रता का पाठ पढ़ाने वाले हमारे गुरु जन, माता पिता, हमारे मित्र हम से क ई बार विनम्र होने को कहते हैं, तो हम में से  ज्यादातर  का उत्तर यही होता है ।कि हमें मत सिखाएं हम सब जानते हैं,  तब हमें एक पल   रुक कर  ये जरूर विचार कर लेना चाहिए। कि कहीं हम कही कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं, और उसका दोष दूसरों पर लगा रहे हैं। एक बात हमेशा हम सब को ध्यान रखना चाहिए ,कि अगर हम अपने जीवन में शीर्ष स्थान पर पहुंचना चाहते हैं । तो हमें बहुत कुछ सहना होगा धैर्यता को अपना साथी बनाना होगा। इसके अलावा दूसरों की बातों से बिना आक्रमक हुए  हमें अपने रवैये ...

मंजिल की तलाश में

  हम सब की  एक मंजिल जरूर है जहाँ पर हमें पहुंचने के लिए  संघर्ष हद से  ज्यादा करना पड़ता है ∣ क ई बार तो हालात ये हो जाते हैं कि हमें लगता है कि हम इसका मुकाबला कैसे कर सकते हैं ?  अपने दृढ़ निश्चय के बल पर हम सब उसे जीतने की कोशिश  लगातार करते  हैं ∣ और हर हाल में चलते जाते हैं उसे पाने की ललक में फिर चाहे शरीर के घाव हम से आराम की मौहलत कितनी मांगे हमारे पैर भला कहाँ रूकते हैं, जिंदगी जीना एक तरह की इसी को तो कहते हैं ∣ इस कोशिश में क ई बार कुचली जाती है ख्वाहिशें ,क ई काटों पर भी चलना पड़ता है   ∣ और आगे चलते जाना ही जैसे राह बन जाती है,  हमारी क ई अच्छी -बुरी चीजों को छोड़कर आगे हम बढ़ते हैं  ∣  इस मंजिल को पाने की मंशा के लिए क ई बार कूदना पड़ता है अंगारे  पर फिर चाहे हाथ जले या पांव फर्क जैसे हमें नहीं पड़ता है ∣ रूकते- रूकते चलना सीखते हैं हम पर फिर चलते -चलते रूकना जैसे खुद से भूल ही जाया करते हैं ∣  ऐसे ही मिल जाती है क्या मंजिल ,इसे पाने के लिए क ई बार हम खुद को लहुलुहान भी करते है ∣  रक्त की बूंद भी ...

धुंधली पड़ती तस्वीरें

  जिस चीज़ को देखूँ रोज- रोज अब तो जैसे आंखों से ओझल हो गया वो,  जहाँ बीता  एक समय था  क्यों छूटा उससे अब सम्बन्ध था जहाँ बीते अच्छे -बुरे दिन जैसे अब उसका लेखा जोखा ही गायब कहीं था,  अब हो गयी  उसकी तस्वीर अस्पष्ट  न है  चैन और न   शांत सी लहर मन में,  सिर्फ आकर्षण था जिसके प्रति अब उसके प्रति विश्ववास उठने सा लगा है   हो रही अदृश्य जैसे सारी स्मृतियाँ अब तो जैसे सब कुछ बेस्वाद लगने लगा है ∣

Self respect

  आत्म सम्मान हम सब के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज होती है ∣ जिसे बनाएं रखने के लिए हमें बहुत संघर्ष करना पड़ता है ∣ और क ई बार तो इसे बनाए रखने के लिए हमें बहुत जद्दोजहद भी करनी पड़ती है ∣ कुछ लोग आत्म सम्मान और घमंड में ज्यादा फर्क नहीं कर पाते हैं ∣  जबकि दोनों में जमीन आसमान का फर्क होता है ∣ आत्म सम्मान से आशय स्वयं के सम्मान से है ∣ जबकि घमंड से आशय एक तरह का दिखावा करना है ∣ जिसका मुख्य उद्देश्य दूसरो को जलील करना होता है ∣ वर्तमान समय में अगर हम अपने आत्म सम्मान को बनाएं रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है ∣ हम खुद का सम्मान करें साथ ही साथ उनका भी करें जो हमारी जिंदगी में बहुत महत्व रखते हैं ∣ ‌

