Skip to main content

Posts

Showing posts from November 11, 2021

शिक्षा में जरूरी है

  आज भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जन्म तिथि है जिसे राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है ∣ जो शिक्षा को सबके लिए जरूरी मनाते थे उनका मनाना था कि शिक्षा पर सबका बराबर का अधिकार है ∣  इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को शिक्षा के महत्व को बताना है ∣ जिसको लेकर भारत के संविधान में मौलिक अधिकार के अनुच्छेद 21 के तहत शिक्षा को पाने का अधिकार है वही मौलिक कर्तव्य में 11 वे कर्तव्य में माता पिता को बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने की बात कही है ∣ जिसे गति प्रदान करने के लिए सरकार ने " सर्व शिक्षा अभियान " चलाया जिसकी थीम" सब पढ़े सब बढ़े " थी पर आज शिक्षा को ग्रहण करने वाला युवा ही बेरोजगारी के ग्ररत में फंस हुआ है ∣ जहाँ पर उसे रोजगार न मिलने के कारण चारों तरफ से निराशा हाथ लग रही है ∣ जिस कारण युवा मानसिक अवसाद की समस्या को झेल रहे हैं ∣  वर्तमान समय में ऐसी शिक्षा की जरूरत है ∣ जो युवा को रोजगार दे सके उनके कौशल का विकास करें ∣