भारत में शादी का मतलब बैंड बाजा और बाराती के अलावा और भी बहुत कुछ है ∣ जिसके बारे में आज हम बात करने वाले है ∣ भारत में शादी एक ऐसा कार्यक्रम होता है ∣ जो दो अजनबी लोगों को तो साथ जोड़ता ही है ∣ उसके अलावा वो दो परिवारों को भी जोड़ता है ∣ शादी होती तो लोगों की है किन्तु इस कड़ी में कितने लोग अपने उन बिछड़े हुए लोगों से मिल पाते हैं∣ जिनसे मिले उन्हें काफी वक्त हो गया है ∣ शादी एक ऐसा जरिया होता है जो अपनी संस्कृति से लेकर अपने रीति रिवाज और लोक संस्कार को सहेजने का काम करता है ∣ जो लोगों को अपने पेशेवर जीवन से कुछ समय के लिए बाहर निकलकर दो पल जिंदगी जीने का वक्त देता है ∣
वो बात जो जरूरी है