लोगों को इन से इतना लगाव होता है कि इन लोगों को तंज कसे बिना इनकी बात ही खत्म नही होती . आखिर कौन है ये टॉपर जिनकी मैं आज बात कर रही हूँ हमारे स्कूल कॉलेज के वो बच्चे जो कक्षा में अच्छे नंबर लाते हैं जिनको देखकर लोगों को लगता है कि इनको पढ़ने के अलावा कोई और काम ही नहीं है वो सिर्फ पढ़ाकू है. जबकि सच्चाई इसे अलग होती है टॉपर भी दूसरो लोगों की तरह अपने काम करते हैं फर्क सिर्फ इतना होता है कि वो पढ़ाई भी उतनी गम्भीर ता से करते हैं जितनी की दोस्तों से बातें. लेकिन इन टॉपर से हर दूसरे व्यक्ति को परेशानी होती है होगी क्यूँ नहीं आखिर टीचर के मुंह पर सब से ज्यादा इन लोगों के नाम ही तो होते हैं. लेकिन असल जिंदगी में इनके संघर्ष क्या कम होते हैं जहाँ हर जगह उन्हें खुद को साबित करना होता है. हमारे सामने तमाम लोग है जो अपनी कक्षा में बेहतर थे और आज वो देश में जाने जाते हैं ये बात अलग है कि कुछ टॉपर को देखकर सब टॉपर के लिए ये धारणा बना ली जाती है कि वो अपनी जिंदगी में सब कुछ प्राप्त करे ये जरूरी नहीं . लेकिन इन सब बातों के बावजूद टॉपर...
वो बात जो जरूरी है