Skip to main content

Posts

Showing posts from August 9, 2021

क्या आज भी है कोई बालिका वधू

  बालिका वधू   नाम लेते ही आनंदी और जग्गया की हंसी ठिठोली हम सब को याद आ जाती है ∣ बालिका वधू सीरियल भले ही बंद हुए काफी समय हो गया ह़ो किन्तु वो दर्शकों को आज भी उतना ही पसंद है ∣ जितना की पहले था और एक बार फिर बाल विवाह की कुरीतियों को खत्म करने के प्रयास से बालिका वधू 2 आ रहा है आज से हमारे घर रात 8 बजे VOOT  per और  COLORS TV  पर ∣ बालिका वधू के पहले सीजन पर अगर हम गौर फरमाए तो वो मुख्य रूप से राजस्थान के एक काल्पनिक गाँव पर आधारित था ∣ जबकि बालिका वधू 2 में गुजरात के एक काल्पनिक गाँव की कहानी दिखाई जाएगी जहाँ दो दोस्त अपनी दोस्ती के रंग को गहरा करने के लिए अपनी दोस्ती रिश्तेदारी में बदल लेते हैं जब उनके बच्चों की उम्र महज कुछ माह की होती है ∣   इस बार के बालिका वधू में ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है, कि नयी आनंदी किस तरह से समाज की इस बुरी प्रथा से अपना मुकाबला करती है ∣ कितनी अजीब बात है न आज भी बच्चे की शादी इतनी कम उम्र में कर दी जाती है जहां उनके लिए विवाह का मतलब केवल कपड़े, मिठाई और ढेर सारे तोहफे होते हैं, वो कच्ची उम्र में...