Skip to main content

Posts

Showing posts from April 11, 2023

कोशिश

एक कोशिश कर तु खुद से बेहतर करने की किसी और से नहीं  अपने से आगे बढ़ तु।  कई बार होगा जब लोग तुझ पर विश्वास कम करेंगे उसके बावजूद तुझें आगे बढ़ना होगा।  जीवन में चाहे आ जाएं कितनी बुरी परिस्थितियां इसके बावजूद तुम्हें चलना होगा ‌।  हर बार मिले सफलता  ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होगा इसके बावजूद तुम्हें आगे बढ़ते रहना होगा।  तब ही तुम एक दिन इतिहास लिख पाओगें  करना खुद की मेहनत पर विश्वास तुम एक दिन बेहतर कर पाओगे।