रक्षाबंधन

  श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है ∣ जिसको लेकर अलग - अलग लोक रिवाज और मान्यता है ∣ ये त्यौहार मुख्य रूप से भाई बहन का त्यौहार है ∣ जो उनके रिश्ते को और भी मजबूत करने वाला होता है ∣ जिसमें बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी सुरक्षा का वादा करता है ∣  इस त्यौहार को मनाने का अपना पौराणिक ओर ऐतिहासिक महत्व है ∣ जहाँ पर एक तरफ    महाभारत में द्रौपदी  के द्वारा श्री कृष्ण को राखी बांधने को वर्णन मिलता है ∣ तो वहीं दूसरी तरफ इतिहास के पन्नें पलटे तो रानी कर्मवती ने हुमायूँ को राखी बांधी थी  जिसमें हुमायूँ ने उनकी रक्षा का दायित्व अपने सिर पर लिया था  तो ऐसे हम राखी की उत्पत्ति को समझ सकते है ∣  आज वर्तमान समय में राखी न केवल एक त्यौहार है बल्कि भाई बहन के प्रेम को मजबूत करने की ऐसी डोर है जिसे कोई भी नहीं तोड़ सकता है ∣ तू चिनगारी बनकर उड़ री ,  जाग जाग मैं ज्वाल बनूँ ,  तू बन जा हहराती गंगा ,  मैं झेलम बेहाल बनें ;  आज बसन्ती चोला तेरा ,  मैं भी सज लूँ लाल बनूँ ;  तू भगिनी बन...

पिंजरा

  जब मूलभूत अधिकार को भी छिन लिया जाए ओर केवल नाममात्र की स्वतंत्रता दी जाएं तो वो जिंदगी  सिर्फ एक पिंजरे के समान हो जाती है ∣ जो सिर्फ और सिर्फ क ई तरह की कुरीतियों और रूढ़िवादी सोच से जकड़ी हुई होती है ∣ जिसकी गिरफ्त में रहना जैसे किसी काल कोठरी में रहना है ∣  जहाँ पर नैसर्गिक अधिकार तक नहीं मिल पाते नागरिक अधिकारों की तो बात दूसरी है ∣  आज 21 शताब्दी के दौर में हाल ही हुई घटनाओं को देखकर ऐसा लगता है मानों उसने महिलाओं को पिंजरे का तोता बनाकर रख दिया है ∣  जहाँ पर वो केवल जीवित एक वस्तु है इसके अलावा और कुछ भी नहीं उन्हें शिक्षा तक के अधिकार तक से वंचित करने में किसी तरह का को ई परहेज नहीं किया जा रहा है अन्य की तो बात दूसरी है ∣

जब खुद से झूठ बोलो तो

  झूठ बोलना पाप है नदी किनारे सांप है, झूठ बोले कौआ काटे काले कौए से डरिओ जैसी पत्तियाँ हम सब ने सुनी है ∣ ओर आप में से एक तिहाई लोग ऐसे भी होगें, जिन्होंने अपने आप से कभी भी झूठ नहीं बोला होगा ∣ भले ही इसके लिए आपको क ई तरह की परेशानी का सामना ही क्यों न करना पड़ा हो ∣ जबकि इसके विपरीत उन लोगों की संख्या ज्यादा है ∣ जो दूसरों को छोडि़ए अपने आप से भी दागाबाजी करने में किसी तरह की  हिचकिचाहट नहीं करते हैं ∣  जबकि उन्हें ये मालूम है कि स्वयं से झूठ बोलना सबसे बड़ा गुनाह है ∣ जरा गौर फरमाएगा इस बात का कि  भले हम पूरी दुनिया से झूठ बोले पर हमें अपने आप से कभी भी झूठ नही बोलना चाहिए क्योंकि अक्सर अपने आप से बोला गया झूठ हमें खुद के इतना नीचे गिरा देता है ∣ कि हम इससे उठने का साहस ही नहीं कर पाते हैं ∣   फिर भले हम दुनिया की नजरों में क्यों न सत्यवादी हरिश्चंद्र हो किन्तु हम से बड़ा इस दुनिया में और कोई झूठा नहीं ये हमारा मन हमें आत्मग्लानि करके बता देता है ∣

