Skip to main content

Posts

Showing posts from November 25, 2020

संविधान

हर किसी को देता जो बराबरी का अधिकार उसके लिए नहीं कोई बड़ा या छोटा इंसान ऐसे संविधान की बातें क्या कहें एक आम जन  जिसे बनाने में लगे  एक वर्ष से ज्यादा वार जिस ने मानवता को सम्मान से जीने का हक दिया जिसके आगे ताकत ने भी सिर टेक दिया समता से लेकर स्वतंत्रता के हमें दिए जिसने मूल अधिकार जिसकी प्रस्तावना के शुरू होते ही आता " हम भारत के लोग" जहाँ हर व्यक्ति केवल भारत का वासी ऐसे संविधान के आगे शीर्ष झुकाये बारंबार.