Skip to main content

Posts

Showing posts from April 29, 2021

कोरोना

कोरोना वायरस ने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र की हालात पूरी तरह से खराब कर दी है ।जिसके कारण कई लोगों की मौत हो रही है ।तो दूसरी और हंसते खेलते परिवार कोरोना की भेंट चढ़ रहे हैं। हम सब अपने घर में सुरक्षित है । और आगे भी सुरक्षित रहे ऐसी हम कामना करते हैं किन्तु हम सब को उन लोगों के बारे में भी सोचना होगा जिन लोगों के कोरोना के कारण  हाल बेहाल है । और ऐसे में उस घर के बच्चे और बूढ़े भी परेशान है । हम कुछ नहीं तो केवल इतना कर ले हमारे आस पास जो लोग कोरोना से ग्रसित है ।उनके प्रति कोई बुरी भावना न रखे भले ही उनके घर न जाए किन्तु टेलीफोन से उनसे बातचीत कर ले जो जरूरत का समान उन्हें लगे वो उन्हें कुरियर कर दे क्योंकि आस पड़ोस में रहने वाले लोग किसी भी जाति धर्म के हो सब खुदा के बंदे है ।कोई अलग नहीं है यह समय में सामजिक दूरी के साथ सामजिक समरसता दिखाने का है ।