Skip to main content

Posts

Showing posts from December 8, 2022

संवाद करने की कला का महत्व

जिस तरह तु बोलता है उस तरह तु लिख अपने से बड़ा बनकर तु दिख भवानीप्रसाद मिश्र की ये पंक्ति आज के समय में भी संवाद और लेखन की कला के महत्व का सबसे बेहतर उदाहरण है ∣     आज हमारे संवाद करने की कला का असली महत्व हमें तब मालूम चलता है∣  जब हम कोई कठिन चीज किसी को आसान भाषा में बताते हैं ∣     संवाद का असली महत्व तब ही तो समझ आता है ∣ आसान नहीं होता है संवाद करना जब हमें किसी को  ऐसे विषय पर बताना पड़ता है जिसको लेकर हमारा भी ज्यादा कुछ अनुभव न हो∣ कुछ चीजें केवल मौखिक संवाद से, तो कुछ केवल लिखित संवाद से ही समझायी जा सकती है ∣ इसके बावजूद अगर कोई व्यक्ति लिखित और मौखिक दोनों तरह का संवाद कर लेता है ∣ तो ये उसके जीवन की बहुत बड़ी सार्थकता होती है ∣