जानें कैसे बचा सकते हैं आप अपने Gmail, whatsAppको हैक होने से

  Technology /Hindi  Content  जानें कैसे बचा सकते हैं आप अपने Gmail, whatsAppको हैक होने से Cyber crime की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है ∣  जिससे हम सब परिचित है ∣ आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने फोन को हैक होने से कैसे बचा सकते हैं । सोशल मीडिया आज के समय में हम सब के लिए बहुत जरूरी हो गया है ।    जिसमें whatsApp से लेकर Instagram, Facebook, twitter आदि है ∣ इसके अलावा Gmail भी हम सब के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है जिसकी सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है  जिससे हमारा Googleसे लेकर YouTube चलता है । आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे अपने फोन को hack  होने से   बचा सकते हैं । जानने के लिए इसे आगे पढ़े "Two step verification "अगर हम अपने whatsApp, gmail, Facebook, Instagram में कर लेते हैं, तो इससे हमारे फोन के hack होने की सम्भावना खत्म हो जाती है ∣ और अगर कभी कोई आपको फोन hack करने की कोशिश भी करें तो उसकी जानकारी तुरंत आपको मिल जाती है ∣ कैसे करे Two step verification WhatsApp me सबसे पहले आप अपने whatsApp meदिखाई दे रहे उन तीन ...

Self study

  बचपन में हम सब सेल्फ स्टडी जरूर करते थे  जिसका फायदा हमें त्वरित भले न मालूम चले, किन्तु कुछ समय बाद दिखने लगता था ∣  जिसमें हम कभी -कभी साहित्य को देखते थे तो कभी अपना मनपसंद विषय टीचर के पढ़ाने से पहले ही पढ़ लेते थे ∣  और कब हमारी रूचि हमारी अभिरुचि बन जाती थी  हमें मालूम ही नहीं चलाता था ∣ कुछ गणित को दिनभर करते रहते थे तो कुछ विज्ञान के ज्यादा प्रेमी थे तो एक दो प्रतिशत सामाजिक विज्ञान विषय भी कुछ लोगों का मनपसंद विषय होया करता था ∣ जिसमें वो भूगोल, इतिहास से लेकर नागरिक शास्त्र बड़े चाव से पढ़ा करते थे ∣ जैसे सामाजिक विज्ञान नहीं दुष्यंत की कोई गज़ल पढ़ रहे हो संस्कृत बहुत कम ही लोग खुद से पढ़ने का साहस करते थे पर जब पढ़ते थे तो वो उसमें कुछ नया शब्द ढूढ़ने का प्रयास जरूर करते थे ∣  Self study महज एक शब्द नहीं बल्कि खुद का बौद्धिक विकास करने का एक जरिया है जिसके माध्यम से हम अपने समय का सही उपयोग करते हैं ∣  आज समकालीन समय में जब हम सब की पढ़ाई कही पीछे छूट सी गयी है ∣ तो ऐसे में जरूरी हो गया है खुद से सेल्फ स्टडी कर...

Today Thought

  समय की कमी हर इंसान के पास होती है ∣ महज फर्क इतना होता है ∣ कोई इसे अपनी कमजोरी बना लेता है ∣ तो कोई अपनी ताकत ∣ हंसना सबके सामने पर रोना केवल उनके सामने जो तुम्हे समझें ∣ अक्सर जब हम सेहत की कीमत समझते हैं ∣  तब तक वो हमारे हाथ से निकल चुकी होती है ∣ जिस तरह हमारी कमजाेरी सिर्फ हम है उसी तरह  खुद की ताकत भी सिर्फ हम है ∣

