Skip to main content

Posts

Showing posts from January 6, 2023

मैं हिन्दू क्यों हूं

आज जब पूरे देश में अपने धर्म को श्रेष्ठ दूसरे धर्म को कम बताने की होड़ सी चल रही है ∣ ऐसे में जरूरी है कि धर्मों के बारे में विस्तार से जानना ∣ इसके लिए शशि  तरूर के द्वारा लिखित " मैं हिन्दू क्यों हूं " पढ़ना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है ∣ इस किताब जो जब हम पढ़ते हैं ∣ तब हम हिन्दू धर्म को और ज्यादा विस्तार से समझते हैं ∣ हम जानते हैं कि हिन्दू धर्म ही एक ऐसा धर्म रहा है जिसने समय के अनुसार खुद में परिवर्तन किया  है ∣ जो समय के मुताबिक खुद को बदलाता रहा है ∣  जहां पर कोई बंदिश नहीं है पूजा पाठ की जिसने समय के मुताबिक खुद को बदला है ∣ जो सबको आजादी देता है खुद को अभिव्यक्त करने की ∣ जैसे -जैसे हम इस किताब को पढ़ते चले जाते हैं ∣ इसे और भी करीब से हम जानते हैं ∣