अनेक कुर्बानी और त्याग के बाद भारत ने 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी पायी ∣ उसी समय भारत एक स्वतंत्र देश बना ∣ जिसमें 26 अक्टूबर 1947 को रियासत जम्मू कश्मीर के महाराजा हरिसिंह ने भारत के साथ जम्मू कश्मीर के विलय पर हस्ताक्षर किया ∣ जो भारत के लिए एक खुशनुमा पल था ∣
जिसमें स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल और प्रधानमंत्री पड़ित जवाहरलाल नेहरू
के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है ∣ जिनके नेतृत्व में भारत का 1950 में संविधान लागू हुआ ∣ उसके एक साल के पश्चात भारत में सन् 1951 में पंचवर्षीय योजना तो दूसरी तरफ भारत का 'आम चुनाव' हुआ ∣ इसी क्रम में भारत ने अपनी बढ़ती आबादी पर अंकुश लगने के लिए 1952 में परिवार नियोजन कार्यक्रम चलने वाला पहला देश बनाने का
ताज अपने सिर पर सजाया ∣ और सन् 1956 में जीवन बीमा क्षेत्र का सरकारीकरण किया गया जो अपने आप में बेमिसाल रहा ∣और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए भारत ने 1956 में पहला न्यूक्लियर रिएक्टर अप्सरा शुरू किया ∣
इसी क्रम में भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले कृषि में सुधार के लिए 1966 हरित क्रांति शुरू हुई ∣
तो वही खेल के क्षेत्र में भारत ने 1983 में इतिहास रचा दिया ∣ जब भारत ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया जो भारत के लिए स्वर्ण अक्षरों से लिखा गया जीत का पर्व बना ∣
तो वही युवा की शक्ति को बढ़ाते हुए 28 मार्च 1989 को भारत ने वोट देने की उम्र 18 साल कर दी ∣
इसी क्रम में 1991 में भारत ने अपने देश की आर्थिक प्रगति के लिए आर्थिक उदारीकरण किया जो अपने आप में बेमिसाल था ∣
इसी चरण में देश ने अधोसंरचना के विकास की महत्व को समझते हुए सन् 2000 में ग्रामीण सड़क योजना आयी जिसका उद्देश्य देश के सभी गाँव को सड़क से जोड़ना था ∣
तो वही विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति करते हुए भारत ने 5 नंवबर 2013 में मंगलयान मिशन की सफल लाॅन्चिग की ∣
और गांधी के सपने को साकार करते हुए सन् 2014 में भारत ने स्वच्छता अभियान चलाया ∣ जिसकी शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की और सबको इस का संदेश दिया ∣
इसी कड़ी में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी भारत के लिए 2014 बेमिसाल रहा जब WHO ने भारत को पोलियो मुक्त किया ∣
भारत के सतत विकास का क्रम आज भी लगातार जारी है ∣ जिसमें शिक्षा का अधिकार 2009, जनधन योजना 2014,4 जी क्रांति 2016, उज्ज्वला योजना 2016, मनरेगा 2005, खाद्य सुरक्षा कानून 2013, आयुष्मान योजना 2018, सर्वव्यापी टीकाकरण 2021 भारत के लिए जैसे अहम कार्य के बल बूते भारत ने अपनी पहचान बनायी ∣
आज समकालीन समय में भारत जो एक युवा देश है ∣ जिन्हें ये समझना जरूरी है कि उनका भविष्य के लिए तैयार होना ही असली स्वतंत्रता है ∣


Comments