सुभद्रा कुमारी चौहान

  भारतीय हिन्दी साहित्य की प्रमुख लेखिका में आती है ∣ जो भारत की स्वतंत्रता सेनानी और असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाली महिला थी ∣ सुभद्रा कुमारी चौहान उस समय अपने लेखन और विचारों के जरिये लोगों को प्रभावित करने की पूर्ण क्षमता रखती थी और अन्याय के खिलाफ हमेशा अपने स्वर तेज करती थी एक बार उन्होंने अपनी माँ से इस बात को लेकर विवाद किया था कि वो किस तरह से किसी से छूआछूत कर सकती है ∣ इसके अलावा सुभद्रा लेखन के क्षेत्र में अद्वितीय प्रतिभा की धनी थी उन्होंने मात्र 9 वर्ष की आयु में अपनी पहली कविता लिखी थी उनकी प्रसिद्ध कविता' झासी की रानी 'थी ∣ ऐसा माना जाता है कि महादेवी के लेखन का प्रचार प्रसार उन्होंने ही किया था ∣ अपने जीवन काल में सुभद्रा ने 40 से अधिक कविता लिखी है जिनमें ज्यादातर वीर रस से ओतप्रोत है ∣ जबकि उनकी लघु कहानी में देश प्रेम की अधिकता पायी जाती है ∣ आज समकालीन समय में सुभद्रा भले हम सब के बीच न हो किन्तु उनकी  रचनाएँ और उनके विचार हम सब में कही न कही मौजूद है जिनका हिन्दी साहित्य की कवयित्री में विशिष्ट स्थान है ∣

भारत के 74 साल

  अनेक कुर्बानी और त्याग के बाद भारत ने 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी पायी ∣ उसी समय भारत एक स्वतंत्र देश बना ∣ जिसमें 26 अक्टूबर 1947 को रियासत जम्मू कश्मीर के महाराजा हरिसिंह ने भारत के साथ जम्मू कश्मीर के विलय पर हस्ताक्षर किया ∣ जो भारत के लिए एक खुशनुमा पल था ∣   जिसमें स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल और प्रधानमंत्री पड़ित जवाहरलाल नेहरू  के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है ∣ जिनके नेतृत्व में भारत का 1950 में संविधान लागू हुआ ∣ उसके एक साल के पश्चात भारत में सन् 1951 में पंचवर्षीय योजना तो दूसरी तरफ भारत का 'आम चुनाव' हुआ ∣ इसी क्रम में भारत ने अपनी बढ़ती आबादी पर अंकुश लगने के लिए 1952 में परिवार नियोजन कार्यक्रम चलने वाला पहला देश बनाने का  ताज अपने सिर पर सजाया ∣ और सन् 1956 में जीवन बीमा क्षेत्र का सरकारीकरण किया गया जो अपने आप में बेमिसाल रहा ∣और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए भारत ने 1956 में पहला न्यूक्लियर  रिएक्टर अप्सरा शुरू किया ∣ इसी क्रम में भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले कृषि में सुधार के लि...

विचार की शक्ति

एक विचार एक कोशिश और एक आवाज अक्सर वो कर जाती है ∣ जिसके बारें में किसी ने न सोचा हो जिसके परिणामस्वरूप समाज की वो बुराई खत्म हो जाती है ∣ जिसे हम बरसो से ढोते आ रहे हैं ∣     बात चाहे विधवा पुनर्विवाह की हो या बालिका शिक्षा की इसे शुरू करने के लिए   किसी  न  किसी ने एक आवाज़ उठायी होगी तब जाकर ही आज सम्भव हो सका है ∣  बालिका शिक्षा पर जोर देना ∣ इसलिए इस एक आवाज़ की कदर करे और आवाज उठाने वालों का साथ दे ∣

𝘐𝘯𝘵𝘦𝘳𝘯𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯𝘢𝘭 𝘓𝘦𝘧𝘵 𝘏𝘢𝘯𝘥𝘦𝘳𝘴 𝘋𝘢𝘺

आज   𝘐𝘯𝘵𝘦𝘳𝘯𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯𝘢𝘭  𝘭𝘦𝘧𝘵 𝘩𝘢𝘯𝘥𝘦𝘳𝘴 𝘥𝘢𝘺 है ∣ जो कि प्रत्येक वर्ष 13 अगस्त को मनाया जाता है ∣ जिससे मनाने का मुख्य उद्देश्य 𝘭𝘦𝘧𝘵𝘺 𝘩𝘢𝘯𝘥𝘦𝘳𝘴 को उनकी विशिष्टता बताना है ∣ क्योंकि पूरे विश्व में इनका प्रतिशत मात्र 7 से 10 होता है ∣   इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ये भी है ∣ कि इससे जुड़ी हुई भ्रान्ति के प्रति लोग जागरूक हो  ∣ आज भी किसी धार्मिक काम में राईट हैंड का उपयोग करना ही अनिवार्य होता है ∣ ऐसे में अगर कोई लेफ्ट हैंड वाला व्यक्ति वहाँ पर पूजा इस हैंड  से करे तो उसको बहुत सुनना पड़ता है क ई बार तो उसका मजाक भी बना दिया जाता है ∣ और  अगर वो लड़की हो तो उसकी ये विशिष्टता दूसरों के लिए अशिष्टता बन जाती है ∣ कभी खाना परसाने में तो कभी कोई काम उल्टे हाथ से करने में उसको जलील किया जाता है ∣  ऐसे में हम सब लोग को एक बात समझने की जरूरत है ∣ कि जिस तरह राईट हैंडर को लेफ्ट हैंड से लिखने में परेशानी आती है उसी तरह से लैफ्ट हैंड र को भी राईट हैंड से काम करने में मुश्किल आती है ∣ इसलिए अगली बार आप ऐसे इंसान के बारे में...

