Skip to main content

Posts

Showing posts from February 9, 2021

हम तो समझदार है

आज जहाँ एक ओर हम तकनीक से ज्यादा नजदीक आए हैं वहीं दूसरी ओर एक पीढ़ी जिस उम्र में शारीरिक और मानसिक श्रम करती है वो फोन और लेपटॉप की लत्त का शिकार सी हो गयी है जहाँ वो हद से ज्यादा फोन और लेपटॉप का उपयोग कर रहे हैं फिर चाहे छोटे बच्चे ही क्यों नहो जिनको कभी उनके माता पिता ने फोन इसलिए पकड़या कि वो उन्हें अपने काम करने दे और कुछ देर उन्हें खाली छोड़ किन्तु उन के इस खालीपन के कारण आज बच्चे माता पिता से ज्यादा फोन के करीब आ गए हैं. आज हम सब को एक बार अपनी इस छोटी सी पीढी पर भी ध्यान देने की जरूरत है  जिससे हमारा ध्यान हट गया है. हम तकनीक के साथ बच्चों को जोड़े ये बहुत सकरात्मक पहल है किन्तु इस बीच हम उन्हें अधिक से ज्यादा इसका उपयोग करने को छोड़ दे ये कही न कही उनके स्वास्थ्य के लिए खराब है.