Skip to main content

Posts

Showing posts from July 21, 2025

ife is uncertain: जब जिंदगी ही निश्चित नहीं

जिंदगी  कितनी अजीब बात है न..इस दुनिया में कुछ भी निश्चित नहीं..ये जानते हुए हम लोग जीवन में निश्चितता के लिए लगातार कई तरह के जोखिम उठाते है..कई तरह के संघर्ष करते है.. इस बीच कई बार हम अपने आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंच देते है..केवल ये सोचकर की आज हमारा वक्त नहीं है..हमारी जिंदगी में अभी बहुत सी अनिश्चितता चल रही है...जबकि जिस अच्छी जिंदगी के लिए हम ये सब कर रहे है..वास्तव में वो जिंदगी निश्चित ही नहीं ये सब जानते हुए हम जिंदगी की अनिश्चितता के बीच निश्चितता के लिए भागते रहते है..केवल ये सोचकर की हमें कुछ अच्छा मिलेगा..कुछ स्थायी मिलेगा..जबकि वास्तव में ऐसा कुछ होता नहीं है.. वो आज के समय में जब बिगड़ती लाइफस्टाइल और खराब खान पान शैली के चलते हार्ट अटैक के मामले आम हो गए है...जहां कब कौन बेहोश होकर सदा के लिए सो जाए किसी को नहीं पाता..इसके बावजूद हम सब लोग निश्चितता के पीछे भाग रहे है..केवल एक निश्चितता के लिए...