ऐसा देश है मेरा

भारत एक ऐसा देश है ∣ जहाँ पर अनेक तरह की विविधता पायी जाती है ∣ जो एकता में अनेकता का हमें संदेश देता है ∣ जिसकी सबसे बड़ी खूबसूरती ये है कि वो एक लोकतंत्र वाला देश है ∣ साथ ही जहाँ पर सांस्कृतिक कलाकृतियों से लेकर भाषा बहुत ही समृद्ध है ∣ जिसमें संस्कृत की बात न की जाए तो जैसे बात अधूरी सी लगती है ∣  तो वही भारत के सांस्कृतिक नृत्य का अपना ही बोला बाला है ∣ जहाँ पर तमिलनाडु से भरतनाट्यम् तो केरल से कथकली ने जन्म लिया है ∣ भारत का राष्ट्रीय चिन्ह जहाँ अशोक स्तम्भ तो वही पुष्प में कमल ने नाम कमाया है ∣ राष्ट्रीय पशु बाघ तो पक्षी में मोर का नाम आज भी आया है ∣ एक बार फिर भारत के राष्ट्रीय खेल हाॅकी ने अपना दबदबा बनाया है ∣ वो भारत जिसे किस किस ने नहीं लूटा जो थी' कभी सोने की चिड़िया' उसके सारे खजाने को मुगलों से लेकर अंग्रेजों ने लूटा   पर लूट न सके भारतीय संस्कृति जिसने अपनी एक अलग पहचान बनाई है ∣ जिसकी धरती में जन्म लिया गांधी से लेकर रवींद्र नाथ टेगौर ने जिन्होंने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपने नाम और देश का परचम लहराया है ∣ इतने आक्रमण के बावजूद भी नहीं टूट ...

सुकून की तलाश में

  कितना भी इंसान बेहतर चीज को पा ले किन्तु अगर उसके पास सुकून की कमी है ∣ तो वो उसके लिए सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है ∣ जिसे खोजने वो इंसान हर उस जगह  जाता है ∣ जहाँ उसे लगता है कि वो सुकून पा सकता है   पर अफ़सोस वो सिर्फ धोखा ही खाता है ∣ इस सुकून की खुदगर्जी में बहुत खूब लिखा है किसी शायर ने " तुम मुझें से मिलने आते हो  पर अक्सर मुझ में नहीं खो पाते हो अक्सर जो इंसान ज्यादा हसमुख   हो जाता है,  वो सुकून के चक्कर में  कही खो सा जाता है जिसे नहीं सुनाई देती एक बच्चे की चीख,  तब भी तुम लोग हमें अपना बनाने के चक्कर  में अक्सर खुद को ही भूल जाया करते हो और कहते हो सुकून की तलाश में    है  हम  ∣

जिम्मेदारी

   अक्सर हम दूसरों को किसी बड़ी जिम्मेदारी निभाते देखते हैं तो हमें लगता है कि इसमें क्या बड़ा है ∣ हमें भी ये जिम्मेदारी मिलेगी तो हम भी इसे निभा लेगें ∣ किन्तु इसके विपरीत जब हमें स्वयं ऐसी कोई जिम्मेदारी मिलती है ∣ तो एक पल के लिए  हम बड़े खुश होते हैं, कि हम इसके लायक है ∣ कि आज हम इतने बड़े काम को कर  रहे हैं  ∣   तो वही इसकी धरातल पर  वास्तविकता ये होती है ∣ कि यहाँ   पर पहुंचकर सिर्फ एक तिहाई लोग ही अपनी जिम्मेदारी निभा पाते हैं  ∣   जबकि ज्यादातर लोग उस काम को  तब तक नहीं करना चाहते हैं  जब तक की उसे आसान न बनाया जाए ∣ जिसकी वास्तविकता यहां है कि इस दुनिया में कोई भी ऐसी चीज नहीं है जो आसान हो सबको उससे आसान बनने के लिए लगातार प्रयत्न करने की आवश्यकता होती है ∣

