एक उम्मीद के साथ चल तु कल का सुनहरा उजाला कर रहा तेरा इंतजार आगे बढ़ते चल तु, ये रास्ता आसान नहीं कदम कदम पर बिछे यहा पर कांटे है उन कांटो को हटाते आगे बढ़ तु, एक उम्मीद के साथ अपने सपने को पाने के लिए आगे बढ़ तु थोड़ा ठहराव, थोड़े धैर्य के साथ कठिन रास्ते पर अपना पांव रख तु, तेरी मंजिल बुला रही है तुझे आगे बढ़ आगे चल तु थोड़ा थोड़ा ही सही धीरे धीरे चल तु अपने जिंदगी के ख्वाब को पूरा करने के लिए प्रयत्न कर तु एक नयी उम्मीद के साथ आगे चल तु ∣
वो बात जो जरूरी है