Skip to main content

जब खुद से झूठ बोलो तो

 

झूठ बोलना पाप है नदी किनारे सांप है, झूठ बोले कौआ काटे काले कौए से डरिओ जैसी पत्तियाँ हम सब ने सुनी है ∣

ओर आप में से एक तिहाई लोग ऐसे भी होगें, जिन्होंने अपने आप से कभी भी झूठ नहीं बोला होगा ∣ भले ही इसके लिए आपको क ई तरह की परेशानी का सामना ही क्यों न करना पड़ा हो ∣

जबकि इसके विपरीत उन लोगों की संख्या ज्यादा है ∣ जो दूसरों को छोडि़ए अपने आप से भी दागाबाजी करने में किसी तरह की  हिचकिचाहट नहीं करते हैं ∣ 

जबकि उन्हें ये मालूम है कि स्वयं से झूठ बोलना सबसे बड़ा गुनाह है ∣

जरा गौर फरमाएगा इस बात का कि  भले हम पूरी दुनिया से झूठ बोले पर हमें अपने आप से कभी भी झूठ नही बोलना चाहिए क्योंकि अक्सर अपने आप से बोला गया झूठ हमें खुद के इतना नीचे गिरा देता है ∣ कि हम इससे उठने का साहस ही नहीं कर पाते हैं ∣

  फिर भले हम दुनिया की नजरों में क्यों न सत्यवादी हरिश्चंद्र हो किन्तु हम से बड़ा इस दुनिया में और कोई झूठा नहीं ये हमारा मन हमें आत्मग्लानि करके बता देता है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..