क्या आज भी है कोई बालिका वधू

  बालिका वधू   नाम लेते ही आनंदी और जग्गया की हंसी ठिठोली हम सब को याद आ जाती है ∣ बालिका वधू सीरियल भले ही बंद हुए काफी समय हो गया ह़ो किन्तु वो दर्शकों को आज भी उतना ही पसंद है ∣ जितना की पहले था और एक बार फिर बाल विवाह की कुरीतियों को खत्म करने के प्रयास से बालिका वधू 2 आ रहा है आज से हमारे घर रात 8 बजे VOOT  per और  COLORS TV  पर ∣ बालिका वधू के पहले सीजन पर अगर हम गौर फरमाए तो वो मुख्य रूप से राजस्थान के एक काल्पनिक गाँव पर आधारित था ∣ जबकि बालिका वधू 2 में गुजरात के एक काल्पनिक गाँव की कहानी दिखाई जाएगी जहाँ दो दोस्त अपनी दोस्ती के रंग को गहरा करने के लिए अपनी दोस्ती रिश्तेदारी में बदल लेते हैं जब उनके बच्चों की उम्र महज कुछ माह की होती है ∣   इस बार के बालिका वधू में ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है, कि नयी आनंदी किस तरह से समाज की इस बुरी प्रथा से अपना मुकाबला करती है ∣ कितनी अजीब बात है न आज भी बच्चे की शादी इतनी कम उम्र में कर दी जाती है जहां उनके लिए विवाह का मतलब केवल कपड़े, मिठाई और ढेर सारे तोहफे होते हैं, वो कच्ची उम्र में...

सादगी

   बात खुद के पहनावे की हो या घर को सजाने की आज भी सादगी की एक अलग ही पहचान है ∣ जो कमाई जाती है बड़े  इत्मीनान के साथ फिर चाहे क ई बार इसके लिए कीमत ही क्यों न अदा करनी पड़े ∣ आज भी कुछ लोग की सादगी को देखकर मालूम चलता है, कि आज भी भले कम लोग पर ये मौजूद है सादा जीवन उच्च विचार पर विश्वास करने वाले जिनको आज भी पसंद आती है सादगी हर कीमत पर फिर चाहे ये दुनिया उनको कुछ भी कहे ∣ कुछ लोग में ये सादगी देखकर तो ऐसा लगता है मानों ये हर उस व्यक्ति को प्रेरित करते हैं ∣ जिन्हें आज भी ज्यादा चकाचौंध रास नहीं आती जिनके मन को आज भी सिर्फ सादगी पसंद आती है ∣  आज समकालीन समय में जब हर जगह इस चीज की दौड़ मची है कि कौन किससे ज्यादा बेहतर दिखता है ∣ जहाँ उसके पास हर वो दुनिया की चीज है जिसका होना उसके लिए बहुत गर्व की बात है ∣   तो वहीं दूसरी तरफ वो लोग भी मौजूद है जिनको आज भी सादगी इस कदर से पसंद है कि उन्हें दुनिया दारी से ज्यादा मतलब नहीं वो तो  अपने जीवन में ही खुश है ∣

इतिहास गवाह रहेगा इस जीत का

  कहते हैं 'किसी चीज को तुम दिल से चाहों तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने की साजिश करती है ∣ '     अगर  चाहों किसी चीज को दिल से तो वो चीज तुम्हें जरूर मिलकर रहती है ∣  आज  ओलंपिक  में भारत ने जैवलीन थ्रो में   गोल्ड मेडल अपने नाम किया है और जिसको लाने का श्रेय  नीरज चोपड़ा को जाता  है ∣ आज उस देश के लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन है क्योंकि एक बार फिर  भारत ने  खेल के क्षेत्र  में गोल्ड जीतकर अपने देश के नाम  किया है ∣     इससे पहले   भारत ने इंग्लैंड में हुए 1948 के ओलिंपिक, 1952 में फिनलैंड ओलिंपिक और फिर 1957 में ऑस्ट्रेलिया में हुए ओलिंपिक खेलों में भी गोल्ड मेडल जीतकर भारत ने फिर से हैट्रिक लगाई। भारत अब तक लगातार 6 गोल्ड मेडल जीत चुका है। कहते हैं "कि मिसाले दी जाती है बोली नहीं जाती है " ∣ आज ऐसी मिसाल पेश की नीरज चोपड़ा ने,  जिन्होंने अपनी इस जीत का श्रेय उन लोगों को दिया जिन्होंने  उनको सदैव बेहतर करने के लिए प्रेरित किया ∣   एक  इंटरव्यू  के दौरान नीरज चो...

नियम नहीं नियमित होना जरूरी है

  कोई भी काम जो हमें लगता है, कि हमें इसमें महारत हासिल करनी है ∣ जिसके आगे कोई भी न टिक पाएं ऐसा मील का पत्थर हमें होना है ∣ तो इसके लिए जरूरी है, कि हम उसके नियम से ज्यादा उसके नियमित होने पर जोर दे ∣ क्योंकि नियम अक्सर हमारे द्वारा बनाकर तोड़ दिए जाते हैं किन्तु नियमित क़ो अनियमित करना तब तक असम्भव होता है ∣ जब तक हम स्वयं उसमें ढिल न दे ∣ समय का पहिया बहुत तेजी से आगे बढ़कर एक नया बदलाव अपने साथ ला रहा है ∣ जिसमें हम सब को खुद को कितना बदलना है बेहतर बनने के लिए ये सिर्फ और सिर्फ हम पर निर्भर करता है ∣  कल  किसने देखा है, ये बात आज के समय में इतनी भी अनिश्चित सी नहीं लगती है क्योंकि जिसने अपने आज को बेहतर ढंग से जिया है उसने अपने कल को भी उतनी दूरदर्शिता के साथ देखा है ∣ आज 21 शताब्दी का सबसे बड़ा यथार्थ ये है, कि यहाँ जो दिखाई देता है वही अक्सर मिथ्या हो जाता है ओर जो छिपा हुआ होता मानों सीप में मोती समान वही जीवन का गूढ़ सत्य होता है ∣ नदियाँ, ऋतु और दिन, रात को भला कौन रोक पाया है उसके काम से फिर हम तो मनुष्य है  जो अगर चाहों किसी चीज को शिद्दत से त...

हर पल जिंदगी को जीएं

  जिंदगी हम सब की भले थोड़ी अलग है∣ जिसमें कठिनाई और खुशी की वजह अलग है, किन्तु सबको मिली एक प्यारी सी जिंदगी है∣ जिसमें उसे कभी मिलती खुशी तो कभी गम है∣ फिर भी वो जिंदगी सिर्फ और सिर्फ जिंदगी है∣ जहाँ पर उसे मिलते हैं, क ई रिश्ते तो क ई अजनबी लोग जिनमें कुछ अजनबी से बन जाता है ऐसा रिश्ता जो अजनबी न होकर जैसे हमारे दिल के करीब है ∣ जिंदगी में भले थोड़े समय के लिए निराशा के काले बादल छा जाएं∣ किन्तु उन काले बादलों से हटकर एक अलग जिंदगी है, जिसमें तुम्हें रंग भरना है∣ खुशी के क्योंकि जिंदगी  रंगों से भरा समुद्र  है ∣

कोई भी सफलता ऐसे ही नही मिलती

  सपने   हर  इंसान देखता है ∣  पर उसे पूरा करने का हौसला  हर कोई नहीं रखता है ∣ जो रखता है हौसला कुछ करने का, वो गुजरता है कड़ी धूप  में  जहाँ पर रास्ता कांटों से भरा हुआ होता है ∣  इस बीच चुभते है कुछ कांटे, तो कुछ अवाम के ताने पर सहना हर हाल में उसे पड़ता है ∣ ऐसा नहीं है फर्क  नहीं पड़ता, उस समय कांटो की चुभना  से पर हर हाल में चलना ही पड़ता है ∣ क्या आसान होती है कोई जीत हासिल करना?  जहाँ सफलता से ज्यादा असफलता का डर  हमारी आंखों में होता है ∣ क ई आसूं रोते है पर इम्तिहान जिंदगी के कहाँ कम होते है ∣ तब लगता है इस नियति को हम से ही परेशानी थी न जानें क्यों हमारी जिंदगी में सारे दुखों का पहाड़ रखना इन्हें जरूरी था ∣ तब भी हमने प्रयास जारी रखा था सफलता को पाने का क्योंकि थोड़ी सी आंधी हमें रोके इतना उसमें कहाँ दम था∣ अभावों के बीच भी सफलता पाना क्या आसान था-  " पर था खुद पर भरोसा शायद इसलिए  आज की जीत का जश्न हमारे नाम था"∣

Thought

                   ब्रह्मकमल 🌷 L.      कहानी वहाँ से शुरू नहीं होती जब लोग आपको select करें बल्कि कहानी वहाँ से शुरू होती जब लोग आपको reject करें ∣ I      खुद से ज्यादा विश्वास अक्सर किसी पर करना सेहत के लिए हानिकारक होता है ∣ F      दिल दिमाग कितना भी किसी को अच्छा कहे किन्तु जब तक उसे किसी की अच्छाई करते न देखा जाए तब तक उस पर विश्वास न करे ∣ E     जिंदगी में कुछ बनना जिससे लोग आपको नालायक नहीं लायक समझें ∣ E2)   जिंदगी में हार मानने की वजह कभी न रखना क्योंकि  हारे हुए इंसान से लोग सहानुभूति रखते हैं सम्मान नहीं ∣

लॉक डाउन का असर बच्चों की शिक्षा पर बना कहर

  25 मार्च 2020 से लगा  लॉकडाउन ने इस तरह से तालाबंदी की शमा बांधी की आज 2021 माह अगस्त की 2 तारीक हो चुकी किन्तु  अभी तक बच्चे ये  अनुमान  नहीं  लगा  सकते हैं कि वो स्कूल कब जा सकेगें। ऑनलाईन हुई शिक्षा के जहाँ क ई लाभ लोगों को देखने को मिलें तो वहीं इससे बच्चों को क ई तरह की परेशानी भी झेलनी पड़ी है । जिसमें  फ़ोन की गुणवत्ता की कमी,बेहतर बैटरी  का  अभाव , मेमरी स्पेस और इंटरनेट कनेक्शन  भी शामिल हैं। तो वही  ऑनलाईन शिक्षा  का असर बच्चों में भी देखने को मिल रहा है जो बच्चे किसी कारण से इस माध्यम से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं ∣ उन  बच्चों की लिखने की क्षमता से लेकर उनके याद करने की क्षमता भी बुरी तरह से प्रभावित हु ई है । जहाँ बच्चे अपनी कक्षा की किताब ही नहीं पढ़ पा रहे अन्य कक्षा की बात तो दूसरी है। यहाँ ये बात गौर करने वाली है कि बच्चों को मिला 'शिक्षा का अधिकार 'एक बार फिर इस महामारी के चलते  कहीं छिन सा गया और एक विशेष वर्ग के  पास ही बचा है ∣  क ई रिपोर्ट का हम अध्ययन करें तो हम जानेगें कि' सर...

एक पल के लिए

अगर आपको मालूम चले की आपके contact list के सभी नंबर डिलिट हो ग ए तो बेशक आप सब की एक मिनट तक सांसे रूक सी जाएगी और आपको जल्दी होगी अपने सभी नंबर को प्राप्त करने की और फिर आप किसी एक ऐसे इंसान से सम्पर्क करना चाहेगें । जो आपको सभी नंबरों की सूची दे दे जो आपके पास थी । और जब तक आपको नंबर नही मिल जाएगा आपको शांति नहीं मिलेगी । अगर आप ऐसी परेशानी से बचना चाहते हैं ,तो अगली बार अपने नंबर गूगल में सेव करने के अलावा एक डायरी में जरूर लिखें । जिससे आपके कभी नंबर डिलिट हो भी जाए तो आपके पास उसे पुन : सेव करने की सहुलियत हो ।